*प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।* प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
*प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।* प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान
किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
- थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त रामविलास पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भटौली थाना रुरा थाना जनपद कानपुर देहात को ग्राम तिगाई से गिरफ्तार किया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- जंगल में मिली वन विभाग के वाचर की लाश, हत्या की आशंका से सनसनी! जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के सुनेहटा गांव निवासी 50 वर्षीय ब्रकपाल, जो वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात थे, उनका शव मंगलवार रात कुटरा के जंगल में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बेटे कल्लू का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने उनके पिता की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। मृतक पिछले 10 महीनों से संविदा पर जंगल में तैनात थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया—बेटे कपिल, कल्लू और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।1
- उरई, जालौन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद कालपी रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए दीपशिखा श्रीवास ने अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर दिलाना है। उनके मुताबिक, समाजवादी पार्टी ही वह मंच है जहां महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की आवाज को सही मायनों में सुना जाता है। दीपशिखा ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सबसे बड़ी चुनौती है, और सपा की नीतियां इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम करती हैं। उन्होंने पार्टी के पीडीए—यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक—फॉर्मूले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत पहल बताया। दीपशिखा श्रीवास ने बताया कि वह पहले आम आदमी पार्टी में बुंदेलखंड प्रभारी रह चुकी हैं और 2022 में उरई-जालौन सदर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अब उनका लक्ष्य समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 2027 में प्रदेश में सरकार बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव रश्मि पाल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- रामपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ी लापरवाही रामपुरा (जालौन) में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भारी अनियमितता सामने आई है। नवविवाहित जोड़ों को दिए गए मिठाई के डिब्बों में फफूंदी और खराब सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विकास खंड के कर्मचारियों ने पूरे कार्यक्रम को केवल औपचारिकता में निपटा दिया। इतना ही नहीं, भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई, जिससे वर-वधू और उनके परिजनों में नाराजगी फैल गई। इस घटना से सरकार की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- *स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाये रखने हेतु जिला अस्पताल महिला व राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण* *मरीजों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं, दवा उपलब्धता पर संतोष; मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता सुधार के सख्त निर्देश* जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल (महिला) एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी तथा विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उपचार संतोषजनक ढंग से मिल रहा है। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन को और बेहतर बनाया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।1
- #kanpurdehat_Big_Breaking ▶️ @myogiadityanath आपकी आम जनता भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही कार्यवाही करे #डेरापुर_में_प्रधान_पति_पर_आवास_दिलाने के नाम पर 3000₹ लेने का आरोप। ▶️ #ब्लॉक स्थित रतनियापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला पिछले 30 वर्षों से #कच्चे_मकान में रहने को विवश है। ▶️महिला का दावा है कि पति की मृत्यु के बाद भी उसे अब तक किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ▶️बताया कि लगभग एक वर्ष पहले #ग्राम_प्रधान_पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे #3000_रुपये लिए थे, जो आज तक वापस नहीं किए गए हैं। ▶️इस मामले में, #सचिव_धर्मेंद्र_यादव ने जानकारी मिलने की पुष्टि की है। ▶️हालांकि,#भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान पति सुलखान सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है,बताया क्यों न क्योंकि साथ #अधिकारियों ने भी दिया होगा.......❓ ▶️जांच करे संक्षम अधिकारी @DMKanpurDehat व @CdoKanpurDehat2
- रुरा रेलवे क्रॉसिंग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।वहीं सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं जीआरपी के दरोगा अर्पित तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आस पास लग रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने का मामला प्रतीत हो रहा है।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शिनाख्त के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।1