logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 hrs ago
user_Ramesh Gandhi
Ramesh Gandhi
Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अमरकंटक में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में वैवाक भाषण देते हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश गांधी उन्होंने कहा कि बारा के गुजराती जयचंद पत्रकारों ने राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार संघ को तोड़ा था। आज वही अपनी पत्नी और अपने तीन समर्थको के साथ। गिरगिट की तरह रंग बदलकर बेइज्जत हो हमारे चरणों में। इन्हें जरा सी भी शर्म नहीं आता पहले हमने थूका है उसे चाट लिया है। गुजराती अमित शाह और मोटा भाई डीएस की अमरकंटक में कैसे बेज्जती हुई। उसके वीडियो भी हमारे पास है फिर डालेंगे।
    1
    अमरकंटक में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में वैवाक भाषण देते हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश गांधी उन्होंने कहा कि बारा के गुजराती जयचंद पत्रकारों ने राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार संघ को तोड़ा था। आज वही अपनी पत्नी और अपने तीन समर्थको के  साथ।
गिरगिट की तरह रंग बदलकर बेइज्जत हो हमारे चरणों में। इन्हें जरा सी भी शर्म नहीं आता पहले हमने थूका है उसे चाट लिया है।
गुजराती अमित शाह और मोटा भाई डीएस की अमरकंटक में कैसे बेज्जती हुई। उसके वीडियो भी हमारे पास है फिर डालेंगे।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • udaipur ke keshriya ji tehsil gaw ugamana kotara me
    1
    udaipur ke keshriya ji tehsil gaw ugamana kotara me
    user_Ajay Ahari
    Ajay Ahari
    ऋषभदेव, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सागवाड़ा अस्पताल से मोबाइल गुम, पीड़ित ने दी रिपोर्ट डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बासिया निवासी अनिल डामोर (पिता मानशंकर डामोर) ने बताया कि उनका Realme कंपनी का मोबाइल दिनांक 04 अप्रैल 2026 को अस्पताल परिसर में कहीं गुम हो गया। पीड़ित के अनुसार मोबाइल में जिसमें जियो कंपनी के दो सिम संचालित थे। मोबाइल में विभागीय ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइलें, ईमेल, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित था। अनिल डामोर ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल की तलाश की जा रही है।
    1
    सागवाड़ा अस्पताल से मोबाइल गुम, पीड़ित ने दी रिपोर्ट
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बासिया निवासी अनिल डामोर (पिता मानशंकर डामोर) ने बताया कि उनका Realme कंपनी का मोबाइल दिनांक 04 अप्रैल 2026 को अस्पताल परिसर में कहीं गुम हो गया।
पीड़ित के अनुसार मोबाइल में जिसमें जियो कंपनी के दो सिम संचालित थे। मोबाइल में विभागीय ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइलें, ईमेल, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित था।
अनिल डामोर ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मोबाइल की तलाश की जा रही है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Bherulal Damor
    1
    Post by Bherulal Damor
    user_Bherulal Damor
    Bherulal Damor
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पुलिस थाना लूणी की बड़ी कार्यवाहीः अवैध बजरी खनन पर प्रहार, 750 टन बजरी जब्त जोधपुर। जिले में पुलिस थाना लूणी ने अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं स्टॉक करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 750 टन अवैध बजरी जब्त कर खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी, सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली एवं अन्य सहयोगियों द्वारा काकाणी क्षेत्र में पड़त जमीन पर अवैध बजरी का बड़े स्तर पर स्टॉक किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खनिज विभाग को सूचित किया। इसके बाद खनिज विभाग जोधपुर के सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी एवं कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश मय टीम मौके पर पहुंचे। संयुक्त कार्रवाई में अवैध बजरी के विशाल स्टॉक को जब्त कर जेसीबी एवं डम्परों की सहायता से खनिज विभाग के स्टॉकयार्ड में सुरक्षित रखवाया गया। माप करने पर कुल लगभग 750 टन अवैध बजरी पाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपीगण रामपुरा रोहट क्षेत्र की नदी में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन कर बजरी को डम्परों द्वारा काकाणी क्षेत्र में एकत्रित करते थे और बाद में ऊंचे दामों में जोधपुर शहर में सप्लाई करते थे। मामले में आरोपीगण जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी, राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी तथा सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी, सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी, कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल अजय तथा कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
