logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भटेवर ओवरब्रिज पर मिनी ट्रक और कार की टक्कर के बाद पलटा ट्रक, हाईवे पर बिखरी सब्जियां उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेवर स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के चलते ट्रक में लदी सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ​जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक चित्तौड़गढ़ से आकर उदयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक के आगे चल रही कार भी उसी दिशा में थी। बाईपास चौराहे के पास ओवरब्रिज से उतरते समय कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आरहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया।

14 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
14 hrs ago

भटेवर ओवरब्रिज पर मिनी ट्रक और कार की टक्कर के बाद पलटा ट्रक, हाईवे पर बिखरी सब्जियां उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेवर स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के चलते ट्रक में लदी सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ​जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक चित्तौड़गढ़ से आकर उदयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक के आगे चल रही कार भी उसी दिशा में थी। बाईपास चौराहे के पास ओवरब्रिज से उतरते समय कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आरहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कानोड़ थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अमरपुरा चौराहा पर नाकाबंदी की गई।
    1
    उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कानोड़ थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अमरपुरा चौराहा पर नाकाबंदी की गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पुलिस थाना लूणी की बड़ी कार्यवाहीः अवैध बजरी खनन पर प्रहार, 750 टन बजरी जब्त जोधपुर। जिले में पुलिस थाना लूणी ने अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं स्टॉक करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 750 टन अवैध बजरी जब्त कर खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी, सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली एवं अन्य सहयोगियों द्वारा काकाणी क्षेत्र में पड़त जमीन पर अवैध बजरी का बड़े स्तर पर स्टॉक किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खनिज विभाग को सूचित किया। इसके बाद खनिज विभाग जोधपुर के सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी एवं कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश मय टीम मौके पर पहुंचे। संयुक्त कार्रवाई में अवैध बजरी के विशाल स्टॉक को जब्त कर जेसीबी एवं डम्परों की सहायता से खनिज विभाग के स्टॉकयार्ड में सुरक्षित रखवाया गया। माप करने पर कुल लगभग 750 टन अवैध बजरी पाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपीगण रामपुरा रोहट क्षेत्र की नदी में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन कर बजरी को डम्परों द्वारा काकाणी क्षेत्र में एकत्रित करते थे और बाद में ऊंचे दामों में जोधपुर शहर में सप्लाई करते थे। मामले में आरोपीगण जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी, राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी तथा सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी, सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी, कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल अजय तथा कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
    3
    पुलिस थाना लूणी की बड़ी कार्यवाहीः अवैध बजरी खनन पर प्रहार, 750 टन बजरी जब्त
जोधपुर। जिले में पुलिस थाना लूणी ने अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं स्टॉक करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 750 टन अवैध बजरी जब्त कर खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है।
पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी, सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली एवं अन्य सहयोगियों द्वारा काकाणी क्षेत्र में पड़त जमीन पर अवैध बजरी का बड़े स्तर पर स्टॉक किया गया है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खनिज विभाग को सूचित किया। इसके बाद खनिज विभाग जोधपुर के सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी एवं कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश मय टीम मौके पर पहुंचे। संयुक्त कार्रवाई में अवैध बजरी के विशाल स्टॉक को जब्त कर जेसीबी एवं डम्परों की सहायता से खनिज विभाग के स्टॉकयार्ड में सुरक्षित रखवाया गया। माप करने पर कुल लगभग 750 टन अवैध बजरी पाई गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपीगण रामपुरा रोहट क्षेत्र की नदी में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन कर बजरी को डम्परों द्वारा काकाणी क्षेत्र में एकत्रित करते थे और बाद में ऊंचे दामों में जोधपुर शहर में सप्लाई करते थे।
मामले में आरोपीगण जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी, राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी तथा सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी, सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी, कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल अजय तथा कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राणा सांगा जयंती के अवसर पर कमलनाथ महादेव मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संत प्रयाग भारती जी मुख्य अतिथि रहे, जबकि जीवन सिंह सेनवाड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संतों ने महाराणा सांगा के आदर्शों, गौ संरक्षण और सनातन धर्म पर विचार रखे। जीवन सिंह सेनवाड़ा ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में हनुमंत सिंह पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करणी सेना मेवाड़ के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
