logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेतरियाखाड़ परियोजना की जन समस्याओं को लेकर CCL दरभंगा हाउस रांची में खनन विभाग से की बैठक:- सांसद प्रतिनिधि गंगेश्वर यादव जोहार झारखंड /ब्यूरो देवसुंदर यादव बालूमाथ। लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क़े तेतरियाखाड़ परियोजना क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर रांची स्थित CCL दरभंगा हॉउस में डिप्टी सीएस तिवारी से मुलाकात की। बैठक में स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान डिप्टी सीएस तिवारी ने आश्वासन दिया कि ROM कोयला की बिडिंग जल्द करवाई जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा तेतरियाखाड़ कोलियरी में हाल ही में लगी आग की घटना और उसमें घायल हुए CCL कर्मी अनुज यादव की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में अनुज यादव का इलाज रांची के देवकमल हॉस्पिटल में चल रहा है। पहले से स्वास्थ्य में सुधार है, वहीं सांसद प्रतिनिधि ने कोयले में लगी आग पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराई है। डिप्टी साहब ने आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटिंग के माध्यम से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण की समस्या भी उठाई गई, जिसमें विशेष रूप से सड़कों पर पानी छिड़काव, कोलियरी से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने तथा बालूमाथ में इको पार्क बनाने की मांग रखी गई। साथ ही लंबित नौकरी और मुआवजा के मामलों को कैंप लगाकर जल्द निपटाने का भी आग्रह किया गया। सांसद प्रतिनिधि ने उम्मीद जताई कि CCL प्रबंधन क्षेत्र की समस्याओं पर जल्द ठोस कदम उठाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

7 hrs ago
user_देवसुंदर यादव (DS)
देवसुंदर यादव (DS)
Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
7 hrs ago
69fcd2ec-f8ae-4c97-bf29-989e6fedb0e7

तेतरियाखाड़ परियोजना की जन समस्याओं को लेकर CCL दरभंगा हाउस रांची में खनन विभाग से की बैठक:- सांसद प्रतिनिधि गंगेश्वर यादव जोहार झारखंड /ब्यूरो देवसुंदर यादव बालूमाथ। लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क़े तेतरियाखाड़ परियोजना क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर रांची स्थित CCL दरभंगा हॉउस में डिप्टी सीएस तिवारी से मुलाकात की। बैठक में स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान डिप्टी सीएस तिवारी ने आश्वासन दिया कि ROM कोयला की बिडिंग जल्द करवाई जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा तेतरियाखाड़ कोलियरी में हाल ही में लगी आग की घटना और उसमें घायल हुए CCL कर्मी अनुज यादव की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में अनुज यादव का इलाज रांची के देवकमल हॉस्पिटल में चल रहा है। पहले से स्वास्थ्य में सुधार है, वहीं सांसद प्रतिनिधि ने कोयले में लगी आग पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराई है। डिप्टी साहब ने आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटिंग के माध्यम से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण की समस्या भी उठाई गई, जिसमें विशेष रूप से सड़कों पर पानी छिड़काव, कोलियरी से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने तथा बालूमाथ में इको पार्क बनाने की मांग रखी गई। साथ ही लंबित नौकरी और मुआवजा के मामलों को कैंप लगाकर जल्द निपटाने का भी आग्रह किया गया। सांसद प्रतिनिधि ने उम्मीद जताई कि CCL प्रबंधन क्षेत्र की समस्याओं पर जल्द ठोस कदम उठाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चंदवा। थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित रांची-डालटेनगंज मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 39, जिला परिषद बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा उम्र लगभग 55 वर्ष खुटकट्टी हुटाप, चंदवा निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पैदल पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस राजरथ की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और इसकी सूचना स्थानीय चंदवा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे,और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं बताते चले कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक चारों तरफ से यात्रियों के लिए गाड़ीयों का आना-जाना लगा रहता है,परंतु आने-जाने वाले बस हो, या छोटी गाड़ीयां बस स्टैंड रहने के बावजूद भी कोई भी यात्री बस रांची-डालटेनगंज मार्ग हो या रांची-चतरा मार्ग हो, अपने स्टैंड में जाकर खड़ी नहीं होती है। सभी बसें जल्दी बाजी में सड़क के किनारे ही खड़ी होकर यात्रियों को उतारती है और फिर यात्रियों को बस में भरकर रवाना हो जाती है । स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ परिवहन विभाग भी इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे यह घटना आज घटीत हुआ है। और आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी घटना हो सकता है। राजरथ बस गाड़ी संख्या JH19A-8805 जो रांची से डालटेनगंज तक चलती है से दुर्घटना घटी है। राजरथ बस को चंदवा पुलिस अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    3
