Shuru
Apke Nagar Ki App…
चरखी दादरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक ने कहा गैस किल्लत से मची त्राही-त्राही, सरकार नहीं ले रही सुध
Sandeep sheoran
चरखी दादरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक ने कहा गैस किल्लत से मची त्राही-त्राही, सरकार नहीं ले रही सुध
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Sandeep sheoran1
- हरियाणा में इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी, बदलता मौसम और फसलों पर असर, सड़क हादसे और अपराध की घटनाएं चर्चा में हैं। इसके साथ ही किसानों, छात्रों और व्यापारियों से जुड़ी सरकारी योजनाएं, भर्तियां, विकास परियोजनाएं और राजनीतिक गतिविधियां भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।1
- कादमा। गांव कादमा में दादी सेढ़ माता मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक मेले के दूसरे दिन भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दूर से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की और लाखों रुपये की कुश्तियां करवाई गईं। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले के अवसर पर आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे और मेले का आनंद लिया। मेले में झूले, खिलौने और विभिन्न दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर सोमबीर घासोला, चेयरमैन सुधीर चांदवास, जिला पार्षद अशोक कादमा, महादेव बलाली, सरपंच महेश फौजी, सरपंच सचिन बडराई, ठेकेदार राजेश कादमा, सरपंच राजभान, मुन्ना लाल शर्मा, कुलदीप शास्त्री , सरपंच प्रदीप, सरपंच विकास, विकास शर्मा, जगबीर ठेकेदार, वीरेंद्र पहलवान, काला बामला, आबिद खान, नरेंद्र सोनी, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवा क्लब कादमा व माता मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया और सभी ने मिलकर मेले व दंगल के सफल आयोजन में योगदान दिया।4
- सत जीन्दा कल्याणा काॅलेज, कलानौर में आज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं में जागरूकता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय भारत में महिलाओं की स्थिति रहा। इस अवसर पर डॉ. ममता रानी ने अपने संबोधन में भारत में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक तथा आर्थिक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, खेल, विज्ञान तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी समाज में महिलाओं को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं का सशक्त और शिक्षित होना समाज की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आयोजन महिला सेल की संयोजिका डॉ. सुमन के निर्देशन में किया गया। डाॅ. सुमन ने बताया कि कॉलेज समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला दलाल, डाॅ. रितू शर्मा, डाॅ. सगीता व डाॅ. आशिमा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।3
- Post by Sumit1
- *काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को एक घंटा देर तक रुकना पड़ा,* *एक आशिक के हाई वोल्टेज ड्रामा के1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by PPT News1