logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस ने वार्ड नं. 23 को ही क्यों चुना नपा अध्यक्ष के उम्मीदवार के रुप में जानिए वजह... नगर पालिका चुनाव 2026 पर खास खबर नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनावी मैदान में जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी बनाया है और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कांग्रेस ने भूमिका पांचाल पर ही भरोसा क्यों जताया और वार्ड नंबर 23 से उन्हें टिकट देने के पीछे पार्टी की क्या रणनीति है? क्या भूमिका पांचाल की राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता, संगठन में पकड़ और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पहचान उनके चयन की वजह बनी है, या फिर कांग्रेस ने इस फैसले के जरिए किसी खास राजनीतिक और सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है? आखिर भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे कांग्रेस की क्या सोच है और चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति क्या है? इन्हीं तमाम सवालों को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास मुलाकात में हमने जानने की कोशिश की कि कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए क्यों चुना, वार्ड नंबर 23 से उनकी उम्मीदवारी के पीछे क्या वजह है और आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस भाजपा को किस तरह चुनौती देने की तैयारी कर रही है। देखिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास बातचीत और जानिए भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे की पूरी कहानी।

3 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

कांग्रेस ने वार्ड नं. 23 को ही क्यों चुना नपा अध्यक्ष के उम्मीदवार के रुप में जानिए वजह... नगर पालिका चुनाव 2026 पर खास खबर नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनावी मैदान में जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी बनाया है और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कांग्रेस ने भूमिका पांचाल पर ही भरोसा क्यों जताया और वार्ड नंबर 23 से उन्हें टिकट देने के पीछे पार्टी की क्या रणनीति है? क्या भूमिका पांचाल की राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता, संगठन में पकड़ और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पहचान उनके चयन की वजह बनी है, या फिर कांग्रेस ने इस फैसले के जरिए किसी खास राजनीतिक और सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है? आखिर भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे कांग्रेस की क्या सोच है और चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति क्या है? इन्हीं तमाम सवालों को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास मुलाकात में हमने जानने की कोशिश की कि कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए क्यों चुना, वार्ड नंबर 23 से उनकी उम्मीदवारी के पीछे क्या वजह है और आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस भाजपा को किस तरह चुनौती देने की तैयारी कर रही है। देखिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास बातचीत और जानिए भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे की पूरी कहानी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा मे भव्य आतिशबाजी व धार्मिक धुनो के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव, सीमलवाड़ा |जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सीमलवाड़ा मे युवाओं बच्चों महिलाओं में महिलाओं में खास उत्साह रहा था | आयोजन को भव्य शानदार बनाने के लिए 7 दिनों से युवाओं की टोलिया द्वारा घर घर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया था| जिसके फल स्वरुप आज सीमलवाड़ा प्रांगण में हजारों की संख्या में जनसैलाब मौजूद रहा|कमेटी द्वारा की गई विशेष रोशनी आतिशबाजी सहित विशेष का आयोजन किया गया विशेष आतिशबाजी सहित बैंड द्वारा धार्मिक घूनो पर सैकड़ो की संख्या में युवकों की समूह द्वारा विश्वनाथ महादेव मंदिर से शुरू होकर ब्राह्मणवादी महाजन वाडी, राजपुर चौकड़ी,मंडली रोड में दही हंडी फो ड़ते हुए जुलूस भारी संख्या में मुख्य दहीहंडी स्थल पर पहुंचा जहाँ गरबा रास का आयोजन किया गया इसके बाद युवाओं की टोली द्वारा चार से पांच प्रयासों के बाद दहीहंडी फोडने में सफलता प्राप्त की राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया
    4
    सीमलवाड़ा मे भव्य आतिशबाजी व धार्मिक धुनो के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव,