    चंदवा। थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित रांची-डालटेनगंज मुख्य पथ राष्ट्रीय राजमार्ग 39, जिला परिषद बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा उम्र लगभग 55 वर्ष  खुटकट्टी हुटाप, चंदवा निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पैदल पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस राजरथ की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और इसकी सूचना स्थानीय चंदवा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे,और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले की जांच में जुट गयी है।
वहीं बताते चले कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक चारों तरफ से यात्रियों के लिए गाड़ीयों का आना-जाना लगा रहता है,परंतु आने-जाने वाले बस हो, या छोटी गाड़ीयां बस स्टैंड रहने के बावजूद भी कोई भी यात्री बस रांची-डालटेनगंज मार्ग हो या रांची-चतरा मार्ग हो, अपने स्टैंड में जाकर खड़ी नहीं होती है। सभी बसें जल्दी बाजी में सड़क के किनारे ही खड़ी होकर यात्रियों को उतारती है और फिर यात्रियों को बस में भरकर रवाना हो जाती है । स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ परिवहन विभाग भी इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर रही है, जिससे यह घटना आज घटीत हुआ है। और आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी भी बड़ी घटना हो सकता है। राजरथ बस गाड़ी संख्या JH19A-8805 जो रांची से डालटेनगंज तक चलती है से दुर्घटना घटी है। राजरथ बस को चंदवा पुलिस अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिलने के कारण होली भी अच्छे से नहीं बना पाई दादी
    1
    मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिलने के कारण होली भी अच्छे से नहीं बना पाई दादी
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • बरवाडीह/लातेहार: बेतला नेशनल पार्क स्थित एनआईसी सम्मेलन हॉल में बुधवार 11 मार्च 2026 को एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला सह “नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पलामू टाइगर रिजर्व द्वारा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से “बातचीत करें–संवाद करें–संरक्षण करें” थीम पर किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन्यजीव अपराध से जुड़े मुद्दों पर मीडिया की भूमिका को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रतिभागियों के पंजीकरण और किट वितरण के साथ हुई। इसके बाद अभिषेक चौबे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों को समाज तक सही और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। परिचय सत्र में विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र निदेशक सह मुख्य वन संरक्षक (पलामू टाइगर रिजर्व) एस.आर. नटेश ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज और मीडिया की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व जैव विविधता की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके संरक्षण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक झारखंड रवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वन्यजीवों से जुड़ी खबरों को जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और अनावश्यक भय या भ्रम की स्थिति न बने। तकनीकी सत्र में अंकित ठाकुर ने झारखंड में हाथी गलियारों और “राइट ऑफ पैसेज” पहल पर प्रस्तुति दी। वहीं संचार विशेषज्ञ विराट सिंह ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की संवेदनशील रिपोर्टिंग पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा केके शर्मा ने मीडिया में वन्यजीव अपराध की रिपोर्टिंग के दौरान आने वाले जोखिम और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।कार्यशाला के दौरान पत्रकारों के साथ समूह अभ्यास भी कराया गया, जिसमें मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रिपोर्टिंग से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। इस अवसर पर वन विभाग के कई अधिकारी, जिनमें डीएफओ कुमार आशीष, गारू वन क्षेत्र पदाधिकारी सह बेतला प्रभारी उमेश कुमार दुबे, पश्चिमी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार टोप्पो, वनपाल संतोष कुमार सिंह तथा पर्यटन पदाधिकारी विवेक तिवारी सहित कई वनकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतिभागियों को पलामू टाइगर रिजर्व का क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें वन्यजीव संरक्षण के जमीनी पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रशासन, मीडिया और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बेहद जरूरी है। — रिपोर्ट: अकरम अंसारी, बरवाडीह
    1
