Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंडई में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, गंडई में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, 16 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया से प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर की गई प्रसूता लेखिका वर्मा को 108 एंबुलेंस से राजनांदगांव ले जाया जा रहा था। रास्ते में अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ईएमटी पर्वत जंघेल ने स्थिति को संभालते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद ईएमटी पर्वत जंघेल और पायलट सुनील यादव ने बिना देरी किए दोनों को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की जा रही है।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
गंडई में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, गंडई में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, 16 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया से प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर की गई प्रसूता लेखिका वर्मा को 108 एंबुलेंस से राजनांदगांव ले जाया जा रहा था। रास्ते में अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ईएमटी पर्वत जंघेल ने स्थिति को संभालते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद ईएमटी पर्वत जंघेल और पायलट सुनील यादव ने बिना देरी किए दोनों को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की जा रही है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- गंडई में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, गंडई में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, 16 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया से प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर की गई प्रसूता लेखिका वर्मा को 108 एंबुलेंस से राजनांदगांव ले जाया जा रहा था। रास्ते में अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ईएमटी पर्वत जंघेल ने स्थिति को संभालते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद ईएमटी पर्वत जंघेल और पायलट सुनील यादव ने बिना देरी किए दोनों को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की जा रही है।1
- खड़ी फसल के बीच सीमांकन को लेकर बवाल, किसानों ने अधिकारियों-पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप कोर्ट में विचाराधीन जमीन पर पहुंचा राजस्व अमला; 15 जून से 15 अक्टूबर तक सीमांकन पर रोक का हवाला, मुख्यमंत्री-आईजी-एसपी से शिकायत राजनांदगांव। ग्राम ढाबा स्थित कृषि भूमि में खड़ी धान की फसल के बीच सीमांकन की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राजस्व अधिकारियों के साथ पुलिस बल खेत में पहुंचा और आपत्ति के बावजूद सीमांकन की कार्रवाई का प्रयास किया गया। किसानों ने मारपीट, गाली-गलौज और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। शिकायतकर्ता नवनीत मिश्रा और रजनीश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया है कि संबंधित कृषि भूमि को लेकर व्यवहार न्यायालय राजनांदगांव में सिविल वाद क्रमांक 16-ए/2024, नवनीत कुमार मिश्रा विरुद्ध नीना मिश्रा व अन्य विचाराधीन है। पीड़ित पक्ष भूमि को अपनी स्वामित्व एवं पुश्तैनी कृषि भूमि बता रहा है। 6 अगस्त को खड़ी फसल के कारण नहीं हुआ था सीमांकन शिकायत के मुताबिक इससे पहले 6 अगस्त 2026 को भी पटवारी सहित राजस्व अमला सीमांकन के लिए खेत पहुंचा था। उस समय खेत में धान की खड़ी फसल होने के कारण सीमांकन संभव नहीं होने की बात सामने आई थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पंचनामा तैयार कर उनके हस्ताक्षर भी लिए गए थे और टीम वापस लौट गई थी। इसके बाद 14 अगस्त को दोबारा सीमांकन के लिए आने की सूचना दी गई। आरोप है कि इस बार राजस्व अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और दूसरे रास्ते से खेत में प्रवेश किया गया। करीब 50 एकड़ में खड़ी फसल, फिर सीमांकन क्यों? पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिस क्षेत्र में सीमांकन का प्रयास किया जा रहा था, वहां बड़े हिस्से में धान की फसल खड़ी है। उनका दावा है कि लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में नाप-जोख की कार्रवाई प्रस्तावित थी। किसानों ने शासन द्वारा बरसात और फसल के मौसम में 15 जून से 15 अक्टूबर तक ग्रामीण कृषि भूमि में सीमांकन नहीं किए जाने की व्यवस्था का हवाला देते हुए सवाल उठाया है कि जब खेत में फसल खड़ी है तो इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों और पुलिस बल के साथ सीमांकन की कार्रवाई क्यों की जा रही थी? लिखित आदेश मांगा तो पुराने आदेश का हवाला देने का आरोप आवेदन में कहा गया है कि पीड़ित पक्ष ने अधिकारियों से पूछा कि सीमांकन किस आदेश के तहत किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उन्हें कथित रूप से कलेक्टर तथा न्यायालय के मौखिक आदेश का हवाला दिया गया। इस पर किसानों ने लिखित आदेश दिखाने की मांग की। उनका आरोप