सीमलवाड़ा |जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सीमलवाड़ा मे युवाओं बच्चों  महिलाओं में महिलाओं में खास उत्साह रहा था | आयोजन को भव्य शानदार बनाने के लिए 7 दिनों से युवाओं की टोलिया द्वारा घर घर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया था| जिसके फल स्वरुप आज सीमलवाड़ा प्रांगण में हजारों की संख्या में जनसैलाब मौजूद रहा|कमेटी द्वारा की गई विशेष रोशनी आतिशबाजी सहित विशेष का आयोजन किया गया  विशेष आतिशबाजी सहित बैंड द्वारा धार्मिक घूनो पर सैकड़ो की संख्या में युवकों की समूह द्वारा विश्वनाथ महादेव मंदिर  से शुरू होकर ब्राह्मणवादी महाजन वाडी, राजपुर चौकड़ी,मंडली रोड में दही हंडी फो ड़ते हुए जुलूस भारी संख्या में  मुख्य दहीहंडी स्थल पर पहुंचा जहाँ  गरबा रास का आयोजन किया गया इसके बाद युवाओं की टोली द्वारा चार से पांच प्रयासों के बाद दहीहंडी फोडने में सफलता प्राप्त की राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • समाज सेवा भजन मंडली ने कृष्ण भक्ति से बांधा समां श्याम के रंग में रंगा गांव, भजनों से गूंजा घर-आंगन धम्बोला। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाज सेवा भजन मंडली की ओर से गांव निवासी नर्वदाशंकर मोहनलाल पंड्या के घर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन मंडली की महिलाओं ने कृष्ण जन्म एवं बाल लीलाओं से जुड़े भक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।
    1
    समाज सेवा भजन मंडली ने कृष्ण भक्ति से बांधा समां

श्याम के रंग में रंगा गांव, भजनों से गूंजा घर-आंगन
धम्बोला। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाज सेवा भजन मंडली की ओर से गांव निवासी नर्वदाशंकर मोहनलाल पंड्या के घर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
भजन मंडली की महिलाओं ने कृष्ण जन्म एवं बाल लीलाओं से जुड़े भक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 48 घंटे में लूट का खुलासा : रात के अंधेरे में राहगीरों को रोककर लूटते थे, पुलिस से बचने जंगल में महिला का भेष धरकर छिपे पांच बदमाश गोरादा घाटा में बाइक सवार तीन युवकों को ओवरटेक कर रोका, मारपीट के बाद पांच हजार रुपए और दो मोबाइल लूटे थे | दो पावर बाइक जब्त, आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। चौरासी थाना पुलिस ने रात के समय सुनसान इलाकों से गुजरने वाले राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाले गिरोह का महज 48 घंटे में पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में बने अलग-अलग झोपड़ीनुमा ठिकानों में महिलाओं का भेष बदलकर छिपे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो बिना नंबर की पावर बाइक जब्त की हैं। लूटे गए दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की बरामदगी को लेकर अनुसंधान जारी है। गोरादा घाटा में बाइक गिराकर की थी लूट पुलिस के अनुसार नालवड़ा निवासी कृष्णा मीणा ने 30 अगस्त को वरदा थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी मानस शंकर और अमिषा के साथ रात करीब ढाई बजे डूंगरपुर से सीमलवाड़ा की ओर बाइक से जा रहा था। गोरादा घाटा के पास पीछे से बिना नंबर की आरएस पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई और बाइक को नीचे गिरा दिया। इसी दौरान बदमाशों ने सामने की ओर इशारा कर एक अन्य बिना नंबर की पल्सर-220 बाइक पर सवार दो साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद पांचों बदमाशों ने तीनों के साथ मारपीट की और उनके पास से पांच हजार रुपए नकद तथा दो मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल और थाना पुलिस की टीम गठित वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लूट का खुलासा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के निकट सुपरविजन में चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जेटिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान लाडसौर गांव के पांच युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई तो वारदात के बाद उनके जंगलों में छिपे होने की जानकारी सामने आई। अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, महिला के भेष में मिले आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस ने लाडसौर के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस के अनुसार यहां पहाड़ियों पर बने अलग-अलग झोपड़ीनुमा ठिकानों में पांचों आरोपी महिलाओं के भेष में मिले। पुलिस ने पांचों को डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पांचों ने गोरादा घाटा में राहगीरों से लूट की वारदात करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मौज-शौक और शराब पीने के लिए रुपए की जरूरत होने पर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दो पावर बाइक जब्त, अन्य वारदातों को लेकर जांच पुलिस ने पांचों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की आरएस पल्सर और पल्सर-220 सहित दो पावर बाइक जब्त की हैं। लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की बरामदगी के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब आरोपियों से यह भी पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इसी तरह की अन्य लूट की वारदातें तो अंजाम नहीं दी हैं। इसके लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ मनोवैज्ञानिक तरीके से भी पूछताछ की जा रही है। ये पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने लाडसौर निवासी शैलेष पुत्र सुरेश ननोमा मीणा, विजय पुत्र कांतिलाल ननोमा मीणा, राहुल पुत्र गटूलाल ननोमा मीणा, दूगर पुत्र खेमजी बरंजा मीणा और ताराचंद पुत्र देवीलाल ननोमा मीणा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पुलिस थाना चौरासी क्षेत्र के लाडसौर निवासी बताए गए हैं। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जेटिया, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरलाल, हेड कांस्टेबल खुशपाल सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल ललित, सुनील, कालूराम, सुरेश, विरमल, लोकेश, डायालाल तथा जिला साइबर सेल के कांस्टेबल आदित्य शामिल रहे। पुलिस के अनुसार साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
