logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनूपशहर: डी.पी.बी.एस. कॉलेज में करियर मार्गदर्शन हेतु विशेष व्याख्यान आयोजित कार्यक्रम में एन.आर.ई.सी. कॉलेज, खुर्जा से डॉ. ज्योति यादव एवं डॉ. विशाल कुमार अरोरा (सहायक प्रोफेसर) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति डॉ. विशाल कुमार अरोरा ने “आधुनिक व्यावसायिक जगत में कौशल और अवसर” विषय पर व्याख्यान देते हुए बदलते कॉर्पोरेट परिवेश में आवश्यक कौशलों और उभरते रोजगार अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर उचित करियर का चयन अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बी.कॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव गोयल, डॉ. विशाल शर्मा एवं मिस किश्वर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे

3 hrs ago
user_Gaurav Sharma Journalist
Gaurav Sharma Journalist
Local News Reporter Bulandshahr, Uttar Pradesh•
3 hrs ago
1488f978-5aa9-45a8-982e-c6dc9f819c97

अनूपशहर: डी.पी.बी.एस. कॉलेज में करियर मार्गदर्शन हेतु विशेष व्याख्यान आयोजित कार्यक्रम में एन.आर.ई.सी. कॉलेज, खुर्जा से डॉ. ज्योति यादव एवं डॉ. विशाल कुमार अरोरा (सहायक प्रोफेसर) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति डॉ. विशाल कुमार अरोरा ने “आधुनिक व्यावसायिक जगत में कौशल और अवसर” विषय पर व्याख्यान देते

b6e755f3-75e5-47b7-a54d-fd2981c77635

हुए बदलते कॉर्पोरेट परिवेश में आवश्यक कौशलों और उभरते रोजगार अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर उचित करियर का चयन अत्यंत

आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बी.कॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव गोयल, डॉ. विशाल शर्मा एवं मिस किश्वर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बड़ी खबर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में शिक्षा के गिरते स्तर पर फूटा ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा! सिकंद्राबाद: ​यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, सिकंद्राबाद क्षेत्र के गाँव 'पीर बियावानी' स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में हड़कंप मच गया है। स्कूल का इस बार का परिणाम 25% से भी कम रहा है, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ​ ​चौंकाने वाले आंकड़े: इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 41 बच्चे बैठे थे, जिनमें से मात्र 9 बच्चे ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। शेष 32 बच्चे फेल हो गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि फेल और पास होने वाले लगभग सभी बच्चों का 'इतिहास' विषय का परिणाम बेहद खराब रहा है, जो स्कूल की शिक्षण व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। ​सोशल एक्टिविस्ट अजय कुमार ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है। अजय कुमार का कहना है कि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और आगामी सत्र में सुधार की सख्त जरूरत है। शिकायतकर्ता ने स्कूल प्रबंधन और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाए। ​देखिये बुलंदशहर टाइम्स न्यूज की शिक्षकों और शिकायतकर्ता से खास बातचीत! ​रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलंदशहर टाइम्स न्यूज (BTN 24)​
    1
    बड़ी खबर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में शिक्षा के गिरते स्तर पर फूटा ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा!

