Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद प्रत्याशी2024 कमल मीणा बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ राजस्थान विधानसभा प्रतापगढ़ विधायक प्रत्याशी 2023 गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद प्रत्याशी2024 कमल मीणा बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ राजस्थान विधानसभा प्रतापगढ़ विधायक प्रत्याशी 2023 गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रदेश में लगातार बढ़ते हादसों के बीच रविवार को भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार ब्लास्ट हो गया।* *ब्लास्ट के बाद आग की लपटों ने पास में खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को अपनी चपेट में ले लिया, जो कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।* *मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड* *घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।* *इलाके में दहशत का माहौल* *बिल्डिंग में धुआं भर गया आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई लोगों ने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर जान बचाई* *पुलिस कर रही जांच* *फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by Alert Nation News1
- Post by My Love1
- rawath bhata NTc short circuit se Aag2
- Post by Bherulal Damor1
- पुलिस थाना लूणी की बड़ी कार्यवाहीः अवैध बजरी खनन पर प्रहार, 750 टन बजरी जब्त जोधपुर। जिले में पुलिस थाना लूणी ने अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं स्टॉक करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 750 टन अवैध बजरी जब्त कर खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी, सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली एवं अन्य सहयोगियों द्वारा काकाणी क्षेत्र में पड़त जमीन पर अवैध बजरी का बड़े स्तर पर स्टॉक किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खनिज विभाग को सूचित किया। इसके बाद खनिज विभाग जोधपुर के सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी एवं कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश मय टीम मौके पर पहुंचे। संयुक्त कार्रवाई में अवैध बजरी के विशाल स्टॉक को जब्त कर जेसीबी एवं डम्परों की सहायता से खनिज विभाग के स्टॉकयार्ड में सुरक्षित रखवाया गया। माप करने पर कुल लगभग 750 टन अवैध बजरी पाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपीगण रामपुरा रोहट क्षेत्र की नदी में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन कर बजरी को डम्परों द्वारा काकाणी क्षेत्र में एकत्रित करते थे और बाद में ऊंचे दामों में जोधपुर शहर में सप्लाई करते थे। मामले में आरोपीगण जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी, राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी तथा सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी, सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी, कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल अजय तथा कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।3
- Post by Mangal Dev rathore1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कानोड़ थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अमरपुरा चौराहा पर नाकाबंदी की गई।1
- विश्व होम्योपैथिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्तिक होम्योपैथिक चिकित्सक संगठन के तत्वावधान में होटल रिलेक्स इन में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संतुलित जीवनशैली, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर किशन धानवी (नोडल अधिकारी, बांसवाड़ा) ने कहा कि होम्योपैथी वैज्ञानिक आधार पर विकसित होकर लोगों का विश्वास जीत रही है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रचित नागर ने इसे सुरक्षित, प्रभावी व किफायती चिकित्सा बताया। डॉक्टर रवि सिंह रेह ने बदलती जीवनशैली को बीमारियों का कारण बताते हुए होम्योपैथी को सशक्त विकल्प बताया। अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर राजेश कटारिया ने “होलिस्टिक हेल्थ” की अवधारणा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन को नमन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर कमलेश कुमार नायक, डॉक्टर साक्षी, डॉक्टर सिद्धार्थ लबाना, डॉक्टर सिहोरी पाटीदार, डॉक्टर नरेश लबाना, डॉक्टर चेतना कोटारी, डॉक्टर हेमंत दलाल, डॉक्टर मुकेश जाट, डॉक्टर पुष्पेंद्र डोला, डॉक्टर अनिल डंडेरिया, डॉक्टर निलेश नायक, डॉक्टर भावना व्यास, डॉक्टर प्रकाश सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने आभार व्यक्त कर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।3