    4
    48 घंटे में लूट का खुलासा : रात के अंधेरे में राहगीरों को रोककर लूटते थे, पुलिस से बचने जंगल में महिला का भेष धरकर छिपे पांच बदमाश
गोरादा घाटा में बाइक सवार तीन युवकों को ओवरटेक कर रोका, मारपीट के बाद पांच हजार रुपए और दो मोबाइल लूटे थे | दो पावर बाइक जब्त, आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी
सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। चौरासी थाना पुलिस ने रात के समय सुनसान इलाकों से गुजरने वाले राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाले गिरोह का महज 48 घंटे में पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में बने अलग-अलग झोपड़ीनुमा ठिकानों में महिलाओं का भेष बदलकर छिपे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो बिना नंबर की पावर बाइक जब्त की हैं। लूटे गए दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की बरामदगी को लेकर अनुसंधान जारी है।
गोरादा घाटा में बाइक गिराकर की थी लूट
पुलिस के अनुसार नालवड़ा निवासी कृष्णा मीणा ने 30 अगस्त को वरदा थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी मानस शंकर और अमिषा के साथ रात करीब ढाई बजे डूंगरपुर से सीमलवाड़ा की ओर बाइक से जा रहा था। गोरादा घाटा के पास पीछे से बिना नंबर की आरएस पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई और बाइक को नीचे गिरा दिया।
इसी दौरान बदमाशों ने सामने की ओर इशारा कर एक अन्य बिना नंबर की पल्सर-220 बाइक पर सवार दो साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद पांचों बदमाशों ने तीनों के साथ मारपीट की और उनके पास से पांच हजार रुपए नकद तथा दो मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
एसपी के निर्देश पर साइबर सेल और थाना पुलिस की टीम गठित
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लूट का खुलासा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के निकट सुपरविजन में चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जेटिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास के पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान लाडसौर गांव के पांच युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई तो वारदात के बाद उनके जंगलों में छिपे होने की जानकारी सामने आई।
अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, महिला के भेष में मिले आरोपी
सूचना के आधार पर पुलिस ने लाडसौर के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस के अनुसार यहां पहाड़ियों पर बने अलग-अलग झोपड़ीनुमा ठिकानों में पांचों आरोपी महिलाओं के भेष में मिले। पुलिस ने पांचों को डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पांचों ने गोरादा घाटा में राहगीरों से लूट की वारदात करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मौज-शौक और शराब पीने के लिए रुपए की जरूरत होने पर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
दो पावर बाइक जब्त, अन्य वारदातों को लेकर जांच
पुलिस ने पांचों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की आरएस पल्सर और पल्सर-220 सहित दो पावर बाइक जब्त की हैं। लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की बरामदगी के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस अब आरोपियों से यह भी पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इसी तरह की अन्य लूट की वारदातें तो अंजाम नहीं दी हैं। इसके लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ मनोवैज्ञानिक तरीके से भी पूछताछ की जा रही है।
ये पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने लाडसौर निवासी शैलेष पुत्र सुरेश ननोमा मीणा, विजय पुत्र कांतिलाल ननोमा मीणा, राहुल पुत्र गटूलाल ननोमा मीणा, दूगर पुत्र खेमजी बरंजा मीणा और ताराचंद पुत्र देवीलाल ननोमा मीणा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पुलिस थाना चौरासी क्षेत्र के लाडसौर निवासी बताए गए हैं।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जेटिया, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरलाल, हेड कांस्टेबल खुशपाल सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल ललित, सुनील, कालूराम, सुरेश, विरमल, लोकेश, डायालाल तथा जिला साइबर सेल के कांस्टेबल आदित्य शामिल रहे। पुलिस के अनुसार साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • द्वारकाधीश मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुबह महा आरती इसके बाद भजन संध्या सभी महिलाएं एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आज कृष्ण जन्म मनाया गया शाम को भजन संध्या महा आरती भी होगी सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम में सहयोग किया द्वारकाधीश मंदिर कमेटी के द्वारा महाप्रसाद का भी आयोजन किया गयाकी ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    1
