logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाज सेवा भजन मंडली ने कृष्ण भक्ति से बांधा समां श्याम के रंग में रंगा गांव, भजनों से गूंजा घर-आंगन धम्बोला। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाज सेवा भजन मंडली की ओर से गांव निवासी नर्वदाशंकर मोहनलाल पंड्या के घर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन मंडली की महिलाओं ने कृष्ण जन्म एवं बाल लीलाओं से जुड़े भक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।

3 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

समाज सेवा भजन मंडली ने कृष्ण भक्ति से बांधा समां श्याम के रंग में रंगा गांव, भजनों से गूंजा घर-आंगन धम्बोला। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाज सेवा भजन मंडली की ओर से गांव निवासी नर्वदाशंकर मोहनलाल पंड्या के घर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन मंडली की महिलाओं ने कृष्ण जन्म एवं बाल लीलाओं से जुड़े भक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।

  • user_प्रीति पंड्या
    प्रीति पंड्या
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान
    जन्माष्टमी की मंगल बधाइयां कृष्ण कन्हैया लाल की जय🎊🎉🌺
    57 min ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा में भव्य रूप से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव सीमलवाड़ा में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर युवाओं, बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को भव्य एवं शानदार बनाने के लिए पिछले सात दिनों से युवाओं की टोलियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इसी का परिणाम रहा कि आज सीमलवाड़ा प्रांगण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन एकत्रित हुए। कमेटी की ओर से विशेष रोशनी, आतिशबाजी सहित आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नासिक से मंगाए गए विशेष ढोल की धुन पर युवाओं की टोलियां महादेव मंदिर से जुलूस के रूप में रवाना हुईं। जुलूस ब्राह्मणवाड़ी, महाजनवाड़ी एवं मंडली रोड होते हुए विभिन्न स्थानों पर दही-हांडी फोड़ते हुए मुख्य दही-हांडी स्थल, के पास पहुंचा। मुख्य स्थल पर गरबा-रास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद दही-हांडी फोड़ने के लिए युवाओं ने कई प्रयास किए। करीब चार से पांच प्रयासों के बाद आखिरकार दही-हांडी फोड़ने में सफलता हासिल हुई, जिसके बाद पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान हुआ और तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में युवाओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था।
    4
    सीमलवाड़ा में भव्य रूप से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
सीमलवाड़ा में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर युवाओं, बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को भव्य एवं शानदार बनाने के लिए पिछले सात दिनों से युवाओं की टोलियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
इसी का परिणाम रहा कि आज सीमलवाड़ा प्रांगण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन एकत्रित हुए। कमेटी की ओर से विशेष रोशनी, आतिशबाजी सहित आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नासिक से मंगाए गए विशेष ढोल की धुन पर युवाओं की टोलियां महादेव मंदिर से जुलूस के रूप में रवाना हुईं। जुलूस ब्राह्मणवाड़ी, महाजनवाड़ी एवं मंडली रोड होते हुए विभिन्न स्थानों पर दही-हांडी फोड़ते हुए मुख्य दही-हांडी स्थल, के पास पहुंचा।
मुख्य स्थल पर गरबा-रास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद दही-हांडी फोड़ने के लिए युवाओं ने कई प्रयास किए। करीब चार से पांच प्रयासों के बाद आखिरकार दही-हांडी फोड़ने में सफलता हासिल हुई, जिसके बाद पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान हुआ और तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में युवाओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • श्रीगोवर्धननाथ जी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दिनेश पंड्या अध्यक्ष श्री गोवर्धननाथ जी सेवा समिति (त्रिमेस), घम्बोला की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में समिति के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद चुनाव संबंधी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों की सहमति से राजेश्वर पंड्या को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें दिनेश चंद्र पंड्या को अध्यक्ष, कन्हैयालाल पंड्या को उपाध्यक्ष, रजनीकांत पंड्या को सचिव, नंदकिशोर भट्ट को सहसचिव तथा भानुप्रसाद पंड्या को कोषाध्यक्ष सदस्य हँसमुख भट्ट को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किरीट पंड्या के स्थान पर रमेशचंद्र पंड्या को सदस्य बनाया गया। पूर्व सदस्य देवीलाल मेहता के निधन के बाद उनके स्थान पर परिवार की ओर से विपिन मेहता को सदस्य नामित किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा समिति के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान प्रदीप पंड्या,राजेंद्र शर्मा,सुभाष पंड्या, सुरेश पंड्या उपस्थित रहे।
