Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम डांडिया मऊ ग्राम पंचायत अनूपगंज विकासखंड रामनगर तहसील सिरौली गौसपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी अनूपगंज लेखपाल कानूनगो ने सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने के लिए विरोध किया कहा कि मैं चाहूंगा तो कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकती है
विकेश पत्रकार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झाड़-फूंक से हुई महिला की मौत में दो बाबा व पति गिरफ्तार गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज, तीनों को भेजा गया जेल बाराबंकी: देवा कस्बे में मजार पर झाड़-फूंक के दौरान महिला रूबी की मौत के मामले में पुलिस ने कथित बाबा मुन्ना व कदीर अहमद, तथा पति अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के अलावा रूबी के ससुरालजनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बंधक बनाने और प्रताड़ित करने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के मवारी निवासी आदित्य यादव करीब 12 दिन पहले पत्नी रूबी को झाड़-फूंक के लिए देवा स्थित एक मजार पर लाए थे। आरोप है कि इस दौरान महिला को वहीं रखा गया। सोमवार शाम उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बेसुध हालत में पति उसे लेकर सीएचसी देवा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात सीतापुर से मृतका के मायके वाले देवा पहुंचे। पिता प्रमोद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व रूबी की शादी अंकित यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। इसी कारण उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद उसे झाड़-फूंक के नाम पर देवा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देवा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें मुन्ना सतरिख के सेठमऊ गांव का निवासी है, जबकि कदीर अहमद देवा के ही मोहल्ला शेख का रहने वाला है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। रूबी को जंजीर से बांधकर लगा दिया था ताला पिता का आरोप: 10 दिन तक भूखा-प्यासा रखकर की पिटाई संवाद न्यूज एजेंसी (बाराबंकी): देवा की मजार पर झाड़-फूंक के नाम पर विवाहिता के साथ कथित तौर पर ऐसा सलूक किया गया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। लखनऊ की 35 वर्षीय रूबी यादव की मौत के बाद सामने आई कहानी काफी चौंकाने वाली है। उसे 10 दिन तक लोहे के खंभे में जंजीर से बांधकर भूखा-प्यासा रखकर पीटा गया। सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी प्रमोद यादव का आरोप है कि उनकी बेटी का विवाह आठ वर्ष पहले लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के गौरी निवासी अंकित यादव से हुआ था। आरोप है कि देवा में दो कथित बाबाओं ने उसे लोहे के खंभे से जंजीर में बांध दिया और जंजीर में ताला लगा दिया। 10 दिन तक उसे ठीक से खाना-पानी तक नहीं दिया गया। विरोध पर पिटाई की गई। सोमवार शाम झाड़-फूंक के दौरान रूबी की हालत अचानक बिगड़ गई। पुलिस करेगी झाड़-फूंक की निगरानी इस घटना के बाद देवा पुलिस सतर्क हो गई है। कस्बे में काफी समय से झाड़-फूंक का खेल चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने डीएम को एक पत्र लिखकर कमेटी गठित करने की मांग की है। यह कमेटी देवा में झाड़-फूंक करने वालों पर नजर रखेगी। देवा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में डीएम व एसपी को पत्र भेजा जा रहा है। पुलिस जल्द ही देवा कस्बे में जागरूकता बोर्ड भी लगाएगी। इनमें लोगों को बताया जाएगा कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को इलाज की जरूरत होती है।1
- बाराबंकी: चेहेल्लुम जुलूस के मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में नाराजगी, ग्राम प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप मसौली, बाराबंकी। ग्राम मसौली में चेहेल्लुम पर्व के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान ग्रामीणों और बाहर से आए जायरीन ने जुलूस मार्ग पर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। बड़ी ताजिया के साथ निकले इस जुलूस में हजारों लोग बाराबंकी: चेहेल्लुम जुलूस के मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों में नाराजगी, ग्राम प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप मसौली, बाराबंकी। ग्राम मसौली में चेहेल्लुम पर्व के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान ग्रामीणों और बाहर से आए जायरीन ने जुलूस मार्ग पर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। बड़ी ताजिया के साथ निकले इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जुलूस मार्ग की साफ-सफाई के लिए ग्राम पंचायत की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। कई स्थानों पर भैंस का गोबर, गोबर मिला पानी और अन्य गंदगी फैली हुई थी, जिससे नंगे पैर चलने वाले अकीदतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चेहेल्लुम के जुलूस में ताजिया के साथ बड़ी संख्या में लोग बिना चप्पल के चलते हैं, लेकिन रास्ते में फैली गंदगी के कारण उनके पैरों में गोबर और गंदा पानी लग रहा था। इससे बाहर से आए मेहमानों और जायरीन के बीच भी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों के अनुसार, जुलूस मार्ग पर रहने वाले लोगों ने स्थिति को संभालने के लिए स्वयं आगे आकर अंडों की ट्रे, दफ्ती और अन्य सामग्री बिछाकर रास्ते को चलने योग्य बनाया, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान को कम से कम धार्मिक आयोजन और बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्ग की पहले से साफ-सफाई करानी चाहिए थी। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों से पहले समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।1
