logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सम्राट अशोक मौर्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई उरई,जालौन। सम्राट अशोक की जयंती गुरुवार को शहर के डिपो बस स्टैंड दुकान नंवर 16 पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा समाज प्रेरणा मंडल, उरई द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन त्याग, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के शासनकाल, कलिंग युद्ध के बाद उनके जीवन में आए परिवर्तन और बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

1 day ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

सम्राट अशोक मौर्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई उरई,जालौन। सम्राट अशोक की जयंती गुरुवार को शहर के डिपो बस स्टैंड दुकान नंवर 16 पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा समाज प्रेरणा मंडल, उरई द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन त्याग, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के शासनकाल, कलिंग युद्ध के बाद उनके जीवन में आए परिवर्तन और बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में बीच चौराहे पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट, कोतवाली के ठीक सामने हुई मारपीट से मौके पर मची अफरा-तफरी, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला!!!!!
    1
    जालौन में बीच चौराहे पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट, कोतवाली के ठीक सामने हुई मारपीट से मौके पर मची अफरा-तफरी, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन जनपद में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही तेज़ हवाओं ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। कई जगहों पर लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं बाजारों में भी भीड़ कम नजर आई। बारिश के बीच तेज हवाओं के साथ महीन ओले गिरने की भी खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों के गिरने और नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई गांवों में तेज हवा के कारण फसलें झुक गई हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो भारी नुकसान हो सकता है।
    1
    जालौन जनपद में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही तेज़ हवाओं ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। कई जगहों पर लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं बाजारों में भी भीड़ कम नजर आई।
बारिश के बीच तेज हवाओं के साथ महीन ओले गिरने की भी खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों के गिरने और नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई गांवों में तेज हवा के कारण फसलें झुक गई हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो भारी नुकसान हो सकता है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रुरा के लमहारा गांव स्थित परहुल देवी मंदिर में महिलाओं ने नवरात्रि पर्व के नवें दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री देवी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और देवी मां से आशीर्वाद मांगा।
    1
    रुरा के लमहारा गांव स्थित परहुल देवी मंदिर में महिलाओं ने नवरात्रि पर्व के नवें दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री देवी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और देवी मां से आशीर्वाद मांगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन। भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। जुलूस मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर बंधी पताकाऐं जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। जूलस में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं। जुलूस में जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, दीपक मित्तल, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मनोज गुप्ता, विनय अग्रवाल, यश पटेल, लालन ताम्रकार, भूपेंद्र सेंगर, दिलीप श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, प्रदुम्न द्विवेदी, मधु पांडेय, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल हरीशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसआई शिवम सेंगर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
    2
    जालौन। भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। जुलूस मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ। 
भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर बंधी पताकाऐं जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। जूलस में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं। जुलूस में जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, दीपक मित्तल, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मनोज गुप्ता, विनय अग्रवाल, यश पटेल, लालन ताम्रकार, भूपेंद्र सेंगर, दिलीप श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, प्रदुम्न द्विवेदी, मधु पांडेय, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल हरीशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसआई शिवम सेंगर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जुलूस जैसे ही नगर के पानी की टंकी के पास पहुँचा, वहां पहले से मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर ‘बना जी’ का भी विशेष रूप से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में मौलाना खालिद रहमानी, जाकिर सिद्दीकी, सादिक सिद्दीकी, इरफान खान, अबू हुरैरा, मोहम्मद जाफिर, सूफी फीरोज बाबा और जीशान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जालौन की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे से है, और यहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
    1
    जालौन।
रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द का संदेश गूंज उठा।
जुलूस जैसे ही नगर के पानी की टंकी के पास पहुँचा, वहां पहले से मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर ‘बना जी’ का भी विशेष रूप से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम में मौलाना खालिद रहमानी, जाकिर सिद्दीकी, सादिक सिद्दीकी, इरफान खान, अबू हुरैरा, मोहम्मद जाफिर, सूफी फीरोज बाबा और जीशान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जालौन की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे से है, और यहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उरई/डकोर मुहाना चिकासी बेतवा की जलधारा पर पोकलैंड मशीनों द्वारा नदी का किया जा रहा कत्लेआम!! हमीरपुर का ​खंड संख्या 25/18 में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर मशीनों से हो रहा अवैध खनन!! ओवरलोड डंपरों की वजह से बेतवा पुल की उम्र पर भी बढ़ा खतरा!! ​सबसे बड़ा सवाल : जालौन और हमीरपुर प्रशासन क्यों है खामोश? क्या माफियाओं को मिला है अधिकारियों से अभयदान!? नदी की जलधारा के बीच से निकाली जा रही बालू!!!!
    1
    उरई/डकोर मुहाना चिकासी बेतवा की जलधारा पर पोकलैंड मशीनों द्वारा नदी का किया जा रहा कत्लेआम!!
हमीरपुर का ​खंड संख्या 25/18 में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर मशीनों से हो रहा अवैध खनन!!
ओवरलोड डंपरों की वजह से बेतवा पुल की उम्र पर भी बढ़ा खतरा!!
​सबसे बड़ा सवाल : जालौन और हमीरपुर प्रशासन क्यों है खामोश? क्या माफियाओं को मिला है अधिकारियों से अभयदान!?
नदी की जलधारा के बीच से निकाली जा रही बालू!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.