    1
    श्रीगोवर्धननाथ जी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दिनेश पंड्या अध्यक्ष
श्री गोवर्धननाथ जी सेवा समिति (त्रिमेस), घम्बोला की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में समिति के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद चुनाव संबंधी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों की सहमति से राजेश्वर पंड्या को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें दिनेश चंद्र पंड्या को अध्यक्ष, कन्हैयालाल पंड्या को उपाध्यक्ष, रजनीकांत पंड्या को सचिव, नंदकिशोर भट्ट को सहसचिव तथा भानुप्रसाद पंड्या को कोषाध्यक्ष सदस्य हँसमुख  भट्ट को बनाया गया।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किरीट पंड्या के स्थान पर रमेशचंद्र पंड्या को सदस्य बनाया गया। पूर्व सदस्य देवीलाल मेहता के निधन के बाद उनके स्थान पर परिवार की ओर से विपिन मेहता को सदस्य नामित किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा समिति के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान प्रदीप पंड्या,राजेंद्र शर्मा,सुभाष पंड्या, सुरेश पंड्या  उपस्थित रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मंगलेश्वर महादेव के गर्भगृह में सजी कान्हा की झांकी, मटकी फोड़ में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ बांसिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर बांसिया स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिवलिंग को आकर्षक कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी के रूप में सजाया गया। फूलों, रंग-बिरंगी सजावट और मनमोहक श्रृंगार से सजे महादेव के दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिर परिसर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। भगवान शिव के मनमोहक श्रृंगार और कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर महादेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब देर शाम मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान मंदिर परिसर घंटियों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लेकर भगवान शिव एवं श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए। नन्हे बच्चों ने सजाया कृष्ण जन्माष्टमी का रंग जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में छोटे-छोटे बच्चों के लिए विशेष मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान लक्ष्य दर्जी बच्चों द्वारा बनाए गए पिरामिड के ऊपर खड़े हुए और मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और बच्चों में उत्साह छा गया। पूरा परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ सहित भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। बच्चों के उत्साह और श्रद्धालुओं की भक्ति ने माहौल को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया। भक्ति के साथ उमंग और उत्साह का संगम मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ बच्चों का उत्साह भी देखने को मिला। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया और बड़ी संख्या में लोग बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और धार्मिक रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला।
    1
    मंगलेश्वर महादेव के गर्भगृह में सजी कान्हा की झांकी, मटकी फोड़ में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’

बांसिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर बांसिया स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिवलिंग को आकर्षक कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी के रूप में सजाया गया। फूलों, रंग-बिरंगी सजावट और मनमोहक श्रृंगार से सजे महादेव के दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
मंदिर परिसर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। भगवान शिव के मनमोहक श्रृंगार और कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर महादेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
देर शाम मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान मंदिर परिसर घंटियों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लेकर भगवान शिव एवं श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए।
