logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

udaipur ke keshriya ji tehsil gaw ugamana kotara me udaipur ke keshriya ji tehsil gaw ugamana kotara me

2 hrs ago
user_Ajay Ahari
Ajay Ahari
ऋषभदेव, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

udaipur ke keshriya ji tehsil gaw ugamana kotara me udaipur ke keshriya ji tehsil gaw ugamana kotara me

More news from राजस्थान and nearby areas
  • समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया। मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।
    1
    समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उदयपुर में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रातः 100 फीट रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने 19वीं सदी में जाति प्रथा, छुआछूत एवं महिला अशिक्षा के विरुद्ध व्यापक आंदोलन चलाया। उन्होंने पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया।
मुख्य कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में आयोजित हुआ, जहां फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से उनके संघर्ष एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर ओबीसी वर्ग के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र, उपरणा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक) उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर किया गया।
वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर प्रयास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान भोजन अपव्यय रोकने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे थाली में उतना ही भोजन लें जितना आवश्यक हो, जिससे संसाधनों का सम्मान बना रहे।
कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। कस्बे की निवासी माधवी भोई, पुत्री केशव लाल भोई, को गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा जूलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने डूंगरपुर जिले के अमरपुरा बांध पर “मत्स्य विविधता के विशेष संदर्भ में जलीय जैविकीय अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। माधवी भोई की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार सहित पूरे समाज में खुशी का माहौल है। क्षेत्र की बेटियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक मानी जा रही है। माधवी की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली है।
    2
    सीमलवाड़ा। कस्बे की निवासी माधवी भोई, पुत्री केशव लाल भोई, को गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा जूलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने डूंगरपुर जिले के अमरपुरा बांध पर “मत्स्य विविधता के विशेष संदर्भ में जलीय जैविकीय अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।
माधवी भोई की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार सहित पूरे समाज में खुशी का माहौल है। क्षेत्र की बेटियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक मानी जा रही है।
माधवी की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कानोड़ थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अमरपुरा चौराहा पर नाकाबंदी की गई।
    1
    उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कानोड़ थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अमरपुरा चौराहा पर नाकाबंदी की गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ब्लॉक स्तरीय 14 अप्रैल कार्यक्रम मानाने को लेकर मीणा समाज भवन में धरियावद में बैठक हुई आयोजित जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-मीणा समाज भवन रनिया मंगरी सलूंबर रोड धरियावद में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रम 14 अप्रैल को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अम्बेडकरवादी विचारकों को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने अपने विचार साझा करते हुए सामाजिक एकता,जागरूकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता निलेश बरोड़,मनीष बरोड़, भेरूलाल बरोड़,सुनील बरोड़,नारायण लाल बुझ, डॉक्टर मानसिंह बरगोट, अभिषेक,रमेश कलासुआ, मगन मईडा एवं पाला माराज़ सहित कई आदिवासी परिवार के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया तथा समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
    1
    ब्लॉक स्तरीय 14 अप्रैल कार्यक्रम मानाने को लेकर मीणा समाज भवन में धरियावद में बैठक हुई आयोजित 
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-मीणा समाज भवन रनिया मंगरी सलूंबर रोड धरियावद में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रम 14 अप्रैल को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अम्बेडकरवादी विचारकों को आमंत्रित किया गया।  जिन्होंने अपने विचार साझा करते हुए सामाजिक एकता,जागरूकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता निलेश बरोड़,मनीष बरोड़, भेरूलाल बरोड़,सुनील बरोड़,नारायण लाल बुझ, डॉक्टर मानसिंह बरगोट, अभिषेक,रमेश कलासुआ, मगन मईडा एवं पाला माराज़ सहित कई आदिवासी परिवार के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया तथा समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कुशलगढ़ से देवदर्शन के लिए 2 बसों में सवार 110 श्रद्धालुओं का जत्था महेश्वर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ तारखेड़ी हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन-कीर्तन किया और क्षेत्र व देश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर एडवोकेट हरेंद्र पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पार्षद ज्योत्सना बेन पंड्या, पार्षद दिनेश परिहार, पार्षद रखो फ़तरोड, शांतिदास बैरागी, देवेंद्र बैरागी, कैलाश सोनी, ललित सोनी, योगेश प्रजापत, दीपक प्रजापत, कमलेश टेलर, आशीष नीमा, देवेंद्र टेलर, सज्जन टेलर, सुनील शर्मा, विपिन भट्ट, रमेश टेलर, अनूप टेलर, गोपाल बा, मुकेश बारोडिया, सुरेश बारोडिया, हेमंत लक्षकार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने तारखेड़ी हनुमान मंदिर में नारियल व हार अर्पित कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद जत्था महेश्वर स्थित पवित्र नर्मदा तट के लिए रवाना हो गया।
