logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से टली बड़ी चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार कोरबा - पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई एवं औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु चलाए जा रहे “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के अंतर्गत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को विफल करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। *सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि* दिनांक 18.06.2026 की रात्रि अडानी पावर प्लांट पताढ़ी परिसर में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल सजगता दिखाते हुए संदिग्धों की निगरानी की गई तथा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता एवं सीसीटीवी निगरानी के कारण चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 04 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। *पुलिस की त्वरित कार्रवाई से असफल हुई चोरी की योजना* घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करने के उद्देश्य से प्लांट परिसर में प्रवेश करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में *थाना उरगा* में अपराध क्रमांक 346/2026 धारा 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। *गिरफ्तार आरोपीगण –* 1. कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिलकेजा, थाना उरगा, जिला कोरबा। 2. सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा। 3. शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर अकलतरा, हाल मुकाम कुदरूमाल, थाना उरगा, जिला कोरबा। 4. संपत कुमार धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कलमीभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा। *कोरबा पुलिस की अपील – सजग रहें, सुरक्षित रहें* औद्योगिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं आम नागरिकों की सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के माध्यम से अपराध रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

2 days ago
user_Durgesh maravi
Durgesh maravi
बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
2 days ago

सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से टली बड़ी चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार कोरबा - पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई एवं औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु चलाए जा रहे “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के अंतर्गत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को विफल करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। *सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि* दिनांक 18.06.2026 की रात्रि अडानी पावर प्लांट पताढ़ी परिसर में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल सजगता दिखाते हुए संदिग्धों की निगरानी की गई तथा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता एवं सीसीटीवी निगरानी के कारण चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 04 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। *पुलिस की त्वरित कार्रवाई से असफल हुई चोरी की योजना* घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करने के उद्देश्य से प्लांट परिसर में प्रवेश करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में *थाना उरगा* में अपराध क्रमांक 346/2026 धारा 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। *गिरफ्तार आरोपीगण –* 1. कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिलकेजा, थाना उरगा, जिला कोरबा। 2. सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा। 3. शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर अकलतरा, हाल मुकाम कुदरूमाल, थाना उरगा, जिला कोरबा। 4. संपत कुमार धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कलमीभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा। *कोरबा पुलिस की अपील – सजग रहें, सुरक्षित रहें* औद्योगिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं आम नागरिकों की सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के माध्यम से अपराध रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • बलौदा बाजार जिले में कलेक्टर कुलदीपक शर्मा और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ योग किया।
    4
    बलौदा बाजार जिले में कलेक्टर कुलदीपक शर्मा और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ योग किया।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद रोजगार सहायक रिया यादव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
    1
    जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद रोजगार सहायक रिया यादव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • ज़िले के डबरा में आयोजित की गई जिला स्तरीय जैविक खेती कार्यशाला अब सवालों के घेरे में आ गई है।
    1
    ज़िले के डबरा में आयोजित की गई जिला स्तरीय जैविक खेती कार्यशाला अब सवालों के घेरे में आ गई है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर किए गए एक शातिर अपराधी विलास चेलक उर्फ कानू को जिले की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक वर्ष के लिए बलौदाबाजार और आसपास के कई जिलों से बाहर रहने का आदेश था, जिसका उल्लंघन करते हुए वह चोरी-छिपे जिले में घूम रहा था। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशानुसार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, 19 जून को सिटी कोतवाली पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती निवासी विलास चेलक उर्फ कानू जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर बलौदाबाजार जिले में मौजूद है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने मुस्तैदी से उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 497/2026 दर्ज किया गया है, जिसके तहत धारा 14 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 और धारा 223 बीएनएस के तहत कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार आरोपी को अब न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केवट, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र देवांगन और सिटी कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    2
    बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर किए गए एक शातिर अपराधी विलास चेलक उर्फ कानू को जिले की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक वर्ष के लिए बलौदाबाजार और आसपास के कई जिलों से बाहर रहने का आदेश था, जिसका उल्लंघन करते हुए वह चोरी-छिपे जिले में घूम रहा था।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशानुसार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, 19 जून को सिटी कोतवाली पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती निवासी विलास चेलक उर्फ कानू जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर बलौदाबाजार जिले में मौजूद है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने मुस्तैदी से उसे धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 497/2026 दर्ज किया गया है, जिसके तहत धारा 14 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 और धारा 223 बीएनएस के तहत कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार आरोपी को अब न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केवट, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र देवांगन और सिटी कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • खरवे गांव में इस समय खौफ पसरा हुआ है। शांति पूजा कराने वाले एक बैगा की जान जा चुकी है, और अब सबकी नजरें केवल फारेंसिक जांच पर टिकी हुई हैं।
    1
    खरवे गांव में इस समय खौफ पसरा हुआ है। शांति पूजा कराने वाले एक बैगा की जान जा चुकी है, और अब सबकी नजरें केवल फारेंसिक जांच पर टिकी हुई हैं।
    user_Chetan Purena
    Chetan Purena
    पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    20 min ago
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा की अशोक वाटिका में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। यह शिविर मॉर्निंग वॉक ग्रुप, सीए एसोसिएशन, प्रांतीय अग्रवाल सभा, भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। योग विशेषज्ञ डॉ. आकृति तिवारी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग से प्राप्त होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक रोगों से दूर रह सकता है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    1
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा की अशोक वाटिका में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। यह शिविर मॉर्निंग वॉक ग्रुप, सीए एसोसिएशन, प्रांतीय अग्रवाल सभा, भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