- बाराबंकी से शुरू हुआ '10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान', हजारों नागरिकों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प ब्रह्माकुमारीज़ ने जनजागरण का किया शुभारंभ, युवाओं से लेकर समाज के हर वर्ग को जोड़ने का आह्वान बाराबंकी। नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मंगलवार को बाराबंकी में "10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान" का भव्य शुभारंभ किया गया। ब्रह्माकुमारीज़ दिव्य शक्ति भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की तथा नशामुक्ति सेवाधारियों को पटका एवं झंडा प्रदान कर जनजागरण अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के "नशा मुक्त भारत अभियान" तथा गृह मंत्रालय के अंतर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के "मिशन स्पंदन" के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभर में 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्त जीवन की प्रतिज्ञा से जोड़ते हुए इसे एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता (जिला युवा अधिकारी, बाराबंकी, MyBharat युवा पोर्टल) एवं कर्नल एन.के. मिश्रा (प्रभारी अधिकारी, ECHS बाराबंकी) ने अभियान की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजयोगिनी माधुरी दीदी, उपक्षेत्रीय निदेशिका, ब्रह्माकुमारीज़ लखनऊ ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा लेकर स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। राजयोगिनी दिव्या दीदी, कोऑर्डिनेटर, सुरक्षा सेवा प्रभाग (RERF), उत्तर प्रदेश ने बताया कि 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक देशभर में चलने वाला यह महाअभियान ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति को समर्पित है। अभियान के तहत जनजागरण, राजयोग मेडिटेशन और सकारात्मक जीवन-मूल्यों के माध्यम से समाज को नशामुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता ने सरकार की ओर से संचालित MyBharat पोर्टल की जानकारी देते हुए युवाओं से अधिकाधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। वहीं कर्नल एन.के. मिश्रा ने ब्रह्माकुमारीज़ की सामाजिक सेवा और नशामुक्ति के प्रति समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजयोगिनी प्राची दीदी ने उपस्थित लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया और मानसिक शांति एवं आत्मबल के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अभियान के तहत बाराबंकी में विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सरकारी विभागों, स्वास्थ्य संस्थानों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान, युवा प्रेरणा सत्र तथा राजयोग मेडिटेशन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ कम से कम पांच अन्य लोगों को भी राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा से जोड़कर इस ऐतिहासिक जनअभियान का हिस्सा बनें।4
- झाड़-फूंक से हुई महिला की मौत में दो बाबा व पति गिरफ्तार गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज, तीनों को भेजा गया जेल बाराबंकी: देवा कस्बे में मजार पर झाड़-फूंक के दौरान महिला रूबी की मौत के मामले में पुलिस ने कथित बाबा मुन्ना व कदीर अहमद, तथा पति अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के अलावा रूबी के ससुरालजनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बंधक बनाने और प्रताड़ित करने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के मवारी निवासी आदित्य यादव करीब 12 दिन पहले पत्नी रूबी को झाड़-फूंक के लिए देवा स्थित एक मजार पर लाए थे। आरोप है कि इस दौरान महिला को वहीं रखा गया। सोमवार शाम उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बेसुध हालत में पति उसे लेकर सीएचसी देवा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात सीतापुर से मृतका के मायके वाले देवा पहुंचे। पिता प्रमोद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व रूबी की शादी अंकित यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। इसी कारण उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद उसे झाड़-फूंक के नाम पर देवा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देवा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें