logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एस.जे.के. काॅलेज में हुआ महिला जागरूकता पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन कलानौर, 16 मार्च सत जीन्दा कल्याणा काॅलेज, कलानौर में आज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं में जागरूकता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय भारत में महिलाओं की स्थिति रहा। इस अवसर पर डॉ. ममता रानी ने अपने संबोधन में भारत में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक तथा आर्थिक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, खेल, विज्ञान तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी समाज में महिलाओं को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं का सशक्त और शिक्षित होना समाज की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आयोजन महिला सेल की संयोजिका डॉ. सुमन के निर्देशन में किया गया। डाॅ. सुमन ने बताया कि कॉलेज समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला दलाल, डाॅ. रितू शर्मा, डाॅ. सगीता व डाॅ. आशिमा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

23 hrs ago
user_Reporter
Reporter
Local News Reporter कलानौर, रोहतक, हरियाणा•
23 hrs ago

एस.जे.के. काॅलेज में हुआ महिला जागरूकता पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन कलानौर, 16 मार्च सत जीन्दा कल्याणा काॅलेज, कलानौर में आज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं में जागरूकता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय भारत में महिलाओं की स्थिति रहा। इस अवसर पर डॉ. ममता रानी ने अपने संबोधन में भारत में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक तथा आर्थिक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान

6c2e968b-688b-4ff0-bc8a-f3657c7bc5f7

समय में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, खेल, विज्ञान तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी समाज में महिलाओं को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

8c170098-b781-4d44-ad04-9cbd0ec8a35b

उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं का सशक्त और शिक्षित होना समाज की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आयोजन महिला सेल की संयोजिका डॉ. सुमन के निर्देशन में किया गया। डाॅ. सुमन ने बताया कि कॉलेज समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला दलाल, डाॅ. रितू शर्मा, डाॅ. सगीता व डाॅ. आशिमा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by PPT News
    1
    Post by PPT News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • Post by Sandeep sheoran
    1
    Post by Sandeep sheoran
    user_Sandeep sheoran
    Sandeep sheoran
    News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • Bhiwani/खाली सिलेंडरों की चढ़ाई फूल मालाएं/ दाम घटने की बजाए बढ़ रहे सरकार की जय हो
    1
    Bhiwani/खाली सिलेंडरों की चढ़ाई फूल मालाएं/ दाम घटने की बजाए बढ़ रहे सरकार की जय हो
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 day ago
  • जुलाना: कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में मंगलवार सुबह एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। व्यापारी सुशील सुबह के समय टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह अनाजमंडी स्थित चौकी के पास पहुंचे, तभी एक सफेद रंग की कार अचानक उनके सामने आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात बदमाशों ने सुशील के मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान सुशील ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की में वह नीचे गिर गए, लेकिन उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस वारदात से जुलाना के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। ------------------------------------------------- अभी तक कोई ​शिकायत नही मिली है। अगर कोई ​शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ---विक्रम जोशन, थाना प्रभारी जुलाना।
    1
    जुलाना: कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में मंगलवार सुबह एक व्यापारी के अपहरण का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
व्यापारी सुशील सुबह के समय टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह अनाजमंडी स्थित चौकी के पास पहुंचे, तभी एक सफेद रंग की कार अचानक उनके सामने आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात बदमाशों ने सुशील के मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान सुशील ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। धक्का-मुक्की में वह नीचे गिर गए, लेकिन उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
इस वारदात से जुलाना के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
-------------------------------------------------
अभी तक कोई ​शिकायत नही मिली है। अगर कोई ​शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 
---विक्रम जोशन, थाना प्रभारी जुलाना।
    user_कर्मवीर
    कर्मवीर
    जुलाना, जींद, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • तोशाम रोड़ पर गांव ढाणी राजू हांसी जिला
    6
    तोशाम रोड़ पर गांव ढाणी राजू हांसी जिला
    user_Sandeep Suniya
    Sandeep Suniya
    हांसी, हिसार, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • राजपथ न्यूज़, चंडीगढ़। ज्योतिष प्रांगण द्वारा चंडीगढ़ के hotel Park view में " ऊर्जा 2026 ज्योतिष सम्मेलन " का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि पंजाब के महामहिम राज्यपाल " श्री गुलाबचंद कटारिया " जी ने सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य जीएस ढिल्लों जी को award for excellence in occult science अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन ज्योतिष प्रांगण की अध्यक्ष पूनम शर्मा व टीम द्वारा आयोजित किया गया था।..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    राजपथ न्यूज़, चंडीगढ़। ज्योतिष प्रांगण द्वारा चंडीगढ़ के hotel Park view में " ऊर्जा 2026 ज्योतिष सम्मेलन " का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि पंजाब के महामहिम राज्यपाल " श्री गुलाबचंद कटारिया " जी ने सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य जीएस ढिल्लों जी को award for excellence in occult science अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन ज्योतिष प्रांगण की अध्यक्ष पूनम शर्मा व टीम द्वारा आयोजित किया गया था।..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Rohini, North West Delhi•
    1 hr ago
  • गाजियाबाद थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल व अभियुक्त की निशानदेही से चोरी की 04 मोटर साइकिल बरामद।
    1
    गाजियाबाद थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल व अभियुक्त की निशानदेही से चोरी की 04 मोटर साइकिल बरामद।
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Rohtak, Haryana•
    18 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* गाड़ी नंबर 02563 दरभंगा नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस में 14 रूपये प्रिंट रेट का पानी वेंडर द्वारा 20 रूपये में बेचा जा रहा है। इसके बारे में पानी बेचने वाले से मैं पूछा तो उसके तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
गाड़ी नंबर 02563 दरभंगा नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस में 14 रूपये प्रिंट रेट का पानी वेंडर द्वारा 20 रूपये में बेचा जा रहा है। इसके बारे में पानी बेचने वाले से मैं पूछा तो उसके तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company कंझावला, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • Post by Sumit
    1
    Post by Sumit
    user_Sumit
    Sumit
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.