प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जलभराव के दौरान जोखिम न लें और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करें। दतिया में असनई तालाब की पुलिया पर जलभराव, आवागमन बंद दतिया। लगातार हो रही बारिश के चलते असनई तालाब स्थित रामलला मंदिर की पुलिया पर जलभराव हो गया है। पानी का स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया से आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों से बंद पुलिया से आवागमन नहीं करने की अपील की है। ग्वालियर से दतिया की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। वहीं जिला अस्पताल के पीछे सेवढ़ा चुंगी की ओर से आने वाले वाहनों से भी पुलिया के बजाय वैकल्पिक सड़क मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जलभराव के दौरान जोखिम न लें और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करें। रिपोर्ट: दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जलभराव के दौरान जोखिम न लें और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करें। दतिया में असनई तालाब की पुलिया पर जलभराव, आवागमन बंद दतिया। लगातार हो रही बारिश के चलते असनई तालाब स्थित रामलला मंदिर की पुलिया पर जलभराव हो गया है। पानी का स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया से आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों से बंद पुलिया
से आवागमन नहीं करने की अपील की है। ग्वालियर से दतिया की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। वहीं जिला अस्पताल के पीछे सेवढ़ा चुंगी की ओर से आने वाले वाहनों से भी पुलिया के बजाय वैकल्पिक सड़क मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जलभराव के दौरान जोखिम न लें और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करें। रिपोर्ट: दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
- सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके चिचोली नवीन बस स्टैंड के संचालन के लिए नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की अंतिम मोहलत, नहीं हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई चिचोली। नवीन बस स्टैंड को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर परिषद चिचोली द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई नगर परिषद सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे एवं तहसीलदार श्याम सिंग उईके की उपस्थिति में की गई। प्रशासन द्वारा कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार को भी दुकानदारों को समझाइश देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से बस स्टैंड के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। त्योहार के चलते सोमवार तक मोहलत कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने आगामी त्योहारों का हवाला देते हुए कुछ समय देने की मांग की। व्यापारियों की मांग को देखते हुए सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने मानवीय आधार पर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद का अमला दोबारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। मार्च से जारी किए जा रहे थे नोटिस सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की जा रही है, ताकि नवीन बस स्टैंड का संचालन जल्द शुरू हो सके और आम जनता को आवागमन में सुविधा मिले। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अमला, राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता चिचोली जन जन की आवाज़ न्यूज़ 243
- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, 308 करोड़ की 80 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री दो विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जुटने वाले लोगों को संबोधित भी करेंगे। जिलाधिकारी देवरिया के निर्देशन में जनसभा स्थल पर मंच, पंडाल, बैठने, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी, डीआईजी समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार मौके का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करीब 80 विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत लगभग 308 करोड़ रुपये है, का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है। इसे स्थानीय जनता के लिए बड़ी विकास सौगात माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। रेंज स्तर से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है, जिसे विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा1
- मझौली राज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन, 80 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास मझौली राज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री का होगा आगमन 80 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद की गई, व्यवस्था कार्यक्रम स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण1
- देवरिया न्यूज़ रिपोर्टर विनोद भारती माता और भाई बहने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं है 2026 28 तारीख योगी सरकार ने आपको नियम दिया है की ट्रेन बस ऑटो से लेकर सब कुछ फ्री रहेगा1
- चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !1
- मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मझौली राज में तैयारियों का जायजा डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश देवरिया। जनपद के मझौली राज में आगामी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग के लिए ऐसे सुविधाजनक स्थल का चयन किया जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जुलूस का जगह-जगह स्वागत दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। लंगर का आयोजन नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मरीजों को फल और बिस्किट वितरित बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 242
- दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।1