Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीमलवाड़ा की बेटी माधवी भोई को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर सीमलवाड़ा। कस्बे की निवासी माधवी भोई, पुत्री केशव लाल भोई, को गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा जूलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने डूंगरपुर जिले के अमरपुरा बांध पर “मत्स्य विविधता के विशेष संदर्भ में जलीय जैविकीय अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। माधवी भोई की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार सहित पूरे समाज में खुशी का माहौल है। क्षेत्र की बेटियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक मानी जा रही है। माधवी की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली है।
Gunwant kalal
सीमलवाड़ा की बेटी माधवी भोई को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर सीमलवाड़ा। कस्बे की निवासी माधवी भोई, पुत्री केशव लाल भोई, को गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा जूलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने डूंगरपुर जिले के अमरपुरा बांध पर “मत्स्य विविधता के विशेष संदर्भ में जलीय जैविकीय अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। माधवी भोई की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार सहित पूरे समाज में खुशी का माहौल है। क्षेत्र की बेटियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक मानी जा रही है। माधवी की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ramesh Gandhi1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (पंचायत प्रसासक व हेण्ड पंप मिस्त्री नहीं दे रहे हैं हेण्ड पंप सुधारने पर ध्यान,जन समस्या से दोनों क्यों है अंतर ध्यान एक और बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डाक्टर इंद्रजीत सिंह यादव पिने के पानी के लिए गांव-गांव जाकर मोके पर हेंण्ड पंपों को सुधारने का फरमान जारी कर रहे हैं ताकी आने वाली गर्मी में पिने के पानी की समस्या ना हो और आमजन व मुक बधिरों को भी पिने का पानी हेंण्ड पंपों से मुहेय्या हो इन सबके बावजूद भी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बावलियापाडा पंचायत में मुख्य चोराहे पर अंबे माता मंदिर के पास लगा हेण्ड पंप मिस्त्री तथा प्रशासक की लापरवाही कहें या हठधर्मिता के चलते बावलियापाडा में हेंण्ड पंपों में सुधार की आवश्यकता है पर दोनों जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी हे क्या इतना ही नहीं बावलियाडा पंचायत में लगे हेंण्ड पंपों पर जिला प्रशासन जांच कराएं तों सरकारी हेंण्ड पंपों में कुछ लोगो ने मोटरे लगाकर अपनी जागीर तक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है वैसे भी यदी प्रसासन यदी पुरे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में लगे हेंण्ड पंपों पर जांच करे तो सरकारी हेंण्ड पंपों पर निजी मोटरे लगाकर अपना उल्लु साध कर सरकार व जनता को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं देखना यह होगा कि क्या सरकार व प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!2
- राणा सांगा जयंती के अवसर पर कमलनाथ महादेव मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संत प्रयाग भारती जी मुख्य अतिथि रहे, जबकि जीवन सिंह सेनवाड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संतों ने महाराणा सांगा के आदर्शों, गौ संरक्षण और सनातन धर्म पर विचार रखे। जीवन सिंह सेनवाड़ा ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में हनुमंत सिंह पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करणी सेना मेवाड़ के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।1
- ब्लॉक स्तरीय 14 अप्रैल कार्यक्रम मानाने को लेकर मीणा समाज भवन में धरियावद में बैठक हुई आयोजित जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-मीणा समाज भवन रनिया मंगरी सलूंबर रोड धरियावद में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रम 14 अप्रैल को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अम्बेडकरवादी विचारकों को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने अपने विचार साझा करते हुए सामाजिक एकता,जागरूकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता निलेश बरोड़,मनीष बरोड़, भेरूलाल बरोड़,सुनील बरोड़,नारायण लाल बुझ, डॉक्टर मानसिंह बरगोट, अभिषेक,रमेश कलासुआ, मगन मईडा एवं पाला माराज़ सहित कई आदिवासी परिवार के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया तथा समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।1
- Post by Parmeshvar redash1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कानोड़ थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अमरपुरा चौराहा पर नाकाबंदी की गई।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का आज का अंक देश की महान सुरसम्राट सुर कोकिला आशा भोंसले के चरणों में समर्पित। उनके निधन से सारा देश शोक के सागर में डूबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोंसले के निधन पर अपने ट्विटर हैंडल पर संवेदना व्यक्त करते हुए। कहा कि भारत का यह दूसरा सुरकोकिला का तारा टूट गया है। पहले लता मंगेशकर के जाने के बाद। दूसरा आशा भोसले का जाना देश के लिए बहुत बडीछति है । युगान्तर तक ऐसी स्वर सम्राट कोकिला आशा भोंसले जैसी पैदा नहीं होगी। गृह मंत्री लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला उनके ओएसडी राजीव दत्ता मुख्यमंत्री भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित हजारों लोगों ने उस महान आत्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी ने आज अपने सारे समाचार रोककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।1
- समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया। मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।1
- Post by Parmeshvar redash1