Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार से हादसा, 5 घायल, घटना पर विधायक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई.. विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार से हादसा, 5 घायल; घटना पर विधायक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई #shivpuri #mla #pritamlodhi #pichhore विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार से हादसा, 5 घायल, घटना पर विधायक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई.. विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार से हादसा, 5 घायल; घटना पर विधायक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई #shivpuri #mla #pritamlodhi #pichhore
GWALIOR PRAVAH NEWS
विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार से हादसा, 5 घायल, घटना पर विधायक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई.. विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार से हादसा, 5 घायल; घटना पर विधायक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई #shivpuri #mla #pritamlodhi #pichhore विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार से हादसा, 5 घायल, घटना पर विधायक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई.. विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार से हादसा, 5 घायल; घटना पर विधायक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई #shivpuri #mla #pritamlodhi #pichhore
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Saurabh gautam1
- खबर डबरा से है आज शादी सीजन के चलते बाजार में जाम की स्थिति बनी हुई थी इस कारण लोगों ने ठाकुर बाबा रेल्वे फाटक से जाना तय किया लेकिन करीब एक घंटे तक फाटक बंद रहा इसी समय में करीब पांच ट्रेनें गुजरी और फाटक के दोनो ओर बड़ा जाम लगा रहा लेकिन इतने लम्बे समय तक लोगों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे और उन्ही लोगों ने बंद फाटक के नीचे से निकल कर रहे थे और इसी वजय से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है डबरा की जनता का सरकार और प्रशासन से एक सवाल तो बनता है जब ओवर ब्रिज का भूमि पूजन हो गया है डबरा में नया रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) बनने की मंजूरी मिली है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹49 करोड़ बताई गई है। यह ब्रिज ठाकुर बाबा रेलवे फाटक नंबर 394 पर बनाया जाएगा, जिससे शहर को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।2
- Post by Adiya dantre 99816018601
- भांडेर नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिये शुक्रवार दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भाण्डेर से संपर्क कर गौशाला की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद नगर परिषदव द्वारा गठित टीम ने अभियान चलाकर 35 आवारा पशुओं को पकड़ा और उन्हें ततारपुर स्थित गौशाला में सुरक्षित भेजा गया। साथ ही नगर में पशु मालिकों को अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ने की सख्त समझाइश दी गई तथा मुनादी कर जागरूकता भी फैलाई गई। नगर निकाय द्वारा पूर्व में पारित पी.आई.सी. संकल्प के तहत कैटल कैचर खरीदने की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे भविष्य में इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- दतिया--------जिले में अवैध खनन के खिलाफ कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर 9 आरोपियों पर कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की जांच में गिर्द क्षेत्र की निजी भूमि पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर और बोल्डर का उत्खनन उजागर हुआ। जांच में करीब 15 हजार घन मीटर खनिज की अवैध खुदाई सामने आई, जबकि असनई तालाब के पास बड़े स्तर पर भंडारण भी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रॉयल्टी का 15 गुना अर्थदंड और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मिलाकर यह जुर्माना तय किया है। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों पर अब कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। जिले में कलेक्टर की इस सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।1
- दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए अकासा एयर की नई उड़ानें जल्द शुरू............ राजमाता विजयराजे सिंधिया टर्मिनल से बढ़ेगी कनेक्टिविटी और विकास की रफ्तार.........1
- Post by Adiya dantre 99816018601
- दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई। और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1