मुज़फ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी मुज़फ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश चौक के पास स्थित कुमार गैसेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के साथ ही आग की लपटें उठीं और दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में गैस लीकेज या तकनीकी खामी के चलते यह हादसा हुआ माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं।
मुज़फ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी मुज़फ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश चौक के पास स्थित कुमार गैसेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के साथ ही आग की लपटें उठीं
और दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में गैस लीकेज या तकनीकी खामी के चलते यह हादसा हुआ माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं।
- Post by Khulasha news4
- *आज दिनांक 23.04.2026 थाना चरथावल के किये गये वार्षिक निरीक्षण व दिए गये सुधारात्मक दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाइट-*1
- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक ऑक्सीजन गैस एजेंसी में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है और गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि एजेंसी को नुकसान पहुंचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या गैस लीकेज कारण माना जा रहा है, मामले की जांच जारी है। संवाददाता: शफीक राजपूत1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश चौक के पास स्थित कुमार गैसेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के साथ ही आग की लपटें उठीं और दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में गैस लीकेज या तकनीकी खामी के चलते यह हादसा हुआ माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं।2
- मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, चार दुकानें क्षतिग्रस्त, एक घायल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में चार दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, प्रकाश चौक के पास स्थित 'कुमार सर्विसेज' नामक गैस एजेंसी पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि किसी भी अन्य अनहोनी को रोका जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सिलेंडर फटने के कारण गैस एजेंसी सहित आसपास की लगभग चार दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। धमाके के प्रभाव से दुकानों की दीवारें ढह गई हैं इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गनीमत यह रही कि इस भीषण धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर अमोनिया गैस की गंध भी महसूस की गई, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठाए हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त गैस एजेंसी का लाइसेंस 1972 से है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं कि सिलेंडर फटने का मुख्य कारण क्या था और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संजय कुमार वर्मा (ssp मुजफ्फरनगर)1
- मुजफ्फरनगर थाना क्षेत्र सिविल लाइन के अंतर्गत चिकित्सीय प्रयोग हेतु ऑक्सीजन गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली लाइसेंसी दुकान( कुमार गैसेस) मेंएक ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट होने सेदुकान की दीवार क्षतिग्रस्त व दुकान में बैठे संचालक हाथ में चोट लगने से घायल हुए । फायर ब्रिगेड वह स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया सुरक्षा की दृष्टि से दुकान कि घेरा बन्दी कराई । दुर्घटना में कोई जान हानी नहीं हुई है ।ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट के कारणो की जांच की जा रही है ।1
- मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 22/23 अप्रैल 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पावटी के जंगल में एक व्यक्ति द्वारा बछड़े पर हमला कर गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्रामवासियों की मदद से पकड़ लिया था। अगले दिन घटनास्थल निरीक्षण के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को चकमा देकर ईंख के खेत में छिपाए तमंचे से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम बाल-बाल बची। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद पुत्र नफीस निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।1
- मुजफ्फरनगर - प्रकाश चौक के निकट स्थित कुमार एजेंसी पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटा, विस्तृत जानकारी कुछ ही समय में बताया जा रहा है आसपास की दुकान भी इसकी चपेट में आई है घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पहुंचे घटनास्थल पर, कर रहे हैं घटनाक्रम की जानकारी1