*धार्मिक जुलूस का निर्धारित रूट बदलने की कोशिश गलत : नेयाज अहमद *पूर्व से निर्धारित रूट से ही निकले धार्मिक जुलूस* दरभंगा 15 सितंबर 2026 इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि धार्मिक जुलूस के लिए पूर्व से निर्धारित रूट में सदर डीएसपी-2 और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के स्तर से बदलाव करने की कोशिश करना उचित नहीं है। प्रशासन को किसी भी धार्मिक आयोजन में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए तथा पूर्व में तय व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी रूट को लेकर प्रशासन को कोई आपत्ति या सुरक्षा संबंधी चिंता है, तो संबंधित आयोजकों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर उसका समाधान निकाला जाना चाहिए। किसी भी पक्ष पर मनमाने तरीके से रूट बदलने का दबाव बनाना उचित नहीं है। नेयाज अहमद ने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक जुलूस पूर्व से निर्धारित रूट से ही निकाला जाए और पूरे मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दरभंगा की सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना प्रशासन और आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। प्रशासन को ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए जिससे अनावश्यक तनाव या विवाद की स्थिति पैदा हो। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से भी शांति, संयम और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। नेयाज अहमद - प्रदेश उपाध्यक्ष, इंसाफ मंच
*धार्मिक जुलूस का निर्धारित रूट बदलने की कोशिश गलत : नेयाज अहमद *पूर्व से निर्धारित रूट से ही निकले धार्मिक जुलूस* दरभंगा 15 सितंबर 2026 इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि धार्मिक जुलूस के लिए पूर्व से निर्धारित रूट में सदर डीएसपी-2 और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के स्तर से बदलाव करने की कोशिश करना उचित नहीं है। प्रशासन को किसी भी धार्मिक आयोजन में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए तथा पूर्व में तय व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी रूट को लेकर प्रशासन को कोई आपत्ति या सुरक्षा संबंधी चिंता है, तो संबंधित आयोजकों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर उसका समाधान निकाला जाना चाहिए। किसी भी पक्ष पर मनमाने तरीके से रूट बदलने का दबाव बनाना उचित नहीं है। नेयाज अहमद ने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक जुलूस पूर्व से निर्धारित रूट से ही निकाला जाए और पूरे मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दरभंगा की सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना प्रशासन और आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। प्रशासन को ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए जिससे अनावश्यक तनाव या विवाद की स्थिति पैदा हो। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से भी शांति, संयम और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। नेयाज अहमद - प्रदेश उपाध्यक्ष, इंसाफ मंच
- bad condition road1
- SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार SSP का प्रेस वार्ता,मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार1
- निर्माणाधीन उमगांव कलुआही सड़क का जिला अधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण कर किया निरीक्षण सड़क पर बने गड्ढे पर गहरी चिंता प्रगट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का दिया सख्त आदेश सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति से कोई समझौता नहीं, सरकारी मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप सड़क निर्माण करने का सख्त आदेश मधुबनी। जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, मधुबनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन उमगांव–कलुआही सड़क का स्थल निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि उमगांव–सहरसा पैकेज-1 के अंतर्गत निर्माणाधीन उक्त सड़क की कुल लंबाई लगभग 21 किलोमीटर है। इसमें लगभग 11 किलोमीटर बाईपास तथा शेष 10 किलोमीटर मौजूदा सड़क का हिस्सा शामिल है। जिलाधिकारी ने स्थल पर पहुंचकर सड़क की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति तथा यातायात की सुगमता से संबंधित बिंदुओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सड़क के कुछ हिस्सों की स्थिति खराब है तथा कई स्थानों पर गड्ढे एवं जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की निगरानी करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास से न केवल आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, कृषि, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी सुगम होगी। उमगांव–कलुआही मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से लोगों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने संबंधित विभाग एवं कार्यकारी एजेंसी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में चल रही सभी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण किया जाएगा। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी की इस पहल से निर्माणाधीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के कार्य में तेजी आने तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।1
- दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा में मिथिला का लोकपर्व चौरचन मनाया गया दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा। मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा लोकआस्था का पर्व चौरचन दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। चौरचन पर्व के अवसर पर घरों में विशेष रूप से पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। शाम होते ही लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू की। भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए। मिथिला में चौरचन पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक चंद्रदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। दरभंगा में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों की छतों और आंगनों में चंद्रमा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की। कुल मिलाकर, मिथिला की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने वाला चौरचन पर्व दरभंगा में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।1
- पत्रकार सीमाब अख्तर की रिहाई के बाद बड़ा बयान! पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद पत्रकार सीमाब अख्तर ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और पूरे मामले को लेकर अपनी बात साझा की। रिहाई के बाद उन्होंने क्या कहा और किन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी? सुनिए उनका पूरा बयान। #सीमाबअख्तर #पत्रकार #पत्रकारिता #पुलिसहिरासत #रिहाई #बयान #BreakingNews #LatestNews #BiharNews #MadhubaniNews #Madhubani #KhabarHalchal1
- Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts l Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! पुराने वाहन पर ₹6,500 तक Bonus + कई FREE Gifts 🔥 Darbhanga में Vicky TVS का धमाकेदार Offer! 🏍️🎉 पुराने वाहन को एक्सचेंज करें और पाएं ₹6,500 तक का Bonus 💰 साथ ही ग्राहकों के लिए FREE Full Tank Petrol ⛽ | FREE Helmet 🪖 | FREE Trolley Bag 🧳 | और कई शानदार Gifts 🎁 🏍️ TVS Raider के नए Blue Colour पर भी Special Offer 🛵 Jupiter पर भी खास ऑफर! ✨ Vishwakarma Puja Special Offer — Diwali का इंतज़ार क्यों? 📍 Vicky TVS, Darbhanga 👉 ऑफर की पूरी जानकारी के लिए आज ही शोरूम पहुंचें। #DarbhangaLive #Darbhanga #VickyTVS #TVS #TVSBikes #TVSScooty #VishwakarmaPuja #PujaOffer #SpecialOffer #DiwaliOffer #BikeOffer #ScooterOffer #ExchangeOffer #BonusOffer #FreeGifts #DarbhangaNews #BiharNews #Mithila #BigOffer #TVSOffer #bikelovers1
- मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 40 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार, मधुबनी SSP ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी1
- चुनाव के पहले : अमित शाह - बिहार में बाढ़ भूतकाल बन जाएगा ! चुनाव के बाद : बिहार में बाढ़ तो आया लेकिन अमित शाह के लिए बिहार ही भूतकाल बना गया ! प्रशांत किशोर को सुनिए आप लोग1
- मुजफ्फरपुर के स्कूल गेट पर 18 राउंड फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी की पर्ची से मचा हड़कंप | Bihar News बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के गेट पर बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 18 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद मौके पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली पर्ची मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों की तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस वारदात ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कौन हैं फायरिंग करने वाले बदमाश और 50 लाख की रंगदारी के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है? पुलिस की जांच में जल्द इसका खुलासा होने की उम्मीद है। Muzaffarpur News | Bihar Crime News | School Firing | 50 Lakh Extortion | Bihar News | Crime News #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharCrime #CrimeNews #SchoolFiring #Firing #Extortion #Rangdari #50LakhExtortion #CCTVFootage #BiharCrimeNews #BreakingNews #LatestNews #BiharPolice #SchoolSecurity #NewsUpdate1