    3
    कुशलगढ़ से देवदर्शन के लिए 2 बसों में सवार 110 श्रद्धालुओं का जत्था महेश्वर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ तारखेड़ी हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन-कीर्तन किया और क्षेत्र व देश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर एडवोकेट हरेंद्र पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पार्षद ज्योत्सना बेन पंड्या, पार्षद दिनेश परिहार, पार्षद रखो फ़तरोड, शांतिदास बैरागी, देवेंद्र बैरागी, कैलाश सोनी, ललित सोनी, योगेश प्रजापत, दीपक प्रजापत, कमलेश टेलर, आशीष नीमा, देवेंद्र टेलर, सज्जन टेलर, सुनील शर्मा, विपिन भट्ट, रमेश टेलर, अनूप टेलर, गोपाल बा, मुकेश बारोडिया, सुरेश बारोडिया, हेमंत लक्षकार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भक्तों ने तारखेड़ी हनुमान मंदिर में नारियल व हार अर्पित कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद जत्था महेश्वर स्थित पवित्र नर्मदा तट के लिए रवाना हो गया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का आज का अंक देश की महान सुरसम्राट सुर कोकिला आशा भोंसले के चरणों में समर्पित। उनके निधन से सारा देश शोक के सागर में डूबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोंसले के निधन पर अपने ट्विटर हैंडल पर संवेदना व्यक्त करते हुए। कहा कि भारत का यह दूसरा सुरकोकिला का तारा टूट गया है। पहले लता मंगेशकर के जाने के बाद। दूसरा आशा भोसले का जाना देश के लिए बहुत बडीछति है । युगान्तर तक ऐसी स्वर सम्राट कोकिला आशा भोंसले जैसी पैदा नहीं होगी। गृह मंत्री लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला उनके ओएसडी राजीव दत्ता मुख्यमंत्री भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित हजारों लोगों ने उस महान आत्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी ने आज अपने सारे समाचार रोककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का आज का अंक देश की महान सुरसम्राट सुर कोकिला आशा भोंसले के चरणों में समर्पित।
उनके निधन से सारा देश शोक के सागर में डूबा। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोंसले के निधन पर अपने ट्विटर हैंडल पर संवेदना व्यक्त करते हुए। कहा कि भारत का यह दूसरा सुरकोकिला का तारा टूट गया है। पहले लता मंगेशकर के जाने के बाद।
दूसरा आशा भोसले का जाना देश के लिए बहुत बडीछति है ।
युगान्तर तक ऐसी स्वर सम्राट कोकिला आशा भोंसले जैसी पैदा नहीं होगी।
गृह मंत्री लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला उनके ओएसडी राजीव दत्ता मुख्यमंत्री भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित हजारों लोगों ने उस महान आत्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल रमेश गांधी ने आज अपने सारे समाचार रोककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेवर स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के चलते ट्रक में लदी सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ​जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक चित्तौड़गढ़ से आकर उदयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक के आगे चल रही कार भी उसी दिशा में थी। बाईपास चौराहे के पास ओवरब्रिज से उतरते समय कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आरहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया।
    1
    उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेवर स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के चलते ट्रक में लदी सब्जियां हाईवे पर बिखर गईं। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ​जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक चित्तौड़गढ़ से आकर उदयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक के आगे चल रही कार भी उसी दिशा में थी। बाईपास चौराहे के पास ओवरब्रिज से उतरते समय कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आरहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया और कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से जा टकराई और ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • टीबी उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और दवा उपलब्धता पर हुआ विस्तृत मंथन सिरोही, 10 अप्रैल।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्वास्थ्य भवन, सिरोही के सभा कक्ष में प्रातः 9:30 बजे शाम 6 बजे तक आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रितेश सांखला, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक जोशी, जिले के समस्त BCMO, सभी CHC/PHC प्रभारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सा संस्थानों के प्रबंधन, कार्मिकों की उपस्थिति, ओपीडी लोड, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीनों की कार्यशीलता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट तथा उपकरणों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, फर्नीचर एवं संसाधनों की स्थिति, तथा विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। 🦠 टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष फोकस टीबी नियंत्रण को लेकर बैठक में टीबी नोटिफिकेशन रेट, ट्रीटमेंट सक्सेस रेट, NAAT टेस्टिंग और निक्षय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। 