    3
    पुलिस थाना लूणी की बड़ी कार्यवाहीः अवैध बजरी खनन पर प्रहार, 750 टन बजरी जब्त
जोधपुर। जिले में पुलिस थाना लूणी ने अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं स्टॉक करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 750 टन अवैध बजरी जब्त कर खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है।
पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी, सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली एवं अन्य सहयोगियों द्वारा काकाणी क्षेत्र में पड़त जमीन पर अवैध बजरी का बड़े स्तर पर स्टॉक किया गया है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खनिज विभाग को सूचित किया। इसके बाद खनिज विभाग जोधपुर के सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी एवं कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश मय टीम मौके पर पहुंचे। संयुक्त कार्रवाई में अवैध बजरी के विशाल स्टॉक को जब्त कर जेसीबी एवं डम्परों की सहायता से खनिज विभाग के स्टॉकयार्ड में सुरक्षित रखवाया गया। माप करने पर कुल लगभग 750 टन अवैध बजरी पाई गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपीगण रामपुरा रोहट क्षेत्र की नदी में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन कर बजरी को डम्परों द्वारा काकाणी क्षेत्र में एकत्रित करते थे और बाद में ऊंचे दामों में जोधपुर शहर में सप्लाई करते थे।
मामले में आरोपीगण जगदीश पुत्र खानुराम जाति विश्नोई निवासी भजन नगर थाना लोहावट जिला फलौदी, राजु प्रजापत पुत्र बाबुलाल प्रजापत निवासी सुथला जोधपुर, भीखाराम पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी काकाणी तथा सरदार भाट निवासी रोहट जिला पाली सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी, सहायक खनि अभियंता शांतिलाल आघरी, कार्यनिदेशक द्वितीय प्रेमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल अजय तथा कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। चौरासी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शीथल में रविवार को देवरूपण माता मंदिर (डोंगरे) के समीप संत सुरमाल दास धार्मिक भक्त मंडल लख चौरासी के तत्वावधान में भव्य चिंतन शिविर, भक्त सम्मेलन एवं मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गादीपति महंत महंत महेंद्र दास महाराज एवं विशिष्ट अतिथि महंत विक्रमदास महाराज रहे। आयोजन का नेतृत्व शीथल धूणीदार रणछोड़ महाराज के सान्निध्य में किया गया। गुरु संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प चिंतन शिविर में वक्ताओं ने संत सुरमल दास एवं गोविंद गुरु के आदर्शों और शिक्षाओं को समाज तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के उपदेश समाज को एकता, आस्था और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसी उद्देश्य से चौरासी क्षेत्र में विशाल धूणी मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया है, जो आने वाले समय में आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा। सामाजिक एकता और भक्ति मार्ग का आह्वान वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को उसकी मूल पहचान से भटकाने और उसे हिंदू समाज से अलग दिखाने का एक सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के षड्यंत्रों का जवाब समाज को भक्ति, संस्कार और एकता के माध्यम से देना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि गुरु भक्ति के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने रखा समाज उत्थान पर जोर कार्यक्रम में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, लख चौरासी अध्यक्ष व पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, प्रेमनाथ कटारा, डॉ. के. एल., विधायक प्रत्याशी बंसीलाल कटारा, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भगोरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही भागीदारी कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जीवराम भगोरा, रूपचंद भगोरा, समाजसेवी दिनेश अहारी, सरपंच प्रेमचंद भगोरा, संभागीय अध्यक्ष ईश्वरलाल कटारा, गौतमलाल खराड़ी, बद्री प्रसाद खराड़ी, रमेश भगोरा, शंकरलाल रोत, प्रधान देवराम रोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, धूणीधारी संत, युवा, महिलाएं और भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गांधवापाल के पूर्व सरपंच शांतिलाल रंगोत ने किया, जबकि अंत में आभार जीवराम भगोरा ने व्यक्त किया। मंदिर निर्माण से बढ़ेगी आध्यात्मिक चेतना आयोजकों ने बताया कि प्रस्तावित धूणी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी होगा। कार्यक्रम के समापन पर संतों के आशीर्वचन के साथ समाज में एकता, भक्ति और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