    द्वारकाधीश मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुबह महा आरती इसके बाद भजन संध्या सभी महिलाएं एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आज कृष्ण जन्म मनाया गया शाम को भजन संध्या महा आरती भी होगी सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम में सहयोग किया द्वारकाधीश मंदिर कमेटी के द्वारा महाप्रसाद का भी आयोजन किया गयाकी ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मोवाई और लीलवास में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया आसपुर। वागड़ क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आसपुर के पास स्थित लीलवास गांव के गोपाल धाम मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया, वहीं बच्चों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मंदिर समिति के अनुसार, भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई मानी जाती है और स्वेच्छा से लीलवास में स्थापित हुई है। दोपहर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
    1
    मोवाई और लीलवास में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया
आसपुर। वागड़ क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आसपुर के पास स्थित लीलवास गांव के गोपाल धाम मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया, वहीं बच्चों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मंदिर समिति के अनुसार, भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई मानी जाती है और स्वेच्छा से लीलवास में स्थापित हुई है। दोपहर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भरत ​पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भाजपा देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक आयोजित: संगठनात्मक एकता और आगामी पंचायती राज चुनाव पर हुआ मंथन भरत ​पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भाजपा देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक आयोजित: संगठनात्मक एकता और आगामी पंचायती राज चुनाव पर हुआ मंथन ​डूंगरपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देव सोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सुरमाल परमार, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी, सागवाड़ा प्रभारी व वरिष्ठ नेता सुरेश फलोजिया तथा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे। ​बैठक के दौरान आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और आपसी एकता पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही, चयन प्रक्रिया में योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। ​बैठक में मंडल उपाध्यक्ष वल्लभ पाटीदार, चतर सिंह चारण, मंडल महामंत्री महेंद्र पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी सहित वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, नाथुलाल पाटीदार, वासुदेव कटारा, हरिदेव कटारा, दिनेश उपाध्याय, भारत सिंह, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार, अरविंद सिंह, गोतमलाल पाटीदार, धुलेश्वर पाटीदार, कन्यादान अहारी, लक्ष्मण अहारी व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने किया, जबकि मंडल महामंत्री कान्तिलाल पाटीदार ने आभार प्रकट किया।
    1
    भरत ​पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

भाजपा देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक आयोजित: संगठनात्मक एकता और आगामी पंचायती राज चुनाव पर हुआ मंथन
भरत ​पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
भाजपा देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक आयोजित: संगठनात्मक एकता और आगामी पंचायती राज चुनाव पर हुआ मंथन
​डूंगरपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देव सोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सुरमाल परमार, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी, सागवाड़ा प्रभारी व वरिष्ठ नेता सुरेश फलोजिया तथा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे।
​बैठक के दौरान आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और आपसी एकता पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही, चयन प्रक्रिया में योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
​बैठक में मंडल उपाध्यक्ष वल्लभ पाटीदार, चतर सिंह चारण, मंडल महामंत्री महेंद्र पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी सहित वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, नाथुलाल पाटीदार, वासुदेव कटारा, हरिदेव कटारा, दिनेश उपाध्याय, भारत सिंह, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार, अरविंद सिंह, गोतमलाल पाटीदार, धुलेश्वर पाटीदार, कन्यादान अहारी, लक्ष्मण अहारी व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने किया, जबकि मंडल महामंत्री कान्तिलाल पाटीदार ने आभार प्रकट किया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • विद्युत रोशनी से जगमगाया लक्ष्मीनारायण मंदिर, मध्यरात्रि में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो धंबोला । कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कस्बे के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया है। *सेविका अंजना बेन मेहता ने किया प्रतिमा का विशेष श्रृंगार* जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर सेविका अंजना बेन मेहता ने लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। आकर्षक वस्त्र, आभूषण एवं विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री से प्रतिमा को सजाया गया। श्रृंगारित प्रतिमा के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। *रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव* मंदिर में शुक्रवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर में जयकारे गूंजेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
