देशभक्ति धुनों के साथ, पुलिस बैंड द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित दतिया 09 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से दिनांक 08 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक भोपाल सहित विभिन्न जिले के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को सेंकड बटालियन ग्वालियर की पुलिस बैंड टीम द्वारा दतिया के झांसी चुंगी पर आकर्षक बैंड प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बैंड के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित युवाओं एवं आमजन को भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी अनुभाग दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन, श्री सूबेदार अजय वर्मा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आरक्षक (बैंड) भर्ती के कुल 679 पदों हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक 05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है। क्रमांक 25/2026 --------0000------- जनगणना प्रशिक्षण की समीक्षा हेतु अधिकारी नियुक्त दतिया 09 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के आदेश के परिपालन में दतिया जिले में 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चार्ज स्तर पर चलने वाले प्रगणक एवं सुपरवाईजर के प्रशिक्षण की समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है। उन्होंने दतिया नगरीय एवं ग्रामीण एवं नगर पालिका परिषद हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी दतिया श्री संतोष तिवारी, तहसील बड़ौनी व नगर पंचायत बड़ौनी के लिए अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया श्री संतोष तिवारी, तहसील व नगर पंचायत भाण्ड़ेर के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी भाण्ड़ेर सुश्री सोनाली राजपूत, तहसील व नगर पंचायत इन्दरगढ़ के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, अनुविभागीय अधिकारी सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी एवं तहसील सेवढ़ा व नगर पंचायत सेवढ़ा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री बृजेन्द्र यादव, अनुविभागीय अधिकारी सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी को दायित्व सौंपा गया है। क्रमांक 25/2026 --------0000------- गेंहूॅ उपार्जन हेतु स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित दतिया 09 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा आदेश जारी कर जिले में समर्थन मूल्य पर होने वाले गेंहूॅ के उपार्जन में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। जिन अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनमें श्री राजेश जाटव कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मो.नं. 6261732953, श्री प्रवेश गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर मो.नं. 6264568521, श्री कमलेश कुशवाहा ऑपरेटर एमपीएससीएसी मो.नं. 9302046591, श्री जितेन्द्र कुमार सेन ऑपरेटर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मो.नं. 9009712111 के शामिल है। क्रमांक 26/2026 --------0000------- निकटवर्ती राज्यों से आने वाले गेंहूॅ की रोकथाम हेतु नाके स्थापित दतिया 09 अप्रैल 2026/ आगामी 15 अप्रैल 2026 से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाले गेंहूॅ उपार्जन के दौरान निकटवर्ती राज्यों से आने वाली उपज की रोकथाम हेतु कलेकटर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा आदेश जारी जिले में पांच स्थानों पर नाके स्थापित किये। उक्त स्थानों पर उन्होंने पुलिस बल के साथ राजस्व निरीक्षक एवं मंडी निरीक्षक की ड्यूटी भी लगाई है। स्थापित नाकों में उनाव, चिरूला, सिकंदरा, विच्छोंदना एवं भाण्ड़ेर शामिल है। क्रमांक 27/2026 --------0000-------

- केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे पंडोखर धाम गुरु शरण महाराज का लिया आशीर्वाद1
- दतिया। शहर में गुरुवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडा की नारिया गोंडा मोहल्ला में करीब 1:30 बजे दिनदहाड़े हवाई फायरिंग और ओर गाली गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेंद्र वर्मा के अनुसार, वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी पड़ोस में रहने वाला प्रतिपाल मांझी उर्फ छोटू अपने साथी बंटी खान के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रतिपाल ने अवैध कट्टे से हवाई फायर कर दिए। घटना के दौरान घर के बाहर गालीगलौज की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- भाण्डेर थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुरा में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भाण्डेर अस्पताल भिजवाया। जहां पर गुरुवार शाम साढ़े 05 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के ग्राम कमलपुर निवासी गणेश शंकर यादव को उनके बहनोई आशीष यादव का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बहन रेखा यादव ने आग लगा ली है। सूचना मिलते ही गणेश शंकर अपने पिता समर सिंह यादव और अन्य परिजनों के साथ तत्काल माधौपुरा पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने रेखा यादव का जला हुआ शव घर के आंगन में पड़ा देखा। इसके बाद शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से भाण्डेर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। घटना को लेकर मायके पक्ष ने संदेह जताया है, हालांकि अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- कलश यात्रा में करणी सेना परिवार के जिला पदाधिकारी दिनेश सिंह सोमवंशी कार्यकारी अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह परमार जिला संयोजक, राजू सिंह सोमवंशी जिला संगठन मंत्री, राजा भैया बुंदेला विधानसभा उपाध्यक्ष, एवं हीरू शर्मा आदि के सहित कलश यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय मां करणी 🙏🚩4
- इंदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर को जिला कलेक्टर ने किया निलंबित दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट👆1
- #MP: दतिया सीट पर राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द और उप चुनाव पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू...... देखें पूरा वीडियो..... #datia #विधानसभा #election #भाजपा #Congress #MP1
- भांडेर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चौहान पेट्रोल पंप के सामने पीड़ित वीरेंद्र पुत्र महाराम दोहरे निवासी बसबाहा से अरविंद यादव, आलोक श्रीवास्तव और रामनिवास गौतम ने कुछ समय पहले भाड़े पर ट्रैक्टर लिया था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने ट्रैक्टर वापस नहीं किया और उसे खुर्दबुर्द कर दिया। काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब ट्रैक्टर नहीं लौटा तो पीड़ित ने भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए भांडेर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 वजे तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद करने की कार्रवाई की1