    4
    सीमलवाड़ा। चौरासी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शीथल में रविवार को देवरूपण माता मंदिर (डोंगरे) के समीप संत सुरमाल दास धार्मिक भक्त मंडल लख चौरासी के तत्वावधान में भव्य चिंतन शिविर, भक्त सम्मेलन एवं मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गादीपति महंत महंत महेंद्र दास महाराज एवं विशिष्ट अतिथि महंत विक्रमदास महाराज रहे। आयोजन का नेतृत्व शीथल धूणीदार रणछोड़ महाराज के सान्निध्य में किया गया।
गुरु संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
चिंतन शिविर में वक्ताओं ने संत सुरमल दास एवं गोविंद गुरु के आदर्शों और शिक्षाओं को समाज तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के उपदेश समाज को एकता, आस्था और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसी उद्देश्य से चौरासी क्षेत्र में विशाल धूणी मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया है, जो आने वाले समय में आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा।
सामाजिक एकता और भक्ति मार्ग का आह्वान
वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को उसकी मूल पहचान से भटकाने और उसे हिंदू समाज से अलग दिखाने का एक सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के षड्यंत्रों का जवाब समाज को भक्ति, संस्कार और एकता के माध्यम से देना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि गुरु भक्ति के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत किया जाए।
जनप्रतिनिधियों ने रखा समाज उत्थान पर जोर
कार्यक्रम में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, लख चौरासी अध्यक्ष व पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, प्रेमनाथ कटारा, डॉ. के. एल., विधायक प्रत्याशी बंसीलाल कटारा, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भगोरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही भागीदारी
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जीवराम भगोरा, रूपचंद भगोरा, समाजसेवी दिनेश अहारी, सरपंच प्रेमचंद भगोरा, संभागीय अध्यक्ष ईश्वरलाल कटारा, गौतमलाल खराड़ी, बद्री प्रसाद खराड़ी, रमेश भगोरा, शंकरलाल रोत, प्रधान देवराम रोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक, धूणीधारी संत, युवा, महिलाएं और भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गांधवापाल के पूर्व सरपंच शांतिलाल रंगोत ने किया, जबकि अंत में आभार जीवराम भगोरा ने व्यक्त किया।
मंदिर निर्माण से बढ़ेगी आध्यात्मिक चेतना
आयोजकों ने बताया कि प्रस्तावित धूणी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी होगा।
कार्यक्रम के समापन पर संतों के आशीर्वचन के साथ समाज में एकता, भक्ति और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राणा सांगा जयंती के अवसर पर कमलनाथ महादेव मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संत प्रयाग भारती जी मुख्य अतिथि रहे, जबकि जीवन सिंह सेनवाड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संतों ने महाराणा सांगा के आदर्शों, गौ संरक्षण और सनातन धर्म पर विचार रखे। जीवन सिंह सेनवाड़ा ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में हनुमंत सिंह पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करणी सेना मेवाड़ के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
    1
    राणा सांगा जयंती के अवसर पर कमलनाथ महादेव मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संत प्रयाग भारती जी मुख्य अतिथि रहे, जबकि जीवन सिंह सेनवाड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संतों ने महाराणा सांगा के आदर्शों, गौ संरक्षण और सनातन धर्म पर विचार रखे। जीवन सिंह सेनवाड़ा ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में हनुमंत सिंह पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करणी सेना मेवाड़ के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Ramesh Gandhi
    1
    Post by Ramesh Gandhi
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.