भाण्डेर थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुरा में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भाण्डेर अस्पताल भिजवाया। जहां पर गुरुवार शाम साढ़े 05 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के ग्राम कमलपुर निवासी गणेश शंकर यादव को उनके बहनोई आशीष यादव का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बहन रेखा यादव ने आग लगा ली है। सूचना मिलते ही गणेश शंकर अपने पिता समर सिंह यादव और अन्य परिजनों के साथ तत्काल माधौपुरा पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने रेखा यादव का जला हुआ शव घर के आंगन में पड़ा देखा। इसके बाद शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से भाण्डेर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। घटना को लेकर मायके पक्ष ने संदेह जताया है, हालांकि अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

- दतिया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा की नारिया गोंडा मोहल्ला में गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता प्रतिपाल मांझी उर्फ छोटू खुलेआम अवैध कट्टे से हवाई फायरिंग करते नजर आए। वहीं उनके साथ मौजूद बंटी खान नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए लोगों को धमकियां देता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन पर है कि वह आरोपियों के खिलाफ कब और क्या कार्रवाई करता है।2
- पंडोखर धाम में धूमधाम से चल रहा 30वाँ वार्षिक महोत्सव1
- CMO बड़ोनी की कार्रवाई1
- ब्रेकिंग न्यूज इंदरगढ़ ग्राम सुखदेव पुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुंअर महाराज जी का मेले का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह कुशवाह ने दंगल में पहलवानों के हाथ मिलबाकर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू कराई जिसमे हरि सिंह कुशवाह ने 22 हजार रूपए देकर सहयोग किया इस अवसर पर पूर्व सरपंच खेमराज कुशवाह इंदरगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा बलवीर कुशवाह केशव कुशवाह हरकिशुन कुशवाह दिलीप कुशवाह2
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- jhansi police ssp jhansi bbgtsmurthy ips के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही- थाना नवाबाद पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजो से फर्जी कम्पनी का रजिस्ट्रेशन कराकर जीएसटी टैक्स / लाभ प्राप्त करके करीब 01 करोड़ रू0 की राजकीय क्षति करने वाले गैंग का पर्दाफाश (1/2) व एक अभियुक्त गिरफ्तार प्रकरण में की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक साइबर श्रीमती अरीबा नोमान की वीडियो बाइट1
- भांडेर नगर के सर्राफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति के रुपये अचानक सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बाजार आया था, तभी उसके पास रखी नकदी सड़क पर बिखर गई। मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। इसी दौरान वहां मौजूद दो महिलाओं ने मौके का फायदा उठाते हुए गिरे हुए रुपये समेटे और वहां से फरार हो गईं। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आ रही है। जिसका वीडियों गुरुवार दोपहर 01 बजे वायरल हुआ है। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना भांडेर थाने में दी है। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही हूं।1
- झांसी में चल रहे अवैध नर्सिंग होम मुद्दे को उठाया समाजसेवी भानु सहाय ने1
- नगर पालिक परिषद दतिया1