    1
    विद्युत रोशनी से जगमगाया लक्ष्मीनारायण मंदिर, मध्यरात्रि में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो
धंबोला । कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कस्बे के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया है।
*सेविका अंजना बेन मेहता ने किया प्रतिमा का विशेष श्रृंगार*
जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर सेविका अंजना बेन मेहता ने लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। आकर्षक वस्त्र, आभूषण एवं विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री से प्रतिमा को सजाया गया। श्रृंगारित प्रतिमा के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
*रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव*
मंदिर में शुक्रवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर में जयकारे गूंजेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सागवाड़ा के रण में उतरे ‘स्वच्छता मॉडल’ के चेहरे केके गुप्ता, भाजपा ने साधा चुनावी मैदान प्रत्याशियों और वार्ड संयोजक-प्रभारियों की बैठक में बनी रणनीति, गुप्ता बोले—डेचा के नेतृत्व में सागवाड़ा को बनाएंगे स्वच्छता और विकास का नया मॉडल सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा की सियासत में अब चुनावी रंग और गहरा गया है। भाजपा ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय कर दिया है। इसी कड़ी में डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व सभापति केके गुप्ता ने सागवाड़ा के चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका संभाल ली है। गुप्ता की एंट्री को भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक कार्यालय में भाजपा प्रत्याशियों, वार्ड संयोजकों एवं प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव को लेकर वार्डवार रणनीति, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखने पर मंथन किया गया। बैठक में विधायक शंकरलाल डेचा, जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व सभापति केके गुप्ता, चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, चुनाव संयोजक हेमंत दादा पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘मतदान तक वार्ड में रहें, मतदाताओं से लगातार संपर्क बढ़ाएं’ बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने वार्ड संयोजकों और प्रभारियों को चुनाव तक पूरी सक्रियता के साथ मैदान में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में संगठन की गतिविधियां तेज की जाएं और कार्यकर्ता मतदान होने तक लगातार मतदाताओं के बीच रहें। उन्होंने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में सकारात्मक भूमिका निभाने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग का संदेश देने पर जोर दिया। केके गुप्ता ने संभाली कमान, स्वच्छता को बनाया चुनावी मुद्दा बैठक में पूर्व सभापति केके गुप्ता की सक्रिय मौजूदगी ने चुनावी चर्चा को खासा गरमा दिया। डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान को लेकर अपनी पहचान बनाने वाले गुप्ता ने सागवाड़ा को भी स्वच्छता और विकास का मॉडल बनाने की बात कही। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अब सागवाड़ा में भी इसी सोच के साथ स्वच्छता और विकास को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया। गुप्ता ने कहा कि विधायक शंकरलाल डेचा के नेतृत्व में सागवाड़ा में स्वच्छता और विकास को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से चुनाव को केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं मानकर शहर के विकास और बेहतर व्यवस्था के संकल्प के रूप में लेने की अपील की। डूंगरपुर के बाद सागवाड़ा पर नजर केके गुप्ता को डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप देने वाले प्रमुख चेहरों में गिना जाता रहा है। ऐसे में सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में उनकी सक्रियता को भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा स्वच्छता, विकास और संगठन की मजबूती को चुनावी अभियान का प्रमुख आधार बनाने की तैयारी में है। गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के समक्ष डूंगरपुर के स्वच्छता मॉडल का हवाला देते हुए सागवाड़ा में भी बेहतर सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। इससे भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी अभियान को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वार्ड स्तर पर मजबूत होगी भाजपा की पकड़ बैठक में वार्ड संयोजकों और प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर काम करने और