है कि इसके बाद एक पुराना आदेश दिखाया गया, जबकि वर्तमान में संबंधित जमीन को लेकर न्यायालय से कोई नया आदेश नहीं होने की बात शिकायत में कही गई है। मारपीट और पुलिस द्वारा धमकाने का भी आरोप शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि अधिकारियों को खेत में प्रवेश करने से रोकने पर कुछ लोगों ने शिकायतकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए जाने और किसानों के साथ गाली-गलौज तथा कार्रवाई की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि ये सभी आरोप शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा आवेदन में लगाए गए हैं और इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पटवारी, राजस्व अधिकारियों व निजी संस्था का उल्लेख शिकायत पत्र में पटवारी अनुपम बक्शी, आरआई तिवारी तथा तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ एक निजी संस्था एस.एस. इंटरप्राइजेज का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री, आईजी और एसपी स्तर तक शिकायत पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने घटना को लेकर मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर पर शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। किसानों का कहना है कि न्यायालय में मामला लंबित होने और खेत में फसल खड़ी होने के बावजूद इस तरह की कार्रवाई से उनके परिवार में भय और आक्रोश की स्थिति है। कई सवाल खड़े इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—यदि खेत में खड़ी फसल के कारण 6 अगस्त को सीमांकन नहीं किया गया था, तो महज आठ दिन बाद परिस्थितियां बदले बिना दोबारा भारी अमले और पुलिस बल के साथ सीमांकन की कार्रवाई क्यों की गई? यदि कोई विशेष या न्यायालयीन आदेश था तो संबंधित पक्ष को उसकी लिखित प्रति मौके पर क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई? और यदि जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है तो कार्रवाई के लिए किस वैधानिक आदेश को आधार बनाया गया? मामले में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन का अधिकृत पक्ष सामने आना अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- शिवनाथ नदी का बढ़ रहा जलस्तर, मौके में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम का अभाव1
- इस वीडियो में यह व्यक्ति जो बाते बता रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई हैं!अपनी राय दीजिए.. कई दशक से लगातार मीडिया ने हमारी ऐसी माइंड प्रोग्रामिंग कर दी है। हमें लगता है जो बात 90% लोग मानते हैं बस वही सही है। भीड़ ही सही है। लेकिन भारत आज भी अंग्रेजों का गुलाम है यह सच्चाई है।1
- ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद ▪️ *ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर अलमारी से नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया*। ▪️ *पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा ग्राम रौंदा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कुल 05 चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, लैपटॉप एवं टूल्लू पंप सहित अन्य चोरी की संपत्ति बरामद की गई।* ▪️ *घटना में प्रयुक्त पेचकस-रॉड एवं मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 09.08.2026 को प्राप्त चोरी की रिपोर्ट पर थाना धमधा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल निरीक्षण, संदेही की पहचान एवं पूछताछ के माध्यम से प्रकरण का खुलासा किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 09.08.2026 को प्रार्थिया शाहजहां बेगम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.08.2026 को लगभग 12:30 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर पिपरिया गई थीं तथा रात्रि वहीं रुकी थीं। दिनांक 04.08.2026 को लगभग 20:00 बजे वापस आने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पलंग के गद्दे के नीचे रखी नगदी रकम 5,000 रुपये तथा उसी स्थान पर रखी अलमारी की चाबी गायब मिली। अलमारी खोलने पर अंदर का लॉकर टूटा हुआ था तथा उसमें रखे पुराने इस्तेमाल किए हुए 03 नग सोने के मनके वाली पत्ती, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये एवं 01 जोड़ी चांदी की पायल, 13 तोला, अनुमानित कीमत 10,000 रुपये चोरी होना पाया गया। चोरी गई संपत्ति एवं नगदी की कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 331(4), 305(a) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। संदेही करण दास मानिकपुरी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना सहित क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई। पुलिस पूछताछ एवं आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप एवं टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद की गई। आरोपी द्वारा वर्ष 2025 में ग्राम रौंदा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला का ताला तोड़कर लैपटॉप, चार्जर एवं माउस तथा संत राम देवांगन का टूल्लू पंप चोरी करना भी बताया गया। चोरी की संपत्ति आरोपी के घर में रखी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा घरों एवं अन्य स्थानों की निगरानी कर ताला लगा होने की स्थिति का लाभ उठाया जाता था। इसके बाद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी एवं अन्य स्थानों से नगदी तथा आसानी से ले जाई जा सकने वाली कीमती वस्तुओं की चोरी कर उन्हें अपने कब्जे में रखा जाता था। घटना स्थल ग्राम रौंदा, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग तथा ग्राम रौंदा क्षेत्र के अन्य स्थान। आरोपी का नाम 1. करण दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. चोरी के सोने-चांदी के आभूषण। 