Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bherulal Damor
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेवर स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के चलते ट्रक में लदी सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक चित्तौड़गढ़ से आकर उदयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक के आगे चल रही कार भी उसी दिशा में थी। बाईपास चौराहे के पास ओवरब्रिज से उतरते समय कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आरहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया।1
- सागवाड़ा अस्पताल से मोबाइल गुम, पीड़ित ने दी रिपोर्ट डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बासिया निवासी अनिल डामोर (पिता मानशंकर डामोर) ने बताया कि उनका Realme कंपनी का मोबाइल दिनांक 04 अप्रैल 2026 को अस्पताल परिसर में कहीं गुम हो गया। पीड़ित के अनुसार मोबाइल में जिसमें जियो कंपनी के दो सिम संचालित थे। मोबाइल में विभागीय ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइलें, ईमेल, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित था। अनिल डामोर ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल की तलाश की जा रही है।1
- समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया। मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।1
- सीमलवाड़ा। चौरासी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शीथल में रविवार को देवरूपण माता मंदिर (डोंगरे) के समीप संत सुरमाल दास धार्मिक भक्त मंडल लख चौरासी के तत्वावधान में भव्य चिंतन शिविर, भक्त सम्मेलन एवं मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गादीपति महंत महंत महेंद्र दास महाराज एवं विशिष्ट अतिथि महंत विक्रमदास महाराज रहे। आयोजन का नेतृत्व शीथल धूणीदार रणछोड़ महाराज के सान्निध्य में किया गया। गुरु संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प चिंतन शिविर में वक्ताओं ने संत सुरमल दास एवं गोविंद गुरु के आदर्शों और शिक्षाओं को समाज तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के उपदेश समाज को एकता, आस्था और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसी उद्देश्य से चौरासी क्षेत्र में विशाल धूणी मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया है, जो आने वाले समय में आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा। सामाजिक एकता और भक्ति मार्ग का आह्वान वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को उसकी मूल पहचान से भटकाने और उसे हिंदू समाज से अलग दिखाने का एक सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के षड्यंत्रों का जवाब समाज को भक्ति, संस्कार और एकता के माध्यम से देना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि गुरु भक्ति के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने रखा समाज उत्थान पर जोर कार्यक्रम में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, लख चौरासी अध्यक्ष व पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, प्रेमनाथ कटारा, डॉ. के. एल., विधायक प्रत्याशी बंसीलाल कटारा, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भगोरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही भागीदारी कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जीवराम भगोरा, रूपचंद भगोरा, समाजसेवी दिनेश अहारी, सरपंच प्रेमचंद भगोरा, संभागीय अध्यक्ष ईश्वरलाल कटारा, गौतमलाल खराड़ी, बद्री प्रसाद खराड़ी, रमेश भगोरा, शंकरलाल रोत, प्रधान देवराम रोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, धूणीधारी संत, युवा, महिलाएं और भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गांधवापाल के पूर्व सरपंच शांतिलाल रंगोत ने किया, जबकि अंत में आभार जीवराम भगोरा ने व्यक्त किया। मंदिर निर्माण से बढ़ेगी आध्यात्मिक चेतना आयोजकों ने बताया कि प्रस्तावित धूणी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी होगा। कार्यक्रम के समापन पर संतों के आशीर्वचन के साथ समाज में एकता, भक्ति और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।4
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by Parmeshvar redash1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का आज का अंक देश की महान सुरसम्राट सुर कोकिला आशा भोंसले के चरणों में समर्पित। उनके निधन से सारा देश शोक के सागर में डूबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोंसले के निधन पर अपने ट्विटर हैंडल पर संवेदना व्यक्त करते हुए। कहा कि भारत का यह दूसरा सुरकोकिला का तारा टूट गया है। पहले लता मंगेशकर के जाने के बाद। दूसरा आशा भोसले का जाना देश के लिए बहुत बडीछति है । युगान्तर तक ऐसी स्वर सम्राट कोकिला आशा भोंसले जैसी पैदा नहीं होगी। गृह मंत्री लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला उनके ओएसडी राजीव दत्ता मुख्यमंत्री भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित हजारों लोगों ने उस महान आत्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी ने आज अपने सारे समाचार रोककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।1
- सीमलवाड़ा। कस्बे की निवासी माधवी भोई, पुत्री केशव लाल भोई, को गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा जूलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने डूंगरपुर जिले के अमरपुरा बांध पर “मत्स्य विविधता के विशेष संदर्भ में जलीय जैविकीय अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। माधवी भोई की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार सहित पूरे समाज में खुशी का माहौल है। क्षेत्र की बेटियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक मानी जा रही है। माधवी की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली है।2
- Post by Parmeshvar redash1