    1
    राणा सांगा जयंती के अवसर पर कमलनाथ महादेव मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संत प्रयाग भारती जी मुख्य अतिथि रहे, जबकि जीवन सिंह सेनवाड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संतों ने महाराणा सांगा के आदर्शों, गौ संरक्षण और सनातन धर्म पर विचार रखे। जीवन सिंह सेनवाड़ा ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में हनुमंत सिंह पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करणी सेना मेवाड़ के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद
    1
    यह बात सामने आई है कि गोमतीपुर क्षेत्र में जन सेवा केंद्र के कार्यालय से कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेश परमार के पोस्टर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। गोमतीपुर/अहमदाबाद
    user_Gingla Live news
    Gingla Live news
    Police Officer Salumbar, Udaipur•
    22 hrs ago
  • Post by Alert Nation News
    1
    Post by Alert Nation News
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जयपुर । भारतीय पत्रकार संघ( AIJ) की एक बैठक राधा कृष्ण मंदिर ,चौड़ा रास्ता में रखी गई ।यह बैठक जिला कार्यकरणी का गठन एवं विस्तार हेतु की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के आदेशों के क्रम में नियुक्त जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी द्वारा पत्रकारों को प्रायः आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा कर स्वतंत्र रूप से अमल में लाने की शपथ ली गई एवं इस बैठक में पत्रकार सुरक्षा पत्रकारों पर हमले झूठी एफआईआर,पत्रकार व पत्रकार के परिवार जनों को निःशुल्क मेडिकल सुविधा, पत्रकारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, रोडवेज बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा व अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सहमति व्यक्त की गई। इस बैठक में गोपाल गुप्ता, संतोष अग्रवाल ,दुलीचंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार सोनी ,जाकिर खान, उमर पठान, संदीप अग्रवाल, दुर्गा लाल जी सैनी, गोविंद प्रकाश सैनी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में बुधवार को सूचना में जनसंपर्क आयुक्त से मिलकर पत्रकारों को आने वाली समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मती से पारित किया गया।
    1
    जयपुर । भारतीय पत्रकार संघ( AIJ) की एक बैठक राधा कृष्ण मंदिर ,चौड़ा रास्ता में रखी गई ।यह बैठक जिला कार्यकरणी का गठन एवं विस्तार हेतु की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के आदेशों के क्रम में नियुक्त जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी द्वारा पत्रकारों को प्रायः आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा कर स्वतंत्र रूप से अमल में लाने की शपथ ली गई एवं इस बैठक में पत्रकार सुरक्षा पत्रकारों पर हमले झूठी एफआईआर,पत्रकार व पत्रकार के परिवार जनों को निःशुल्क मेडिकल सुविधा, पत्रकारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, रोडवेज बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा व अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सहमति व्यक्त की गई। इस बैठक में गोपाल गुप्ता, संतोष अग्रवाल ,दुलीचंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार सोनी ,जाकिर खान, उमर पठान, संदीप अग्रवाल, दुर्गा लाल जी सैनी, गोविंद प्रकाश सैनी बैठक में उपस्थित रहे। 
बैठक में बुधवार को सूचना में जनसंपर्क आयुक्त से मिलकर पत्रकारों को आने वाली समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मती से पारित किया गया।
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by My Love
    1
    Post by My Love
    user_My Love
    My Love
    Taxi Driver Chittaurgarh, Chittorgarh•
    15 hrs ago
  • उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेवर स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के चलते ट्रक में लदी सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ​जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक चित्तौड़गढ़ से आकर उदयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक के आगे चल रही कार भी उसी दिशा में थी। बाईपास चौराहे के पास ओवरब्रिज से उतरते समय कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आरहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया।
    1
    उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेवर स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के चलते ट्रक में लदी सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ​जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक चित्तौड़गढ़ से आकर उदयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक के आगे चल रही कार भी उसी दिशा में थी। बाईपास चौराहे के पास ओवरब्रिज से उतरते समय कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आरहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.