सिकंद्राबाद: ​यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, सिकंद्राबाद क्षेत्र के गाँव 'पीर बियावानी' स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में हड़कंप मच गया है। स्कूल का इस बार का परिणाम 25% से भी कम रहा है, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
​
​चौंकाने वाले आंकड़े: इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 41 बच्चे बैठे थे, जिनमें से मात्र 9 बच्चे ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। शेष 32 बच्चे फेल हो गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि फेल और पास होने वाले लगभग सभी बच्चों का 'इतिहास' विषय का परिणाम बेहद खराब रहा है, जो स्कूल की शिक्षण व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।
​सोशल एक्टिविस्ट अजय कुमार ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है।
अजय कुमार का कहना है कि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और आगामी सत्र में सुधार की सख्त जरूरत है। शिकायतकर्ता ने स्कूल प्रबंधन और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाए।
​देखिये बुलंदशहर टाइम्स न्यूज की शिक्षकों और शिकायतकर्ता से खास बातचीत!
​रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलंदशहर टाइम्स न्यूज (BTN 24)​
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अनूपशहर: डी.पी.बी.एस. कॉलेज में करियर मार्गदर्शन हेतु विशेष व्याख्यान आयोजित कार्यक्रम में एन.आर.ई.सी. कॉलेज, खुर्जा से डॉ. ज्योति यादव एवं डॉ. विशाल कुमार अरोरा (सहायक प्रोफेसर) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति डॉ. विशाल कुमार अरोरा ने “आधुनिक व्यावसायिक जगत में कौशल और अवसर” विषय पर व्याख्यान देते हुए बदलते कॉर्पोरेट परिवेश में आवश्यक कौशलों और उभरते रोजगार अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर उचित करियर का चयन अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बी.कॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव गोयल, डॉ. विशाल शर्मा एवं मिस किश्वर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे
    3
    अनूपशहर: डी.पी.बी.एस. कॉलेज में करियर मार्गदर्शन हेतु विशेष व्याख्यान आयोजित
कार्यक्रम में एन.आर.ई.सी. कॉलेज, खुर्जा से डॉ. ज्योति यादव एवं डॉ. विशाल कुमार अरोरा (सहायक प्रोफेसर) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति 
डॉ. विशाल कुमार अरोरा ने “आधुनिक व्यावसायिक जगत में कौशल और अवसर” विषय पर व्याख्यान देते हुए बदलते कॉर्पोरेट परिवेश में आवश्यक कौशलों और उभरते रोजगार अवसरों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर उचित करियर का चयन अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बी.कॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव गोयल, डॉ. विशाल शर्मा एवं मिस किश्वर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे
    user_Gaurav Sharma Journalist
    Gaurav Sharma Journalist
    Local News Reporter Bulandshahr, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत मौके पर पहुंचे आला अधिकारी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया ब्रेकिंग बुलंदशहर | दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत यूपी के बुलंदशहर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी फैला दी। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे-34 स्थित कैप्टन होटल एंड रेस्टोरेंट के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खाना खाने आए दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। फायरिंग की इस वारदात में पिक्कू उर्फ प्रशांत और रोबिन यादव (निवासी सिरोधन) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर हाईवे किनारे खुलेआम गोलियां चलाने की हिम्मत बदमाशों में कहां से आ रही है? पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बाइट: एसपी सिटी बुलंदशहर
    4
    दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत मौके पर पहुंचे आला अधिकारी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया 
ब्रेकिंग बुलंदशहर | 
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत
यूपी के बुलंदशहर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी फैला दी। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे-34 स्थित कैप्टन होटल एंड रेस्टोरेंट के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खाना खाने आए दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
फायरिंग की इस वारदात में पिक्कू उर्फ प्रशांत  और रोबिन यादव (निवासी सिरोधन) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर हाईवे किनारे खुलेआम गोलियां चलाने की हिम्मत बदमाशों में कहां से आ रही है?
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
बाइट: एसपी सिटी बुलंदशहर
    user_Waseem Ahmad तेज लाइव न्यूज़
    Waseem Ahmad तेज लाइव न्यूज़
    Court reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर को लेकर एडवोकेट मदनपाल गौतम का बड़ा बयान करेंगे आंदोलन
    1
    स्मार्ट मीटर को लेकर एडवोकेट मदनपाल गौतम का बड़ा बयान करेंगे आंदोलन
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बुलन्दशहर के बांहपुर गाँव में ज़मीन से जुड़े मसलों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसान अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं और न्याय की अपील कर रहे हैं।
    1
