logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल में भाजपा युवा मोर्चा का उग्र प्रदर्शन: राहुल गांधी के विरोध में गांधी मैदान से महावीर चौक तक पैदल मार्च, पुतला दहन सुपौल में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित एआई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राहुल गाँधी द्वारा किए गए विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और विरोध सभा आयोजित की गई। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से महावीर चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूरे रास्ते राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महावीर चौक पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक नारेबाजी होती रही और माहौल राजनीतिक नारों से गूंजता रहा। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और प्रशासनिक व्यवस्था भी सतर्क रही। प्रदर्शन में भाजपा नेता विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा, रणधीर ठाकुर, नागेंद्र नारायण ठाकुर, महेश, कुणाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। नेताओं ने कहा कि देश के विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की राजनीति देशहित से ऊपर नहीं हो सकती। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

4 hrs ago
user_Kunal kumar
Kunal kumar
Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
4 hrs ago

सुपौल में भाजपा युवा मोर्चा का उग्र प्रदर्शन: राहुल गांधी के विरोध में गांधी मैदान से महावीर चौक तक पैदल मार्च, पुतला दहन सुपौल में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित एआई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राहुल गाँधी द्वारा किए गए विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और विरोध सभा आयोजित की गई। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से महावीर चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूरे रास्ते राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महावीर चौक पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक नारेबाजी होती रही और माहौल राजनीतिक नारों से गूंजता रहा। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और प्रशासनिक व्यवस्था भी सतर्क रही। प्रदर्शन में भाजपा नेता विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा, रणधीर ठाकुर, नागेंद्र नारायण ठाकुर, महेश, कुणाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। नेताओं ने कहा कि देश के विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की राजनीति देशहित से ऊपर नहीं हो सकती। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • राकेश कुमार भारती हेड मास्टर सस्पेंड होते ही नंदकुमार चौधरी का बरा आरोप। साथ ही प्रशासन से की मांग हेड मास्टर राकेश कुमार भारती की हो संपत्ति
    1
    राकेश कुमार भारती हेड मास्टर सस्पेंड होते ही नंदकुमार चौधरी का बरा आरोप। साथ ही प्रशासन से की मांग हेड मास्टर राकेश कुमार भारती की हो संपत्ति
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • yah manva chauk ka hai
    1
    yah manva chauk ka hai
    user_Md Sabir
    Md Sabir
    Insurance Agent सुपौल, सुपौल, बिहार•
    11 hrs ago
  • इन देशों में बच्चों के लिए बैन है Insta-Facebook, जानें भारत में क्या है नियम? ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. यह कानून दिसंबर 2025 में पूरी तरह से लागू हुआ और इसके तहत प्लेटफार्म ने उम्र वेरिफिकेशन को सख्ती से लागू किया गया. जो कंपनियां इसका पालन नहीं करती उन्हें भारी पेनल्टी लग सकती है. फ्रांस ने भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सहमति के बिना सोशल मीडिया एक्सेस पर बैन लगाकर कड़ा रुख अपनाया है. फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने बच्चों की डिजिटल सेफ्टी पर दुनिया भर में मजबूत सहयोग की खुलकर वकालत की है और भारत समेत कुछ दूसरे देशों को भी ऐसे ही सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए कहा है.
    1
    इन देशों में बच्चों के लिए बैन है Insta-Facebook, जानें भारत में क्या है नियम?
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. यह कानून दिसंबर 2025 में पूरी तरह से लागू हुआ और इसके तहत प्लेटफार्म ने उम्र वेरिफिकेशन को सख्ती से लागू किया गया. जो कंपनियां इसका पालन नहीं करती उन्हें भारी पेनल्टी लग सकती है.
फ्रांस ने भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सहमति के बिना सोशल मीडिया एक्सेस पर बैन लगाकर कड़ा रुख अपनाया है. फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने बच्चों की डिजिटल सेफ्टी पर दुनिया भर में मजबूत सहयोग की खुलकर वकालत की है और भारत समेत कुछ दूसरे देशों को भी ऐसे ही सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए कहा है.
