Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ी लापरवाही रामपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ी लापरवाही रामपुरा (जालौन) में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भारी अनियमितता सामने आई है। नवविवाहित जोड़ों को दिए गए मिठाई के डिब्बों में फफूंदी और खराब सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विकास खंड के कर्मचारियों ने पूरे कार्यक्रम को केवल औपचारिकता में निपटा दिया। इतना ही नहीं, भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई, जिससे वर-वधू और उनके परिजनों में नाराजगी फैल गई। इस घटना से सरकार की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
Harsh Samvad
रामपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ी लापरवाही रामपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ी लापरवाही रामपुरा (जालौन) में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भारी अनियमितता सामने आई है। नवविवाहित जोड़ों को दिए गए मिठाई के डिब्बों में फफूंदी और खराब सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विकास खंड के कर्मचारियों ने पूरे कार्यक्रम को केवल औपचारिकता में निपटा दिया। इतना ही नहीं, भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई, जिससे वर-वधू और उनके परिजनों में नाराजगी फैल गई। इस घटना से सरकार की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई, जालौन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद कालपी रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए दीपशिखा श्रीवास ने अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर दिलाना है। उनके मुताबिक, समाजवादी पार्टी ही वह मंच है जहां महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की आवाज को सही मायनों में सुना जाता है। दीपशिखा ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सबसे बड़ी चुनौती है, और सपा की नीतियां इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम करती हैं। उन्होंने पार्टी के पीडीए—यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक—फॉर्मूले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत पहल बताया। दीपशिखा श्रीवास ने बताया कि वह पहले आम आदमी पार्टी में बुंदेलखंड प्रभारी रह चुकी हैं और 2022 में उरई-जालौन सदर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अब उनका लक्ष्य समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 2027 में प्रदेश में सरकार बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव रश्मि पाल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- रामपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ी लापरवाही रामपुरा (जालौन) में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भारी अनियमितता सामने आई है। नवविवाहित जोड़ों को दिए गए मिठाई के डिब्बों में फफूंदी और खराब सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विकास खंड के कर्मचारियों ने पूरे कार्यक्रम को केवल औपचारिकता में निपटा दिया। इतना ही नहीं, भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई, जिससे वर-वधू और उनके परिजनों में नाराजगी फैल गई। इस घटना से सरकार की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं1
- *स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाये रखने हेतु जिला अस्पताल महिला व राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण* *मरीजों से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं, दवा उपलब्धता पर संतोष; मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता सुधार के सख्त निर्देश* जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल (महिला) एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी तथा विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उपचार संतोषजनक ढंग से मिल रहा है। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन को और बेहतर बनाया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।1
- थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त रामविलास पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भटौली थाना रुरा थाना जनपद कानपुर देहात को ग्राम तिगाई से गिरफ्तार किया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- Kantola Seeds available watsapp no 72680650044
- जालौन। चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया जंगल में लंबे समय से चल रहे अवैध लकड़ी कटान के खेल का आखिरकार खुलासा हो गया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की सतर्कता के चलते संभव हो सकी, जिसके बाद मौके से तीन लोगों को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया। जानकारी के मुताबिक, मुसमरिया क्षेत्र के जंगलों में रात के अंधेरे में चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। कटान के बाद लकड़ी को लोडर और अन्य वाहनों के जरिए बाहर भेजा जाता था। स्थानीय ग्रामीणों ने पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मौके से कुल्हाड़ी, आरा मशीन जैसे औजारों के साथ एक डीसीएम वाहन भी बरामद किया गया, जिसमें अवैध रूप से काटी गई लकड़ी लदी हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कालपी और क्षेत्राधिकारी ने भी मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के बाद राहत की सांस ली है और जंगलों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की मांग की है।1
- रुरा रेलवे क्रॉसिंग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।वहीं सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं जीआरपी के दरोगा अर्पित तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आस पास लग रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने का मामला प्रतीत हो रहा है।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शिनाख्त के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।1