योग विशेषज्ञ डॉ. आकृति तिवारी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग से प्राप्त होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक रोगों से दूर रह सकता है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बलौदाबाजार जिले में योग दिवस के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक ऐतिहासिक पल में योग किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और समस्त कर्मचारी-अधिकारी उनके समक्ष उपस्थित थे। यह आयोजन योग दिवस पर विशेष था।
    4
    बलौदाबाजार जिले में योग दिवस के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक ऐतिहासिक पल में योग किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और समस्त कर्मचारी-अधिकारी उनके समक्ष उपस्थित थे। यह आयोजन योग दिवस पर विशेष था।
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • पूरे क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर भारी त्राहिमाम मचा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, नगरवासी गंभीर जल संकट से लगातार जूझ रहे हैं और अत्यधिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
    1
    पूरे क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर भारी त्राहिमाम मचा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, नगरवासी गंभीर जल संकट से लगातार जूझ रहे हैं और अत्यधिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अप्रैल माह में 52 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने ओडिशा के कंधमाल जिले में दबिश देकर इस पूरे नेटवर्क की मुख्य महिला सप्लायर सुभद्रा उर्फ मामी मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत, 22 अप्रैल 2026 को खरसिया रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में तीन संदिग्ध युवकों, दिनेश कुमार बेहरा (22), शिवा बेहरा (21) और देवी प्रसाद कंहर (19) को पकड़ा गया था, जो सभी कंधमाल, ओडिशा के निवासी थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी कीमत करीब 25 लाख 62 हजार रुपए आंकी गई थी। जब्त गांजे में क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो की मात्राएँ शामिल थीं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे ट्रेन के जरिए गांजा लेकर मध्यप्रदेश के बीना जा रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की जांच की सूचना मिलने पर खरसिया स्टेशन में उतरकर बचने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार तस्करों से अलग-अलग पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उन्हें संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली महिला मामी मलिक ने उपलब्ध कराया था, जिसे मध्यप्रदेश पहुंचाना था। बताए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच में पता चला कि यह सुभद्रा दिगल उर्फ मामी मलिक के नाम पर पंजीकृत था। सुराग मिलने के बाद चौकी खरसिया पुलिस की टीम ने ओडिशा के कंधमाल जिले के थाना गोच्छापाड़ा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश दी। पुलिस ने सुभद्रा उर्फ मामी मलिक (41 वर्ष), निवासी ग्राम लादापतर, थाना फिरंगिया, जिला कंधमाल (ओडिशा), वर्तमान निवासी नेडीपोड़ा, थाना गोच्छापाड़ा, जिला कंधमाल (ओडिशा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ उसने गांजा सप्लाई करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक विवो वी-60 टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है। रायगढ़ पुलिस अब केवल वाहक तस्करों तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर रही है, जिसमें सप्लायर, ट्रांसपोर्टर, रिसीवर और आर्थिक लाभ लेने वाले सभी लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि "ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थ तस्करी के हर मामले में पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और रायगढ़ जिले को तस्करों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा।"
    2
    मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अप्रैल माह में 52 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने ओडिशा के कंधमाल जिले में दबिश देकर इस पूरे नेटवर्क की मुख्य महिला सप्लायर सुभद्रा उर्फ मामी मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

इस अभियान के तहत, 22 अप्रैल 2026 को खरसिया रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में तीन संदिग्ध युवकों, दिनेश कुमार बेहरा (22), शिवा बेहरा (21) और देवी प्रसाद कंहर (19) को पकड़ा गया था, जो सभी कंधमाल, ओडिशा के निवासी थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी कीमत करीब 25 लाख 62 हजार रुपए आंकी गई थी। जब्त गांजे में क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो की मात्राएँ शामिल थीं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे ट्रेन के जरिए गांजा लेकर मध्यप्रदेश के बीना जा रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की जांच की सूचना मिलने पर खरसिया स्टेशन में उतरकर बचने का प्रयास कर रहे थे।

गिरफ्तार तस्करों से अलग-अलग पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उन्हें संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली महिला मामी मलिक ने उपलब्ध कराया था, जिसे मध्यप्रदेश पहुंचाना था। बताए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच में पता चला कि यह सुभद्रा दिगल उर्फ मामी मलिक के नाम पर पंजीकृत था। सुराग मिलने के बाद चौकी खरसिया पुलिस की टीम ने ओडिशा के कंधमाल जिले के थाना गोच्छापाड़ा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश दी। पुलिस ने सुभद्रा उर्फ मामी मलिक (41 वर्ष), निवासी ग्राम लादापतर, थाना फिरंगिया, जिला कंधमाल (ओडिशा), वर्तमान निवासी नेडीपोड़ा, थाना गोच्छापाड़ा, जिला कंधमाल (ओडिशा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ उसने गांजा सप्लाई करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक विवो वी-60 टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

रायगढ़ पुलिस अब केवल वाहक तस्करों तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर रही है, जिसमें सप्लायर, ट्रांसपोर्टर, रिसीवर और आर्थिक लाभ लेने वाले सभी लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि "ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थ तस्करी के हर मामले में पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और रायगढ़ जिले को तस्करों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा।"
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.