    बरवाडीह/लातेहार: बेतला नेशनल पार्क स्थित एनआईसी सम्मेलन हॉल में बुधवार 11 मार्च 2026 को एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला सह “नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पलामू टाइगर रिजर्व द्वारा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से “बातचीत करें–संवाद करें–संरक्षण करें” थीम पर किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन्यजीव अपराध से जुड़े मुद्दों पर मीडिया की भूमिका को मजबूत करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रतिभागियों के पंजीकरण और किट वितरण के साथ हुई। इसके बाद अभिषेक चौबे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों को समाज तक सही और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। परिचय सत्र में विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र निदेशक सह मुख्य वन संरक्षक (पलामू टाइगर रिजर्व) एस.आर. नटेश ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज और मीडिया की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व जैव विविधता की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसके संरक्षण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक झारखंड रवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वन्यजीवों से जुड़ी खबरों को जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और अनावश्यक भय या भ्रम की स्थिति न बने।
तकनीकी सत्र में अंकित ठाकुर ने झारखंड में हाथी गलियारों और “राइट ऑफ पैसेज” पहल पर प्रस्तुति दी। वहीं संचार विशेषज्ञ विराट सिंह ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी घटनाओं की संवेदनशील रिपोर्टिंग पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा केके शर्मा ने मीडिया में वन्यजीव अपराध की रिपोर्टिंग के दौरान आने वाले जोखिम और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।कार्यशाला के दौरान पत्रकारों के साथ समूह अभ्यास भी कराया गया, जिसमें मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रिपोर्टिंग से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे।
इस अवसर पर वन विभाग के कई अधिकारी, जिनमें डीएफओ कुमार आशीष, गारू वन क्षेत्र पदाधिकारी सह बेतला प्रभारी उमेश कुमार दुबे, पश्चिमी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार टोप्पो, वनपाल संतोष कुमार सिंह तथा पर्यटन पदाधिकारी विवेक तिवारी सहित कई वनकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतिभागियों को पलामू टाइगर रिजर्व का क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया, जिससे उन्हें वन्यजीव संरक्षण के जमीनी पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रशासन, मीडिया और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बेहद जरूरी है।
— रिपोर्ट: अकरम अंसारी, बरवाडीह
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    Journalist Lohardaga, Jharkhand•
    14 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • मेरा जन्म होते ही अंग्रेज भारत छोड़कर भाग गए.......
    1
    मेरा जन्म होते ही अंग्रेज भारत छोड़कर भाग गए.......
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • लातेहार: जिले के दो प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचाकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। जानकारी के अनुसार प्रेमी रूपेश कुमार रवि, पिता सुकन राम, ग्राम हुंडरा, थाना हेरहंज, जिला लातेहार तथा प्रेमिका सुनम कुमारी, पिता नरेश भुइयां, ग्राम हरिजन टोला बालूमाथ, पोस्ट व थाना बालूमाथ, जिला लातेहार, झारखंड की निवासी हैं।दोनों प्रेमी युगल ने बताया कि वे घर से निकलकर हेरहंज प्रखंड स्थित नवादा हनुमान मंदिर में दिनांक 11 मार्च (बुधवार) को विधि-विधान से विवाह कर लिए। इसके बाद दोनों लातेहार कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने शपथ पत्र बनवाकर अपने वैवाहिक संबंध को कानूनी रूप से मान्यता दी।प्रेमी युगल ने बताया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से शादी की है और अब वे कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई तथा समाज से उनके रिश्ते को स्वीकार करने की अपील की है।
    1
    लातेहार: जिले के दो प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचाकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। जानकारी के अनुसार प्रेमी रूपेश कुमार रवि, पिता सुकन राम, ग्राम हुंडरा, थाना हेरहंज, जिला लातेहार तथा प्रेमिका सुनम कुमारी, पिता नरेश भुइयां, ग्राम हरिजन टोला बालूमाथ, पोस्ट व थाना बालूमाथ, जिला लातेहार, झारखंड की निवासी हैं।दोनों प्रेमी युगल ने बताया कि वे घर से निकलकर हेरहंज प्रखंड स्थित नवादा हनुमान मंदिर में दिनांक 11 मार्च (बुधवार) को विधि-विधान से विवाह कर लिए। इसके बाद दोनों लातेहार कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने शपथ पत्र बनवाकर अपने वैवाहिक संबंध को कानूनी रूप से मान्यता दी।प्रेमी युगल ने बताया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से शादी की है और अब वे कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई तथा समाज से उनके रिश्ते को स्वीकार करने की अपील की है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.