👶 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत— संस्थागत प्रसव एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं कवरेज हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान पोस्ट नेटल केयर टीकाकरण एवं ड्रॉपआउट दर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 💉 NCD और टीकाकरण कार्यक्रम बैठक में गैर संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप, कैंसर स्क्रीनिंग तथा HPV वैक्सीन जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 💻 डिजिटल हेल्थ और नई पहलें डिजिटल हेल्थ सेवाओं के तहत IHMS, राज हेल्थ, ABDM (ABHA, HPR, HFR रजिस्ट्रेशन) और डिजिटल हेल्थ सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। 💊 दवा योजना और अन्य कार्यक्रमों की स्थिति मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट तथा स्टॉक आउट की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की समीक्षा भी की गई। 🌡️ हीट वेव को लेकर विशेष निर्देश इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थान हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, ORS, ठंडे पानी की व्यवस्था और बेड उपलब्ध रहें। आमजन को भी दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।” बैठक के अंत में CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।” उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करें। यह समीक्षा बैठक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रशासन द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साँय छह बजे सीएमएचओ डॉ दिनेश ख़राडी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा की जिसमे सरकारी अस्पताल कि साथ साथ समस्त निजी पंजीकृत अस्पतालों के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शक ने भाग लिया । डॉ खराडी ने समस्त निजी पंजीकृत चिकित्सालयों को सख्त निर्देश दिए है कि किसी मरीज जो माँ योजना के अंतर्गत पंजीकृत है को निशुल्क इलाज प्रदान करे किसी भी ग़रीब मरीज से जबरदस्ती पैसा लिया तो माँ योजना से डिम्पनलमेंट के साथ साथ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी । डॉ खराडी ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर महोदय आमजन की स्वास्थ्य सेवायो को लेकर गंभीर है तथा जिस भी कार्मिक द्वारा लापरवाही की जाएगी उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
    2
    टीबी उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और दवा उपलब्धता पर हुआ विस्तृत मंथन
सिरोही, 10 अप्रैल।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्वास्थ्य भवन, सिरोही के सभा कक्ष में प्रातः 9:30 बजे शाम 6 बजे तक आयोजित हुई।
बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रितेश सांखला, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक जोशी, जिले के समस्त BCMO, सभी CHC/PHC प्रभारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में चिकित्सा संस्थानों के प्रबंधन, कार्मिकों की उपस्थिति, ओपीडी लोड, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीनों की कार्यशीलता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट तथा उपकरणों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई।
इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, फर्नीचर एवं संसाधनों की स्थिति, तथा विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
🦠 टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष फोकस
टीबी नियंत्रण को लेकर बैठक में टीबी नोटिफिकेशन रेट, ट्रीटमेंट सक्सेस रेट, NAAT टेस्टिंग और निक्षय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
👶 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत—
संस्थागत प्रसव
एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं कवरेज
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान
पोस्ट नेटल केयर
टीकाकरण एवं ड्रॉपआउट दर
जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
💉 NCD और टीकाकरण कार्यक्रम
बैठक में गैर संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप, कैंसर स्क्रीनिंग तथा HPV वैक्सीन जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
💻 डिजिटल हेल्थ और नई पहलें
डिजिटल हेल्थ सेवाओं के तहत IHMS, राज हेल्थ, ABDM (ABHA, HPR, HFR रजिस्ट्रेशन) और डिजिटल हेल्थ सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।
💊 दवा योजना और अन्य कार्यक्रमों की स्थिति
मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट तथा स्टॉक आउट की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की समीक्षा भी की गई।
🌡️ हीट वेव को लेकर विशेष निर्देश
इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थान हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, ORS, ठंडे पानी की व्यवस्था और बेड उपलब्ध रहें। आमजन को भी दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।”
बैठक के अंत में CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।”
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करें।
यह समीक्षा बैठक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रशासन द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
साँय छह बजे सीएमएचओ डॉ दिनेश ख़राडी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा की जिसमे सरकारी अस्पताल कि साथ साथ समस्त निजी पंजीकृत अस्पतालों के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शक ने भाग लिया । डॉ खराडी ने समस्त निजी पंजीकृत चिकित्सालयों को सख्त निर्देश दिए है कि किसी मरीज जो माँ योजना के अंतर्गत पंजीकृत है को निशुल्क इलाज प्रदान करे किसी भी ग़रीब मरीज से जबरदस्ती पैसा लिया तो माँ योजना से डिम्पनलमेंट के साथ साथ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी ।
डॉ खराडी ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर महोदय आमजन की स्वास्थ्य सेवायो को लेकर गंभीर है तथा जिस भी कार्मिक द्वारा लापरवाही की जाएगी उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.