2. नगदी रकम। 3. 01 नग लैपटॉप। 4. 01 नग टूल्लू पंप। 5. घटना में प्रयुक्त 01 पेचकस-रॉड। 6. घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल। 7. लैपटॉप से संबंधित चार्जर एवं माउस सहित अन्य चोरी की सामग्री। जप्त चोरी की संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,90,000 रुपये बताई गई है। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, संदिग्धों की पहचान, लगातार पतासाजी एवं पूछताछ के माध्यम से आरोपी की पहचान कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय के लिए बंद कर कहीं बाहर जाते समय आसपास के विश्वसनीय व्यक्तियों एवं पुलिस को आवश्यक जानकारी दें। घर की सुरक्षा के लिए कीमती सामान एवं नगदी सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। —0000—3
- सावन में आस्था का सैलाब: विधायक इंद्र कुमार साहू ने सपत्नीक की बोलबम पंचकोशी यात्रा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की l त्रिवेणी संगम के मध्य में विराजमान भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष नवापारा-राजिम। सावन मास के पावन अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने सपत्नीक भव्य बोलबम पंचकोशी यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत ग्राम सरखी स्थित सारखेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के साथ हुई। इस दौरान विधायक ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक इंद्र कुमार साहू के साथ सैकड़ों चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों में हजारों की संख्या में शिवभक्त एवं समर्थक बोलबम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का अनेक जगहों पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। पंचमहादेव के दरबार में पहुंचे विधायक बोलबम पंचकोशी यात्रा के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। ग्राम सरखी से यात्रा ग्राम पटेवा स्थित पटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधायक ने भगवान पटेश्वर नाथ का पूजन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। इसके बाद यात्रा राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां विधायक ने त्रिवेणी संगम का पवित्र जल लेकर भगवान कुलेश्वर महादेव का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और सभी परिवारों के जीवन में समृद्धि की कामना की। इसके बाद बोलबम यात्रा चंपारण स्थित चम्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां दर्शन-पूजन के बाद यात्रा का अंतिम पड़ाव ग्राम छटेरा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर रहा। यहां पूजा-अर्चना के साथ पंचकोशी बोलबम यात्रा का समापन किया गया। पूरी यात्रा के दौरान हजारों शिवभक्त विधायक के साथ चलते रहे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश ढीढी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त, भाजपा कार्यकर्ता एवं विधायक के समर्थक मौजूद रहे। क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना और आस्था का पर्व है। बोलबम पंचकोशी यात्रा के माध्यम से उन्होंने भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा, भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। हमारे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आए, किसानों के खेतों में अच्छी फसल हो और प्रत्येक परिवार स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे, यही मेरी कामना है। सावन के इस पवित्र अवसर पर पंचकोशी यात्रा में जिस तरह हजारों शिवभक्तों का आशीर्वाद और सहभागिता मिली, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरव का विषय है। विधायक ने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प लें। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।3
- 151 किलोमीटर की कावड़ पदयात्रा पंडरिया विधायक के साथ अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर भोरमदेव पहुंचे एक बम ने अद्भुत भजन गाया 151 किलोमीटर की कावड़ पदयात्रा पंडरिया विधायक के साथ अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर भोरमदेव पहुंचे एक बम ने अद्भुत भजन गाया और स्वयं थिरकते हुए नजर... #Amarkantak #trendingkawardha1
- वंदे मातरम् के अपमान’ के आरोप पर भड़का युवा मोर्चा, राजनांदगांव में निकाली मशाल रैली ‘वंदे मातरम् के अपमान’ के आरोप पर भड़का युवा मोर्चा, राजनांदगांव में निकाली मशाल रैली*1