    बुलन्दशहर के बांहपुर गाँव में ज़मीन से जुड़े मसलों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसान अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं और न्याय की अपील कर रहे हैं।
    user_Rahul
    Rahul
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बुलंदशहर: सिकंदराबाद में सरेशाम होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी। पूर्व से परिचित और कई अपराधों संलिप्त रह चुके यश भाटी पर ही हमले का आरोप। घटना में प्रशांत यादव और रोबिन को गोली लगी, दोनों हायर सेंटर रेफर। कैमरों की नज़र से दूर पहुंचते ही दोनों युवकों पर गोलियां बरसाई गईं। घायल और हमलावरों बताया जा रहा है लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास। SP सिटी, CO सिकंदराबाद समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर जांच में जुटी हुई है। सिकंदराबाद हाईवे स्थित कैप्टन होटल के बाहर वारदात से इलाके में दहशत।
    1
    बुलंदशहर: सिकंदराबाद में सरेशाम होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी।
पूर्व से परिचित और कई अपराधों संलिप्त रह चुके यश भाटी पर ही हमले का आरोप।
घटना में प्रशांत यादव और रोबिन को गोली लगी, दोनों हायर सेंटर रेफर।
कैमरों की नज़र से दूर पहुंचते ही दोनों युवकों पर गोलियां बरसाई गईं।
घायल और हमलावरों बताया जा रहा है लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास।
SP सिटी, CO सिकंदराबाद समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर जांच में जुटी हुई है।
सिकंदराबाद हाईवे स्थित कैप्टन होटल के बाहर वारदात से इलाके में दहशत।
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Court reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बुलंदशहर के असदपुर घेडा गांव में एक 88 वर्षीय बुजुर्ग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना अब पूरे इलाके में बहस का केंद्र बन गई है।
    1
    बुलंदशहर के असदपुर घेडा गांव में एक 88 वर्षीय बुजुर्ग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना अब पूरे इलाके में बहस का केंद्र बन गई है।
    user_Irfan Tomar
    Irfan Tomar
    Local News Reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बुलंदशहर: मोहब्बत या पागलपन! हाथ में पेट्रोल की केन लेकर 70 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ा 'मजनू' l​बुलंदशहर (औरंगाबाद): प्यार में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक खौफनाक तस्वीर औरंगाबाद थाना क्षेत्र के लखावटी गाँव से सामने आई है। यहाँ एक सनकी प्रेमी अपनी जिद पूरी कराने के लिए मौत से खेलने लगा। क्या है पूरा मामला? ​स्याना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक, एमए की छात्रा से शादी करने की जिद पर अड़ा था। परिजनों द्वारा विरोध करने पर युवक मंगलवार सुबह हाथ में पेट्रोल की केन लेकर 70 फीट ऊँचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। खुद पर पेट्रोल छिड़क कर उसने छात्रा के पिता को फोन किया और जान देने की धमकी देने लगा। ​गाँव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल और एम्बुलेंस तैनात रही। युवक की बस एक ही शर्त थी— "जब तक प्रेमिका सामने नहीं आएगी, नीचे नहीं उतरूँगा।" ​आखिरकार पुलिस ने छात्रा को मौके पर बुलाया। छात्रा से बात होने के बाद ही युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके पास से पेट्रोल की केन बरामद की है। ​छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत ​परेशान छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पीछा करने और मानसिक दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की वैधानिक जांच में जुटी है। ​बुलंदशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट ​अपनी राय दें: क्या शादी के लिए दबाव बनाना और आत्मघाती कदम उठाना सही है? कमेंट बॉक्स में बताएं। 💬
    1
    बुलंदशहर: मोहब्बत या पागलपन! हाथ में पेट्रोल की केन लेकर 70 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ा 'मजनू'
l​बुलंदशहर (औरंगाबाद): प्यार में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक खौफनाक तस्वीर औरंगाबाद थाना क्षेत्र के लखावटी गाँव से सामने आई है। यहाँ एक सनकी प्रेमी अपनी जिद पूरी कराने के लिए मौत से खेलने लगा।
क्या है पूरा मामला?
​स्याना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक, एमए की छात्रा से शादी करने की जिद पर अड़ा था। परिजनों द्वारा विरोध करने पर युवक मंगलवार सुबह हाथ में पेट्रोल की केन लेकर 70 फीट ऊँचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। खुद पर पेट्रोल छिड़क कर उसने छात्रा के पिता को फोन किया और जान देने की धमकी देने लगा।
​गाँव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल और एम्बुलेंस तैनात रही। युवक की बस एक ही शर्त थी— "जब तक प्रेमिका सामने नहीं आएगी, नीचे नहीं उतरूँगा।"
​आखिरकार पुलिस ने छात्रा को मौके पर बुलाया। छात्रा से बात होने के बाद ही युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके पास से पेट्रोल की केन बरामद की है।
​छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत
​परेशान छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पीछा करने और मानसिक दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की वैधानिक जांच में जुटी है।
​बुलंदशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट
​अपनी राय दें: क्या शादी के लिए दबाव बनाना और आत्मघाती कदम उठाना सही है? कमेंट बॉक्स में बताएं। 💬
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.