रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने है। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मनोज टंडन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी लग्जरी मर्सिडीज कार से एक बाइक सवार। युवक मवाज खान को जोरदार टक्कर मारी और फिर उसे कार के बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार से दौड़ाया। पीड़ित मवाज खान ने घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें वह बोनट पर लटके हुए जान बचाने के लिए चीखता-चिल्लाता और मिन्नतें करता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की बुरी हालत और कार की रफ्तार साफ दिख रही है। घटना कैसे हुई-? मवाज खान अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे थे, तभी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मवाज ने कार चालक से ब्रेक खराब होने की वजह से मरम्मत का खर्च मांगा लेकिन बात बढ़ गई और विवाद हो गया। कार चालक ने कई वाहनों को धक्का मारते हुए भागने की कोशिश की, जिस दौरान मवाज कार के बोनट पर जा गिरा। कार रुकने के बजाय और तेज हो गई और मवाज कई किलोमीटर तक बोनट पर लटका रहा। अपार्टमेंट पहुंचने पर कार चालक ने कथित तौर पर 4-5 लोगों के साथ मिलकर मवाज की मारपीट भी की। किसी तरह फोन कर मवाज ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने उसे थाने पहुंचाया। आरोपी की पहचान और पुलिस कार्रवाई- पुलिस जांच में कार चालक की पहचान झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मनोज टंडन के रूप में हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने के बाहर अधिवक्ताओं, पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित के पिता अरमान खान ने सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि वे न्याय चाहते हैं मामले को किसी धर्म से न जोड़ा जाए। हाईकोर्ट का रुख- घटना की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने चीफ जस्टिस को अवगत कराया। चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई हो। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि "कानून से ऊपर कोई नहीं है" और आरोपी को किसी राहत से इनकार करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह मामला अब कानूनी और सामाजिक बहस का विषय बन गया है, जहां एक तरफ रसूखदार व्यक्ति। पर गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है पुलिस जांच जारी है।
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने है। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मनोज टंडन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी लग्जरी मर्सिडीज कार से एक बाइक सवार। युवक मवाज खान को जोरदार टक्कर मारी और फिर उसे कार के बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार से दौड़ाया। पीड़ित मवाज खान ने घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें वह बोनट पर लटके हुए जान बचाने के लिए चीखता-चिल्लाता और मिन्नतें करता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की बुरी हालत और कार की रफ्तार साफ दिख रही है। घटना कैसे हुई-? मवाज खान अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे थे, तभी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मवाज ने कार चालक से ब्रेक खराब होने की वजह से मरम्मत का खर्च मांगा लेकिन बात बढ़ गई और विवाद हो गया। कार चालक ने कई वाहनों को धक्का मारते हुए भागने की कोशिश की, जिस दौरान मवाज कार के बोनट पर जा गिरा। कार रुकने के बजाय
और तेज हो गई और मवाज कई किलोमीटर तक बोनट पर लटका रहा। अपार्टमेंट पहुंचने पर कार चालक ने कथित तौर पर 4-5 लोगों के साथ मिलकर मवाज की मारपीट भी की। किसी तरह फोन कर मवाज ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने उसे थाने पहुंचाया। आरोपी की पहचान और पुलिस कार्रवाई- पुलिस जांच में कार चालक की पहचान झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मनोज टंडन के रूप में हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने के बाहर अधिवक्ताओं, पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित के पिता अरमान खान ने सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि वे न्याय चाहते हैं मामले को किसी धर्म से न जोड़ा जाए। हाईकोर्ट का रुख- घटना की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने चीफ जस्टिस को अवगत कराया। चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई हो। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि "कानून से ऊपर कोई नहीं है" और आरोपी को किसी राहत से इनकार करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह मामला अब कानूनी और सामाजिक बहस का विषय बन गया है, जहां एक तरफ रसूखदार व्यक्ति। पर गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है पुलिस जांच जारी है।
- *मनरेगा सामाजिक अंकेक्षन में भारी लापरवाही* सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत में इन दिनों मनरेगा से संबंधित वित्तीय वर्ष 2024 - 25 में हुए कार्यों का भारी लापरवाही के साथ सामाजिक अंकेक्षन का कार्य किया जा रहा है। पंचायत में बिना एंट्री पॉइंट जनप्रतिनिधियों के साथ बिना बैठक कर के कार्य किया जा रहा है। ऑडिट टीम के द्वारा बताया गया कि पंचायत सचिव विनोद भगत और रोजगार सेवक अजय पात्रिक लकड़ा कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण परेशानी हो रहा है। दिन मंगलवार को पंचायत के राजस्व ग्राम सकरौली में ग्राम प्रधान सुमन पहान की अध्यक्षता में तीन वार्ड सदस्यों की अनुपस्थिति में ग्राम सभा का बैठक किया गया। प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण चार टोला में से मात्र 12 से 14 ग्रामीण ही उपस्थित रहे । वहीं ग्रामीणों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं किया गया था जिसके कारण ग्रामीण जमीन पर बैठने को विवश थे। यह देखकर सकरौली वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार साहु भड़क उठे और उन्होंने कहा कि हर समय ग्रामीणों को अंधकार में रखकर हस्ताक्षर लेकर सिर्फ कोरम पूरा किया जाता हैं। जिसके कारण योग्य लाभुक को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। राजस्व ग्राम सकरौली के अंतर्गत सकरौली खास, उरांव टोली सकरौली, सकरौली कुंबाटोली एवं छापर डीपा आता है। चार वार्ड को मिलाकर लगभग 2000 की आबादी है जिसमें से सिर्फ 12 से 14 ग्रामीणों के बीच ग्राम सभा का बैठक करा कर कोरम पूरा किया गया। इस विषय में जब भदौली पंचायत के रोजगार सेवक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के बैठक की सूचना सभी ग्रामीणों को दिया गया था वहीं ग्राम प्रधान के द्वारा बैठक को लेकर घंट भी बजवाया गया था। बावजूद ग्रामीण बैठक में नहीं आये। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों को इस बैठक के विषय में पूर्व में किसी के द्वारा कोई सूचना नहीं मिली थी। जानकारी ना होने के कारण हमलोग बैठक में शामिल नहीं हो सके।1
- सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत में इन दिनों मनरेगा से संबंधित वित्तीय वर्ष 2024 - 25 में हुए कार्यों का भारी लापरवाही के साथ सामाजिक अंकेक्षन का कार्य किया जा रहा है। पंचायत में बिना एंट्री पॉइंट जनप्रतिनिधियों के साथ बिना बैठक कर के कार्य किया जा रहा है। ऑडिट टीम के द्वारा बताया गया कि पंचायत सचिव विनोद भगत और रोजगार सेवक अजय पात्रिक लकड़ा कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण परेशानी हो रहा है। दिन मंगलवार को पंचायत के राजस्व ग्राम सकरौली में ग्राम प्रधान सुमन पहान की अध्यक्षता में तीन वार्ड सदस्यों की अनुपस्थिति में ग्राम सभा का बैठक किया गया। प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण चार टोला में से मात्र 12 से 14 ग्रामीण ही उपस्थित रहे । वहीं ग्रामीणों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं किया गया था जिसके कारण ग्रामीण जमीन पर बैठने को विवश थे। यह देखकर सकरौली वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार साहु भड़क उठे और उन्होंने कहा कि हर समय ग्रामीणों को अंधकार में रखकर हस्ताक्षर लेकर सिर्फ कोरम पूरा किया जाता हैं। जिसके कारण योग्य लाभुक को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। राजस्व ग्राम सकरौली के अंतर्गत सकरौली खास, उरांव टोली सकरौली, सकरौली कुंबाटोली एवं छापर डीपा आता है। चार वार्ड को मिलाकर लगभग 2000 की आबादी है जिसमें से सिर्फ 12 से 14 ग्रामीणों के बीच ग्राम सभा का बैठक करा कर कोरम पूरा किया गया। इस विषय में जब भदौली पंचायत के रोजगार सेवक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के बैठक की सूचना सभी ग्रामीणों को दिया गया था वहीं ग्राम प्रधान के द्वारा बैठक को लेकर घंट भी बजवाया गया था। बावजूद ग्रामीण बैठक में नहीं आये। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों को इस बैठक के विषय में पूर्व में किसी के द्वारा कोई सूचना नहीं मिली थी। जानकारी ना होने के कारण हमलोग बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस प्रकार के कार्य प्रणाली संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के घोर लापरवाही को दर्शाता है और कई सवालों को जन्म देता है।4
- Post by आदिवासी जोहार1
- गुमला भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार, कहा गुमला का विकास चाहते हैं तो शकुंतला को बनाए अध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव के पक्ष में प्रचार करने गुमला पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विकास विरोधी है गुमला का समुचित विकास रुका हुआ है इसलिए शकुंतला उरांव को भारी मतों से विजय बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर चुनाव पर्ची बांटने और लोगों से बूथ तक पहुंचाने की अपील की। बाइट, रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री।3
- लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव पर सियासी संग्राम, नेता लोग चुनाव के टाइम पैर छूते हैं? #election #news1
- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां पूर्ण कलश यात्रा के साथ बुधवार से होगा आरम्भ1
- घाघरा (गुमला) :- उपायुक्त की पहल पर ग्रामीण क्षेत्र के कामकाजी अभिभावकों को संज्ञान में रखते हुए उनके बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। इसके तहत “एक प्लेट काम” योजना के अंतर्गत बच्चों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है।इसी क्रम में घाघरा प्रखंड के कोटामाटी, घोड़ाटांगर, पाकरटोली, गम्हरिया सहित कई अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित पालक एवं मडुवा (रागी) जैसे मोटे अनाज से बने केक का उपयोग कर बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना है।बताया गया कि यह जन्मदिन कार्यक्रम हर महीने के तीसरे बुधवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें उसी माह जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।गम्हरिया आंगनबाड़ी केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी महिला बाल विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार द्वारा बच्चों से केक कटवाकर जन्मदिन मनाया गया।इस अवसर पर बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें विशेष महसूस कराना है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।वहीं, कार्यक्रम को लेकर एलएस श्वेता ने बताया कि उपायुक्त, गुमला के निर्देशानुसार इस माह जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन मनाने का आदेश प्राप्त हुआ था, जिसके आलोक में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी उपायुक्त के निर्देशानुसार इस पहल को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।2
- गुमला *जिले में अलग-अलग हादसे में चार लोगों की हुई मौत* गुमला जिले में अलग अलग सड़क हादसे और आत्महत्या मामले में 4 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना जारी थाना क्षेत्र के पांची गांव की ही। जहां 43 वर्षीय फुलजेम्स एक्का की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दूसरी घटना में सिसई थाना क्षेत्र के पंडरानी निवासी 53 वर्षीय कुलवीर सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतक के भाई उमेश सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वही, घाघरा बिशुनपुर पथ पर देवाकी मोड़ के समीप बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से 36 वर्षीय सरोज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चौथी घटना डुमरी थाना क्षेत्र के भागी टोली गांव की है। जहां प्रवीण मिंज 48 वर्ष बकरी चराने जंगल की ओर गया था। सखुआ के पेड़ के नीचे बैठा था तभी पेड़ की मोटी डाली टूटकर उसके सिर में गिर गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस सभी मामले पर छानबीन कर रही है।2