UGC के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर (कानपुर नगर)। यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में शुक्रवार को सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग तहसील घाटमपुर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी की नीतियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। तहसील परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज की एकता बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नीतियां समाज को विभिन्न वर्गों में बांटने का कार्य कर रही हैं, जिससे असंतोष की स्थिति बन रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाए तथा संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा के बाद ही निर्णय लिए जाएं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।
UGC के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर (कानपुर नगर)। यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में शुक्रवार को सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग तहसील घाटमपुर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी की नीतियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे समाज
में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। तहसील परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज की एकता बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नीतियां समाज को विभिन्न वर्गों में बांटने का कार्य कर रही हैं, जिससे असंतोष की
स्थिति बन रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाए तथा संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा के बाद ही निर्णय लिए जाएं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से
जुड़े लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।
- बुजुर्ग भूमि पर जबरन कब्जे का प्रयास, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार घाटमपुर।थाना क्षेत्र के सजेती अंतर्गत ग्राम रामपुर की रहने वाली सुमन देवी पत्नी रतनलाल ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़िता के अनुसार, ग्राम रामपुर घाटमपुर में उनकी भूमि न्यायालय में सिविल वाद रतनलाल बनाम सिद्धगोपाल आदि) और चकबंदी अधिकारी के समक्ष मालिकाना हक का मुकदमा पहले से विचाराधीन है।पीड़िता का आरोप है कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद विपक्षी स्थानीय थाना पुलिस की शह पर उनकी बुजुर्ग भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।इतना ही नहीं, दबंगों द्वारा पीड़िता की जमीन पर रखी टायर पंचर की दुकान को हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। दुकान न हटाने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने और अप्रिय घटना को अंजाम देने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं।पीड़िता सुमन देवी ने तहसील प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि इस मामले में तुरंत दखल नहीं दिया गया, तो उनके पति और परिवार को अपूर्णीय क्षति हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि सजेती पुलिस को तुरंत निर्देशित कर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को रोका जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- 🔴 कानपुर ब्रेकिंग 🔴 गुरुदेव चौकी के सामने दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल 🔴 हादसे में युवक सड़क पर गिरकर बेहोश, मौके पर मची अफरा-तफरी 🔴 चौकी में मौजूद दरोगा-सिपाहियों और राहगीरों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल 🔴 घायल युवक को मेट्रो अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार जारी 🔴 टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी1
- राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति की नयनाभिराम झांकियां सदर विधायक ने गणेश पूजन कर किया शुभारंभ हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में नगर पंचायत के ठीक बगल में श्री गणेश सेवा समिति के रंगबाज महाराज प्रतिमा के समक्ष कानपुर से आए राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की शानदार प्रस्तुति देकर जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का सदर विधायक ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारकर शुभारंभ किया कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव की चौथी रात नगर पंचायत के समीप स्थापित रंगबाज महाराज गणेश पंडाल में कानपुर के चर्चित राहुल राज ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने गणेश प्रतिमा की आरती उतार कर किया। कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान, कृष्ण सुदामा, राम दरबार आदि की नयनाभिराम प्रस्तुति दी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, सोनू तिवारी, समिति के अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, संजय ओमर, बाल गोपाल गुप्ता, अनुज शिवहरे, संदीप गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, बाबू सोनी, अभिषेक ओमर, आर्यन चंदेल, आदित्य तिवारी, राजन गुप्ता, मोनू गुप्ता, अमन गुप्ता, अजय कोबरा आदि मौजूद रहे। इसी तरह रामलीला मैदान के गणेश पंडाल मे भी बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।2
- सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (King Khalid International Airport) की है। ब्रेकिंग: किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यमन के अंसार अल्लाह के हमले के बाद के हालात सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।1
