हरियाणा के नूंह स्थित पुन्हाना की नई अनाज मंडी में आयोजित 'मेवात विकास संकल्प रैली' में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचते ही पूरे पंडाल में भारी उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने जोरदार नारों व तालियों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा नेता जावेद अहमद अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री का मंच पर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। मेवात की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री के संबोधन पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही पहले से घोषित योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने के लिए जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक दृष्टि से भी यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद और पुन्हाना विधायक के बेटे जावेद अहमद का भाजपा के साथ मंच पर सक्रिय दिखाई देना क्षेत्र की बदलती राजनीतिक तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा इस आयोजन के जरिए मेवात में अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश में जुटी है।

- हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री तथा समिति के अध्यक्ष राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पलवल स्थित जिला सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 17 शिकायतें समाधान के लिए प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष बची 3 शिकायतों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ हथीन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न परिवादियों की शिकायतों पर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। एडेल डिवाइन कोर्ट सेक्टर-5 पलवल के निवासियों की शिकायत पर डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता को एस्टीमेट बनाकर देने और सोसायटीवासियों द्वारा भुगतान करने के बाद बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, गांव ककराली निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंताओं को समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा गया। वहीं, पलवल निवासी महेश कुमार की शिकायत पर एनएचएआई को जलभराव की समस्या का निपटारा करने तथा लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर का निर्माण करवाने के निर्देश दिए गए।1
- पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं के खिलाफ किए गए बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर शांतिप्रिय प्रदर्शन करना देश के प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार व दायित्व है। हुड्डा ने कहा कि देश भर के विद्यार्थियों और विपक्ष की मांग पूरी तरह जायज है तथा आज सारा देश शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है और इस्तीफा लेने के बजाय विपक्ष तथा जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। हरियाणा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को पेपर लीक का गढ़ बना दिया है। पिछले लगभग 12 साल से जिम्मेदार विपक्ष के नाते कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है, लेकिन सरकार की जांच केवल ढकोसला साबित हुई, जिसमें न तो कभी रिपोर्ट सामने आई और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकारें पेपर लीक को संरक्षण दे रही हैं। इसी वजह से देशभर के विद्यार्थी एग्जाम प्रक्रिया में रिफॉर्म को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनसे बात करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठा रही है। कृषि से जुड़े सवालों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अमेरिका के साथ कृषि उत्पादों की कोई भी डील भारत के हित में नहीं हो सकती। उन्होंने मांग की कि सरकार को किसानों से किए गए वादे पूरे करने चाहिए और एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए। वहीं कांग्रेस मुख्यालयों पर भाजपा के प्रदर्शन को उन्होंने असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश और विशुद्ध रूप से राजनीतिक नाटक बताया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा की स्थिति अब “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसी हो चुकी है, क्योंकि उसे पेपर लीक पर जवाब देना है लेकिन वह विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।1
- Post by XIndia1
- आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर 25 जुलाई 2026 को पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर दलित एवं सर्व समाज द्वारा शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वहीं दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शन को मजबूती देने के लिए भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर आई हैं।3
- वीडियो शेयर कीजिए सब्सक्राइब कीजिए वीडियो शेयर कीजिए ज्यादा ज्यादा सब्सक्राइब कीजिए लाइक कीजिए कमेंट कीजिए1
- हरियाणा के नूंह जिले स्थित पुन्हाना की अनाज मंडी में शनिवार को आयोजित होने जा रही मेवात विकास संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अनोखे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब मुख्यमंत्री का काफिला अनाज मंडी में प्रवेश करेगा, तब मुख्य द्वार पर करीब एक दर्जन बुलडोजर खड़े किए जाएंगे। इन बुलडोजरों पर सवार युवा मुख्यमंत्री पर फूल बरसाकर उनका स्वागत करेंगे। रैली के आयोजक जावेद एडवोकेट ने दावा किया है कि यह मेवात क्षेत्र की बड़ी रैलियों में शामिल होगी और इसमें भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री से विकास की नई सौगातों की उम्मीद लगाए हुए हैं। रैली को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।1
- लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एलडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत कोचिंग संस्थान की इमारत पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है।1
- सोशल मीडिया पर वैभव सिंह राजपूत के वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनका एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने होटल इंडस्ट्री की सबसे कड़वी नस को छूते हुए सवाल खड़े किए हैं। इस नए वीडियो के जरिए उन्होंने होटल लाइन से जुड़ी कड़वी सच्चाई को सामने रखा है।1
- मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में जॉइनिंग कराने के नाम पर शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर देने वाले 70 साल से अधिक उम्र के प्रबंधक अरविंद गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है। छड़ी के सहारे चलने वाले प्रबंधक की इस शर्मनाक हरकत का पीड़िता ने चुपके से वीडियो बना लिया था। पीड़ित टीचर ने वीडियो बनाने के बाद तुरंत मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कॉलेज प्रबंधक को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।1