नन्हे बच्चों ने सजाया कृष्ण जन्माष्टमी का रंग
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में छोटे-छोटे बच्चों के लिए विशेष मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान लक्ष्य दर्जी बच्चों द्वारा बनाए गए पिरामिड के ऊपर खड़े हुए और मटकी फोड़ी।
मटकी फूटते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और बच्चों में उत्साह छा गया। पूरा परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ सहित भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। बच्चों के उत्साह और श्रद्धालुओं की भक्ति ने माहौल को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया।
भक्ति के साथ उमंग और उत्साह का संगम
मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ बच्चों का उत्साह भी देखने को मिला। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया और बड़ी संख्या में लोग बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और धार्मिक रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कनबा, पीठ - जन्माष्टमी पर धनेश्वर भाटिया महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। भक्तों की भारी भीड़ से खचाखच भरा मंदिर परिसर। जन्माष्टमी पर भाटिया महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों से खचाखच भरा मंदिर प्रांगण भाटिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भाटिया महादेव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान महादेव के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। हर-हर महादेव और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। जन्माष्टमी पर्व के चलते मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं में दर्शन और पूजा को लेकर उत्साह बना रहा। भाटिया महादेव मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब क्षेत्रवासियों की गहरी धार्मिक आस्था और भक्ति को दर्शाता नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।
    1
    कनबा, पीठ - जन्माष्टमी पर धनेश्वर भाटिया महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
भक्तों की भारी भीड़ से खचाखच भरा मंदिर परिसर।

जन्माष्टमी पर भाटिया महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों से खचाखच भरा मंदिर प्रांगण
भाटिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भाटिया महादेव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से खचाखच भरा नजर आया।
जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान महादेव के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। हर-हर महादेव और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
जन्माष्टमी पर्व के चलते मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं में दर्शन और पूजा को लेकर उत्साह बना रहा।
भाटिया महादेव मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब क्षेत्रवासियों की गहरी धार्मिक आस्था और भक्ति को दर्शाता नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कांग्रेस ने वार्ड नं. 23 को ही क्यों चुना नपा अध्यक्ष के उम्मीदवार के रुप में जानिए वजह... नगर पालिका चुनाव 2026 पर खास खबर नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनावी मैदान में जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी बनाया है और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कांग्रेस ने भूमिका पांचाल पर ही भरोसा क्यों जताया और वार्ड नंबर 23 से उन्हें टिकट देने के पीछे पार्टी की क्या रणनीति है? क्या भूमिका पांचाल की राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता, संगठन में पकड़ और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पहचान उनके चयन की वजह बनी है, या फिर कांग्रेस ने इस फैसले के जरिए किसी खास राजनीतिक और सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है? आखिर भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे कांग्रेस की क्या सोच है और चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति क्या है? इन्हीं तमाम सवालों को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास मुलाकात में हमने जानने की कोशिश की कि कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए क्यों चुना, वार्ड नंबर 23 से उनकी उम्मीदवारी के पीछे क्या वजह है और आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस भाजपा को किस तरह चुनौती देने की तैयारी कर रही है। देखिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास बातचीत और जानिए भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे की पूरी कहानी।
    1
    कांग्रेस ने वार्ड नं. 23 को ही क्यों चुना नपा अध्यक्ष के उम्मीदवार के रुप में जानिए वजह... 