    user_Preety panchal
    Preety panchal
    Beauty tips Supaul, Bihar•
    14 hrs ago
  • भलुआही में बुजुर्ग के साथ मारपीट सर में रोड से मारा
    1
    भलुआही में बुजुर्ग के साथ मारपीट सर में रोड से मारा
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मॉडल सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि निजी अस्पताल में इलाज कराने का दबाव भी बनाया। जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला बिहार के मधेपुरा जिले के मॉडल अस्पताल का है, जहां इलाज कराने पहुंची एक गर्भवती महिला ने महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महर्षि मेही नगर, वार्ड संख्या 5 निवासी प्रियंका प्रिया, जो दो माह की गर्भवती हैं, ने बताया कि पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद वह मॉडल सदर अस्पताल पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान सुधार नहीं हुआ। जब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शिखा कुमारी को जानकारी दी, तो कथित तौर पर उन्हें निजी अस्पताल में जाने की सलाह दी गई। परिवार का दावा है कि जिस निजी अस्पताल का नाम लिया गया, वह अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सचिन कुमार की पत्नी का है। विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। यहां तक कि मरीज का पुर्जा भी छीन लेने का आरोप है। इस दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पीड़िता का कहना है कि हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मिशन अस्पताल ले गए, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी और गर्भ में पल रहे शिशु की जान बच सकी। मामले की शिकायत मिलने के बाद मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है और जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट – प्रियंका प्रिया, पीड़िता: मैं दो महीने की प्रेग्नेंट हूं। मुझे बहुत दर्द हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन डॉक्टर ने ठीक से नहीं देखा। हमें निजी अस्पताल जाने को कहा गया। जब हमने मना किया तो हमारे साथ बदसलूकी की गई। अगर हम दूसरे अस्पताल नहीं जाते तो मेरी और मेरे बच्चे की जान खतरे में पड़ सकती थी।” सरकारी अस्पतालों में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीज अगर खुद को असुरक्षित महसूस करें, तो यह व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    4
    बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मॉडल सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि निजी अस्पताल में इलाज कराने का दबाव भी बनाया। जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
मामला बिहार के मधेपुरा जिले के मॉडल अस्पताल का है, जहां इलाज कराने पहुंची एक गर्भवती महिला ने महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महर्षि मेही नगर, वार्ड संख्या 5 निवासी प्रियंका प्रिया, जो दो माह की गर्भवती हैं, ने बताया कि पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद वह मॉडल सदर अस्पताल पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान सुधार नहीं हुआ। जब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शिखा कुमारी को जानकारी दी, तो कथित तौर पर उन्हें निजी अस्पताल में जाने की सलाह दी गई।
परिवार का दावा है कि जिस निजी अस्पताल का नाम लिया गया, वह अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सचिन कुमार की पत्नी का है। विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। यहां तक कि मरीज का पुर्जा भी छीन लेने का आरोप है। इस दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
पीड़िता का कहना है कि हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मिशन अस्पताल ले गए, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी और गर्भ में पल रहे शिशु की जान बच सकी।
मामले की शिकायत मिलने के बाद मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है और जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – प्रियंका प्रिया, पीड़िता:
मैं दो महीने की प्रेग्नेंट हूं। मुझे बहुत दर्द हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन डॉक्टर ने ठीक से नहीं देखा। हमें निजी अस्पताल जाने को कहा गया। जब हमने मना किया तो हमारे साथ बदसलूकी की गई। अगर हम दूसरे अस्पताल नहीं जाते तो मेरी और मेरे बच्चे की जान खतरे में पड़ सकती थी।”
सरकारी अस्पतालों में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीज अगर खुद को असुरक्षित महसूस करें, तो यह व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • दो-तीन युवक मिलकर मेट्रो ट्रेन के अंदर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि न तो कोई सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचता है, और न ही कोई यात्री बीच-बचाव करने के लिए आगे आता है। क्या यही है दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था? जब हर कोच में CCTV कैमरे लगे होने का दावा किया जाता है, तो फिर ऐसी घटनाएँ कैसे हो जाती हैं? आख़िर इस घटना का जिम्मेदार कौन है? सुरक्षा तंत्र की लापरवाही… कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं — जिनका जवाब मिलना बेहद ज़रूरी है।
    1
    दो-तीन युवक मिलकर मेट्रो ट्रेन के अंदर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि न तो कोई सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचता है,
और न ही कोई यात्री बीच-बचाव करने के लिए आगे आता है।
क्या यही है दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था?
जब हर कोच में CCTV कैमरे लगे होने का दावा किया जाता है,
तो फिर ऐसी घटनाएँ कैसे हो जाती हैं?
आख़िर इस घटना का जिम्मेदार कौन है? सुरक्षा तंत्र की लापरवाही…
कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं —
जिनका जवाब मिलना बेहद ज़रूरी है।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    3 hrs ago
  • सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी।
    1
    सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
  • सुपौल में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित एआई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राहुल गाँधी द्वारा किए गए विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और विरोध सभा आयोजित की गई। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से महावीर चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूरे रास्ते राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महावीर चौक पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक नारेबाजी होती रही और माहौल राजनीतिक नारों से गूंजता रहा। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और प्रशासनिक व्यवस्था भी सतर्क रही। प्रदर्शन में भाजपा नेता विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा, रणधीर ठाकुर, नागेंद्र नारायण ठाकुर, महेश, कुणाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। नेताओं ने कहा कि देश के विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की राजनीति देशहित से ऊपर नहीं हो सकती। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    सुपौल में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित एआई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राहुल गाँधी द्वारा किए गए विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और विरोध सभा आयोजित की गई।
सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से महावीर चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूरे रास्ते राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महावीर चौक पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक नारेबाजी होती रही और माहौल राजनीतिक नारों से गूंजता रहा। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और प्रशासनिक व्यवस्था भी सतर्क रही।
प्रदर्शन में भाजपा नेता विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा, रणधीर ठाकुर, नागेंद्र नारायण ठाकुर, महेश, कुणाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
नेताओं ने कहा कि देश के विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की राजनीति देशहित से ऊपर नहीं हो सकती। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.