दतिया में दिनदहाड़े फायरिंग, भाजपा नेता पर आरोप—वीडियो वायरल, दतिया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा की नारिया गोंडा मोहल्ला में गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता प्रतिपाल मांझी उर्फ छोटू खुलेआम अवैध कट्टे से हवाई फायरिंग करते नजर आए। वहीं उनके साथ मौजूद बंटी खान नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए लोगों को धमकियां देता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन पर है कि वह आरोपियों के खिलाफ कब और क्या कार्रवाई करता है।
दतिया में दिनदहाड़े फायरिंग, भाजपा नेता पर आरोप—वीडियो वायरल, दतिया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा की नारिया गोंडा मोहल्ला में गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता प्रतिपाल मांझी उर्फ छोटू खुलेआम अवैध कट्टे से हवाई फायरिंग करते नजर आए। वहीं उनके साथ मौजूद बंटी खान नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए लोगों को धमकियां देता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन पर है कि वह आरोपियों के खिलाफ कब और क्या कार्रवाई करता है।
- केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे पंडोखर धाम गुरु शरण महाराज का लिया आशीर्वाद1
- दतिया। शहर में गुरुवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडा की नारिया गोंडा मोहल्ला में करीब 1:30 बजे दिनदहाड़े हवाई फायरिंग और ओर गाली गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेंद्र वर्मा के अनुसार, वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी पड़ोस में रहने वाला प्रतिपाल मांझी उर्फ छोटू अपने साथी बंटी खान के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रतिपाल ने अवैध कट्टे से हवाई फायर कर दिए। घटना के दौरान घर के बाहर गालीगलौज की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- भाण्डेर थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुरा में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भाण्डेर अस्पताल भिजवाया। जहां पर गुरुवार शाम साढ़े 05 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के ग्राम कमलपुर निवासी गणेश शंकर यादव को उनके बहनोई आशीष यादव का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बहन रेखा यादव ने आग लगा ली है। सूचना मिलते ही गणेश शंकर अपने पिता समर सिंह यादव और अन्य परिजनों के साथ तत्काल माधौपुरा पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने रेखा यादव का जला हुआ शव घर के आंगन में पड़ा देखा। इसके बाद शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से भाण्डेर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। घटना को लेकर मायके पक्ष ने संदेह जताया है, हालांकि अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- कलश यात्रा में करणी सेना परिवार के जिला पदाधिकारी दिनेश सिंह सोमवंशी कार्यकारी अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह परमार जिला संयोजक, राजू सिंह सोमवंशी जिला संगठन मंत्री, राजा भैया बुंदेला विधानसभा उपाध्यक्ष, एवं हीरू शर्मा आदि के सहित कलश यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय मां करणी 🙏🚩4
- इंदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर को जिला कलेक्टर ने किया निलंबित दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट👆1
- #MP: दतिया सीट पर राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द और उप चुनाव पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू...... देखें पूरा वीडियो..... #datia #विधानसभा #election #भाजपा #Congress #MP1
- भांडेर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चौहान पेट्रोल पंप के सामने पीड़ित वीरेंद्र पुत्र महाराम दोहरे निवासी बसबाहा से अरविंद यादव, आलोक श्रीवास्तव और रामनिवास गौतम ने कुछ समय पहले भाड़े पर ट्रैक्टर लिया था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने ट्रैक्टर वापस नहीं किया और उसे खुर्दबुर्द कर दिया। काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब ट्रैक्टर नहीं लौटा तो पीड़ित ने भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए भांडेर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 वजे तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद करने की कार्रवाई की1