कल बिल्सी नगर में बालाजी जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी कल बिल्सी नगर में बालाजी जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी बदायूं : आज बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ श्री बालाजी महाराज दरबार में 156 भोग बालाजी महाराज को लगाया गया। और बालाजी दरबार में श्री हनुमत लला की भव्य आरती की गई । जिसमें क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य और ओमप्रकाश सागर ने आरती में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं आपको बता दें कि सिद्धपीठ श्री बालाजी दरबार धाम के महंत श्री मटरुमल बालाजी के अथक प्रयासों से दरबार में बालाजी का जन्मोत्सव को लेकर के तैयारी बहुत ही जोरो शोरों से चल रही है। कल दिनांक 3 अप्रैल को बिल्सी नगर के अंबियापुर चौराहे से शुभारंभ होकर बालाजी महाराज की शोभा यात्रा बड़ी ही धूमधाम से में मार्केट से अटल चौक होते हुए बालाजी दरबार में विराम करेगी।शोभायात्रा में दूरदरार से3 चलकर आई आकर्षित झांकियां बैंड ढोल नगाड़े आदि के साथ बाबा का जन्मोत्सव शोभायात्रा को निकाला जाएगा । जिसमें समस्त बिल्सी क्षेत्रवासी जनता मौजूद रहेगी। कल का दृश्य बिल्सी का भक्तिमय रहेगा। दीपक बाबा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ बाबा का जन्मोत्सव बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ बालाजी दरबार में मनाया जा रहा है।
कल बिल्सी नगर में बालाजी जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी कल बिल्सी नगर में बालाजी जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी बदायूं : आज बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ श्री बालाजी महाराज दरबार में 156 भोग बालाजी महाराज को लगाया गया। और बालाजी दरबार में श्री हनुमत लला की भव्य आरती की गई । जिसमें क्षेत्रीय
विधायक हरीश शाक्य और ओमप्रकाश सागर ने आरती में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं आपको बता दें कि सिद्धपीठ श्री बालाजी दरबार धाम के महंत श्री मटरुमल बालाजी के अथक प्रयासों से दरबार में बालाजी का जन्मोत्सव को लेकर के तैयारी बहुत ही जोरो शोरों से चल रही है। कल दिनांक
3 अप्रैल को बिल्सी नगर के अंबियापुर चौराहे से शुभारंभ होकर बालाजी महाराज की शोभा यात्रा बड़ी ही धूमधाम से में मार्केट से अटल चौक होते हुए बालाजी दरबार में विराम करेगी।शोभायात्रा में दूरदरार से3 चलकर आई आकर्षित झांकियां बैंड ढोल नगाड़े आदि के साथ बाबा का जन्मोत्सव शोभायात्रा को
निकाला जाएगा । जिसमें समस्त बिल्सी क्षेत्रवासी जनता मौजूद रहेगी। कल का दृश्य बिल्सी का भक्तिमय रहेगा। दीपक बाबा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ बाबा का जन्मोत्सव बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ बालाजी दरबार में मनाया जा रहा है।
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1
- उझानी / ( बदायूं ) गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर हनुमान जयंती और पूर्णिमा पर्व पर देवशक्तियों का विशेष पूजन हुआ। विद्यारंभ संस्कारों के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिण दी गई। गायत्री परिवार की शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा, डा.कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर देवशक्तियों का पूजन किया। आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला समन्वयक माया सक्सेना ने विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराए। आत्मीय परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। हनुमान जी की भव्य आरती के बाद भजन कीर्तन हुए। इसके बाद देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। इस मौके पर सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, चेतन्य बाबू, डा.सोहन पाल, मदन लाल झा, सुमन कुमार, सीपी शर्मा, महेश कुमार, पूरन देवी आदि मौजूद रहीं।1
- जनपद बदायूं के विकासखंड बिसौली में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं पर कुछ भ्रष्ट लोगों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह, बेहटा पाठक की अध्यक्ष नीलेश द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। मामले की शिकायत पर जिला मिशन प्रबंधक जांच के लिए बिसौली ब्लॉक पहुंचे। जांच के दौरान आधा दर्जन समूह की महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया और बताया कि बिना उनकी जानकारी व सहमति के यह धनराशि निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह रकम भैंस खरीदने और किराना दुकान के नाम पर निकाली गई, जबकि अधिकांश सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सूत्रों के अनुसार निकाली गई रकम में से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये अध्यक्ष के पास होने की बात सामने आई है, जबकि शेष 1 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला अध्यक्ष के बेहोश होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।2
- कम सैलरी को लेकर 112 कॉल सेंटर की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, रास्ते में रोकी गईं उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन सेवा 112 कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने कम वेतन को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई महिलाओं को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि हमारा चैनल वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती नजर आ रही हैं। महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम सैलरी में काम करना पड़ रहा है, जबकि वे दिन-रात आपातकालीन कॉल संभालती हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- बिसौली पुलिसने मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल बदायूं।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- ट्रांसजेंडर के इश्क में युवक की बेरहमी से हत्या! गड्ढा खोदकर दफनाया शव, पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज1
- आज सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव, धूमधाम से मनाया जाएगा बदायूं : बिल्सी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन धाम परिसर में बजरंग कीर्तन मंडल सतेती द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्य नरेंद्र सिंह, वीकेश सिंह, ऋषभ सिंह, वीरेश सिंह, अमित सिंह, सुमित, हर्ष दीक्षित ने मधुर धुनों के साथ सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भगवान श्री बालाजी की विधिवत आरती उतारी गई। इसके बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा महाराज ने बजरंग कीर्तन मंडल के सभी सदस्यों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक माहेश्वरी “बाबा”, स्वतंत्र राठी, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, राजेश माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय “जित्तू”, संजीव शर्मा, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी “मिंटू”, डिम्पल सोमानी, पुष्किन माहेश्वरी, वेदांश उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।3
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1
- उझानी / यूं तो पूरे शहर में हर गली हर मौहल्ले में अतिक्रमण की वयार चल रही है जिसे देखो वही मौके पर चौका मार कर खुद पर इठलाता नजर आता है। अगर हम बात करें नगर के वीआईपी इलाके के स्टेशन रोड़ की तो यहां शहर से ज्यादा अतिक्रमण की मार है। यहां बनाये गये भवन नाले के ऊपर बने हुए हैं। भवन स्वामियों ने आखिर किसकी इजाजत से सरकारी नाले को बंद कर उस पर भवन खडा कर लिया कोई पूछने वाला नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतिक्रमण के मुद्दे पर और नाले के ऊपर बने भवनों के संबंध में पालिका प्रशासन मौन धारण कर धृतराष्ट्र बनने का स्वांग रचने में लगा हुआ है।1