- KDA का बड़ा एक्शन! कब्रिस्तान की जमीन पर चला बुलडोजर.... कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, बर्रा-6 में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर एंकर: कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बर्रा-6 स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के नाम पर सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ KDA और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त कराया और करीब 2,500 से 3,000 वर्गमीटर सरकारी भूमि को मुक्त कराया। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने और अतिक्रमण स्वयं हटाने का पूरा अवसर दिया गया था। प्रशासन का कहना है कि कई महीनों तक मौखिक और लिखित रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया, लेकिन जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट तक पहुंचा था मामला इस मामले में संबंधित पक्ष ने उच्च न्यायालय का भी रुख किया था। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित पक्ष की रिट याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने आगे की कार्रवाई पूरी की। सिर्फ ऊपरी ढांचे पर कार्रवाई का दावा प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कार्रवाई के दौरान जमीन के ऊपर बने चबूतरे और ऊंचे टीले यानी रेज़्ड माउंट हटाए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, कब्रिस्तान की आंतरिक संरचना को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। फिलहाल मौके पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से इसे सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बताया गया है।1
- घाटमपुर में यूजीसी के खिलाफ युवाओं का हल्लाबोल, सड़कों पर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जुलूस में शामिल छात्र नेताओं और युवाओं का कहना था कि यूजीसी द्वारा लिए गए हालिया फैसले और नए नियम छात्र हित में बिल्कुल नहीं हैं. इन नीतियों से युवाओं के भविष्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उच्च शिक्षा आम छात्रों की पहुंच से दूर हो जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आयोग मनमाने ढंग से ऐसे फैसले ले रहा है, जिससे छात्रों का नुकसान हो रहा है.नगर के बस स्टॉप से होते हुए युवाओं का यह हुजूम घाटमपुर तहसील परिसर पहुंचा. तहसील में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों को देखकर प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद हो गया. इसके बाद छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने सरकार और यूजीसी से इन छात्र-विरोधी नियमों को तत्काल वापस लेने या इनमें आवश्यक संशोधन करने की मांग की है. छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और आयोग की होगी.1
- यमन के हौथी ने saudia अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हमला किया। एक पश्चिमी पर्यटक ने इस भीषण आग और रियाद को हिला देने वाले भीषण विस्फोटों को कैमरे में कैद किया। रियाद के भीतर सऊदी सेना से संबद्ध एक अड्डे को निशाना बनाते हुए और वहां रखे मिसाइल डिपो को उड़ाते हुए1
- महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में पेड़ से एक महिला एवं पुरुष के फांसी लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई _दिनांक 19.09.2026 को थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम सुबौली में रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में पेड़ से एक महिला एवं पुरुष के फांसी लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों के शव मिले। मौके से मोबाइल व पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद हुए, जिनसे महिला की पहचान मालती, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी उन्नाव के रूप में हुई। परिजनों से वार्ता में दोनों के मध्य प्रेम संबंध होने की जानकारी प्राप्त हुई है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच व फोटोग्राफी की गई तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुरुष की पहचान एवं घटना के कारणों की जांच की जा रही है।_ _*बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, श्रीमती शिवा सिंह ।*_1
- आवारा कुत्ते का आतंक, कई लोगों और चार बकरियों को काटकर किया घायल हथेरूआ गांव में भोर के समय हुई घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर/हथेरूआ (कानपुर नगर)। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के हथेरूआ गांव में शनिवार की भोर एक आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ते ने घर के बाहर सो रहे कई लोगों को अपना निशाना बनाते हुए काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा कुत्ते ने चार बकरियों को भी काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार तड़के करीब चार बजे महेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय परसादी लाल उम्र करीब 28 वर्ष, ईशू कुमार पुत्र स्वर्गीय अरविंद कुमार संखवार उम्र करीब 22 वर्ष, रुद्रपाल सिंह भदौरिया उम्र करीब 50 वर्ष तथा विजया देवी पत्नी स्वर्गीय राम आसरे संखवार अपने-अपने घरों के बाहर मैदान में सो रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंच गया और सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि कुत्ते ने किसी के सिर व हाथ तो किसी के पैर में काटकर घायल किया। इसके बाद कुत्ते ने मोती लाल संखवार सहित अन्य ग्रामीणों की चार बकरियों को भी काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। एक साथ कई लोगों और पशुओं के घायल होने की जानकारी से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से गांव में घूम रहे आवारा कुत्ते को पकड़वाने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।4