Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन व्यूरो रिपोर्ट यूपी के जालौन में पांच पुलिसकर्मियों की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई
द कहर न्यूज़ एजेंसी
जालौन व्यूरो रिपोर्ट यूपी के जालौन में पांच पुलिसकर्मियों की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो हृदयविदारक और अपूर्णीय क्षति से जुड़ी हुई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के साथ1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- कमरे में फांसी पर लटके मिले नवविवाहित दंपति, गांव में सनसनी - जालौन कोतवाली क्षेत्र के बिरिया खुर्द की घटना, पुलिस जांच में जुटी जालौन, 04 मई 2026। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित दंपति के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, ग्राम बिरिया खुर्द निवासी विवेक (22) पुत्र रामप्रकाश और उसकी पत्नी साधना (21) ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी जालौन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सीओ जालौन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। विधिक कार्यवाही की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन के कदौरा से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर लेखपाल की जान चली गई। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। वीओ-1: कदौरा नगर के सिद्धार्थ नगर निवासी में सोमवार को हुए इस भीषण हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रभु दयाल उरई से बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वीओ-2: इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही गिर पड़े। वीओ-3: घटना की सूचना मिलते ही कदौरा पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीओ-4: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल डंपर को मौके पर ही पकड़ लिया है। वहीं शव का पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वीओ-5: इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। एंकर आउट्रो: फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल वही—आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का ये कहर?4
- जनपद जालौन के कोतवाली उरई में पंजीकृत अभियोग 256/2026 में अपहृत बिजेन्द्र की सकुशल बरामदगी हेतु जनपद जालौन की पुलिस टीम जालौन से हरियाणा जा रही थी आज प्रातः काल करीब 10.00 बजे एक सड़क दुर्घटना में पुलिस टीम जिसमें 02 उपनिरीक्षक और 02 आरक्षी उनके साथ अभियोग का मुकदमा वादी भी थे सड़क दुर्घटना में इन पांचो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । हरियाणा के जनपद नूह के जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा रही है। मृतक के परिजनो के प्रति जनपद जालौन पुलिस शोक संवेदनायें व्यक्त कर रहे हैं । उनके परिजनो को सूचित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1
- Post by GIRENDRA SINGH1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो हृदयविदारक घटनाक्रम से जुड़ी हुई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1