नगर पालिका चुनाव 2026 पर खास खबर
नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनावी मैदान में जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी बनाया है और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कांग्रेस ने भूमिका पांचाल पर ही भरोसा क्यों जताया और वार्ड नंबर 23 से उन्हें टिकट देने के पीछे पार्टी की क्या रणनीति है? क्या भूमिका पांचाल की राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता, संगठन में पकड़ और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पहचान उनके चयन की वजह बनी है, या फिर कांग्रेस ने इस फैसले के जरिए किसी खास राजनीतिक और सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है? आखिर भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे कांग्रेस की क्या सोच है और चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति क्या है? इन्हीं तमाम सवालों को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास मुलाकात में हमने जानने की कोशिश की कि कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए क्यों चुना, वार्ड नंबर 23 से उनकी उम्मीदवारी के पीछे क्या वजह है और आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस भाजपा को किस तरह चुनौती देने की तैयारी कर रही है। देखिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास बातचीत और जानिए भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे की पूरी कहानी।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सोमेश्वर महादेव मंदिर पुनाली में कृष्ण जन्माष्टमी की भजन संध्या पर सभी भक्तों ने भजन कीर्तन किया
    1
    सोमेश्वर महादेव मंदिर पुनाली में कृष्ण जन्माष्टमी की भजन संध्या पर सभी भक्तों ने भजन कीर्तन किया
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डुंगरपुर मे राहगीरो से लुटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार। पावर बाइक भी की जब्त। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडसोर. गांव के राहगीरो से लुटपाट करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार। डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने राहगीरो से लुटपाट करने वाले 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया। ये आरोपी वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए जंगलो ओर पहाडियो मे महिलाओ के वेश मे छिपे थे।पुलिस ने इनके पास से लुट मे इस्तेमाल की गई दो पावर बाइक भी जब्त की है।
    2
    डुंगरपुर मे राहगीरो से लुटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार। पावर बाइक भी की जब्त। 
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडसोर. गांव के राहगीरो से लुटपाट करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार। 
डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने राहगीरो से लुटपाट करने वाले 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया। ये आरोपी वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए जंगलो ओर पहाडियो मे महिलाओ के वेश मे छिपे थे।पुलिस ने इनके पास से लुट मे इस्तेमाल की गई दो पावर बाइक भी जब्त की है।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सीमलवाड़ा मे भव्य आतिशबाजी व धार्मिक धुनो के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव, सीमलवाड़ा |जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सीमलवाड़ा मे युवाओं बच्चों महिलाओं में महिलाओं में खास उत्साह रहा था | आयोजन को भव्य शानदार बनाने के लिए 7 दिनों से युवाओं की टोलिया द्वारा घर घर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया था| जिसके फल स्वरुप आज सीमलवाड़ा प्रांगण में हजारों की संख्या में जनसैलाब मौजूद रहा|कमेटी द्वारा की गई विशेष रोशनी आतिशबाजी सहित विशेष का आयोजन किया गया विशेष आतिशबाजी सहित बैंड द्वारा धार्मिक घूनो पर सैकड़ो की संख्या में युवकों की समूह द्वारा विश्वनाथ महादेव मंदिर से शुरू होकर ब्राह्मणवादी महाजन वाडी, राजपुर चौकड़ी,मंडली रोड में दही हंडी फो ड़ते हुए जुलूस भारी संख्या में मुख्य दहीहंडी स्थल पर पहुंचा जहाँ गरबा रास का आयोजन किया गया इसके बाद युवाओं की टोली द्वारा चार से पांच प्रयासों के बाद दहीहंडी फोडने में सफलता प्राप्त की राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया
    4
    सीमलवाड़ा मे भव्य आतिशबाजी व धार्मिक धुनो के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव,
सीमलवाड़ा |जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सीमलवाड़ा मे युवाओं बच्चों  महिलाओं में महिलाओं में खास उत्साह रहा था | आयोजन को भव्य शानदार बनाने के लिए 7 दिनों से युवाओं की टोलिया द्वारा घर घर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया था| जिसके फल स्वरुप आज सीमलवाड़ा प्रांगण में हजारों की संख्या में जनसैलाब मौजूद रहा|कमेटी द्वारा की गई विशेष रोशनी आतिशबाजी सहित विशेष का आयोजन किया गया  विशेष आतिशबाजी सहित बैंड द्वारा धार्मिक घूनो पर सैकड़ो की संख्या में युवकों की समूह द्वारा विश्वनाथ महादेव मंदिर  से शुरू होकर ब्राह्मणवादी महाजन वाडी, राजपुर चौकड़ी,मंडली रोड में दही हंडी फो ड़ते हुए जुलूस भारी संख्या में  मुख्य दहीहंडी स्थल पर पहुंचा जहाँ  गरबा रास का आयोजन किया गया इसके बाद युवाओं की टोली द्वारा चार से पांच प्रयासों के बाद दहीहंडी फोडने में सफलता प्राप्त की राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.