मुन्ना सतरिख के सेठमऊ गांव का निवासी है, जबकि कदीर अहमद देवा के ही मोहल्ला शेख का रहने वाला है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। रूबी को जंजीर से बांधकर लगा दिया था ताला पिता का आरोप: 10 दिन तक भूखा-प्यासा रखकर की पिटाई संवाद न्यूज एजेंसी (बाराबंकी): देवा की मजार पर झाड़-फूंक के नाम पर विवाहिता के साथ कथित तौर पर ऐसा सलूक किया गया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। लखनऊ की 35 वर्षीय रूबी यादव की मौत के बाद सामने आई कहानी काफी चौंकाने वाली है। उसे 10 दिन तक लोहे के खंभे में जंजीर से बांधकर भूखा-प्यासा रखकर पीटा गया। सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी प्रमोद यादव का आरोप है कि उनकी बेटी का विवाह आठ वर्ष पहले लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के गौरी निवासी अंकित यादव से हुआ था। आरोप है कि देवा में दो कथित बाबाओं ने उसे लोहे के खंभे से जंजीर में बांध दिया और जंजीर में ताला लगा दिया। 10 दिन तक उसे ठीक से खाना-पानी तक नहीं दिया गया। विरोध पर पिटाई की गई। सोमवार शाम झाड़-फूंक के दौरान रूबी की हालत अचानक बिगड़ गई। पुलिस करेगी झाड़-फूंक की निगरानी इस घटना के बाद देवा पुलिस सतर्क हो गई है। कस्बे में काफी समय से झाड़-फूंक का खेल चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने डीएम को एक पत्र लिखकर कमेटी गठित करने की मांग की है। यह कमेटी देवा में झाड़-फूंक करने वालों पर नजर रखेगी। देवा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में डीएम व एसपी को पत्र भेजा जा रहा है। पुलिस जल्द ही देवा कस्बे में जागरूकता बोर्ड भी लगाएगी। इनमें लोगों को बताया जाएगा कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को इलाज की जरूरत होती है।1
- सभासद के हस्तक्षेप से फिर टली कार्रवाई? ओबरी में चबूतरा विवाद बना प्रशासन के लिए चुनौती नगर पालिका की टीम ने किया निरीक्षण, पीड़ित ने लगाया संरक्षण का आरोप; मौके पर पुलिस भी रही मौजूद बाराबंकी। शहर के ओबरी मोहल्ले (गायत्री मंदिर के पीछे) में सार्वजनिक मार्ग पर कथित अवैध चबूतरे को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका परिषद नवाबगंज की टीम मौके पर जांच करने पहुंची, लेकिन कथित तौर पर स्थानीय सभासद के हस्तक्षेप के बाद एक बार फिर कार्रवाई टल गई। इससे पीड़ित परिवार में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी और बढ़ गई है। शिकायतकर्ता सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय हरिलाल का आरोप है कि उनके पड़ोसी रामू यादव उर्फ पप्पू सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से चबूतरे का निर्माण कर रहे हैं, जिससे गली संकरी हो गई है। उनका कहना है कि सरकारी अभिलेखों में गली की चौड़ाई अधिक दर्ज है, लेकिन कथित अतिक्रमण के कारण लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। सतीश कुमार के अनुसार, उन्होंने इस मामले की शिकायत कई बार नगर पालिका परिषद से की और प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि हर बार जब नगर पालिका के अधिकारी जांच के लिए पहुंचते हैं, तब स्थानीय सभासद अरुण कुमार यादव उर्फ सोनू यादव मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा देते हैं, जिसके चलते आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी क्रम में 4 अगस्त 2026, मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता जियालाल, कनिष्ठ अभियंता नेहा खान तथा वरिष्ठ लिपिक कुलदीप मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। इसी दौरान शिकायतकर्ता के अनुसार, सभासद सोनू यादव भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से कहा कि यदि चबूतरे पर कार्रवाई हुई तो उसकी जवाबदेही अधिकारियों की होगी। घटनास्थल पर सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अनुराग पाठक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। हालांकि, दिनभर चले घटनाक्रम के बाद भी कोई अंतिम कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित सतीश कुमार का कहना है कि वह पिछले काफी समय से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार मामला किसी न किसी कारण से टल जाता है। उनका सवाल है कि यदि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण हुआ है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही और आखिर ऐसी क्या वजह है कि स्थानीय सभासद बार-बार इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। अब यह मामला केवल एक चबूतरे के विवाद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक निष्पक्षता और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब नगर पालिका और जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।2
- करनैलगंज बार एसोसिएशन शपथग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर जमकर साधा निशाना करनैलगंज बार एसोसिएशन शपथग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर जमकर साधा निशाना1
- सूरत में काम कर रहा है युवा रितेश कुमार यादव 3 दिनों से लापता 😭😭😭1