प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने की बात कही। बैठक में वरिष्ठ नेता नानालाल दर्जी, पूर्व उप प्रधान नरेंद्र पंड्या, नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया, निवर्तमान प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, प्रदीप गामोठ, राजेश पाटीदार, रमेश कलाल, हिम्मतराम कटारा, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल डामोर, चंद्रेश व्यास, मयूरराज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ताज़ेंग पाटीदार ने किया, जबकि आभार नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया ने जताया। गुप्ता की सक्रियता से सियासी चर्चा तेज सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में भाजपा की ओर से संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने के बीच केके गुप्ता की सक्रिय भूमिका ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। एक ओर भाजपा वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है, तो दूसरी ओर स्वच्छता को विकास के प्रमुख एजेंडे के रूप में सामने रखकर मतदाताओं तक पहुंच बनाने की तैयारी दिखाई दे रही है। अब देखने वाली बात होगी कि डूंगरपुर में चर्चा में रहा स्वच्छता मॉडल सागवाड़ा के चुनावी मैदान में भाजपा के लिए कितना प्रभावी साबित होता है और केके गुप्ता की सक्रियता चुनावी समीकरणों को किस हद तक प्रभावित करती है।
    1
    सागवाड़ा के रण में उतरे ‘स्वच्छता मॉडल’ के चेहरे केके गुप्ता, भाजपा ने साधा चुनावी मैदान
प्रत्याशियों और वार्ड संयोजक-प्रभारियों की बैठक में बनी रणनीति, गुप्ता बोले—डेचा के नेतृत्व में सागवाड़ा को बनाएंगे स्वच्छता और विकास का नया मॉडल
सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा की सियासत में अब चुनावी रंग और गहरा गया है। भाजपा ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय कर दिया है। इसी कड़ी में डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व सभापति केके गुप्ता ने सागवाड़ा के चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका संभाल ली है। गुप्ता की एंट्री को भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विधायक कार्यालय में भाजपा प्रत्याशियों, वार्ड संयोजकों एवं प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव को लेकर वार्डवार रणनीति, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखने पर मंथन किया गया। बैठक में विधायक शंकरलाल डेचा, जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व सभापति केके गुप्ता, चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, चुनाव संयोजक हेमंत दादा पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘मतदान तक वार्ड में रहें, मतदाताओं से लगातार संपर्क बढ़ाएं’
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने वार्ड संयोजकों और प्रभारियों को चुनाव तक पूरी सक्रियता के साथ मैदान में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में संगठन की गतिविधियां तेज की जाएं और कार्यकर्ता मतदान होने तक लगातार मतदाताओं के बीच रहें।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में सकारात्मक भूमिका निभाने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग का संदेश देने पर जोर दिया।
केके गुप्ता ने संभाली कमान, स्वच्छता को बनाया चुनावी मुद्दा
बैठक में पूर्व सभापति केके गुप्ता की सक्रिय मौजूदगी ने चुनावी चर्चा को खासा गरमा दिया। डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान को लेकर अपनी पहचान बनाने वाले गुप्ता ने सागवाड़ा को भी स्वच्छता और विकास का मॉडल बनाने की बात कही।
गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अब सागवाड़ा में भी इसी सोच के साथ स्वच्छता और विकास को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।
गुप्ता ने कहा कि विधायक शंकरलाल डेचा के नेतृत्व में सागवाड़ा में स्वच्छता और विकास को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से चुनाव को केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं मानकर शहर के विकास और बेहतर व्यवस्था के संकल्प के रूप में लेने की अपील की।
डूंगरपुर के बाद सागवाड़ा पर नजर
केके गुप्ता को डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप देने वाले प्रमुख चेहरों में गिना जाता रहा है। ऐसे में सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में उनकी सक्रियता को भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा स्वच्छता, विकास और संगठन की मजबूती को चुनावी अभियान का प्रमुख आधार बनाने की तैयारी में है।
गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के समक्ष डूंगरपुर के स्वच्छता मॉडल का हवाला देते हुए सागवाड़ा में भी बेहतर सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। इससे भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी अभियान को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वार्ड स्तर पर मजबूत होगी भाजपा की पकड़
बैठक में वार्ड संयोजकों और प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर काम करने और प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने की बात कही।
बैठक में वरिष्ठ नेता नानालाल दर्जी, पूर्व उप प्रधान नरेंद्र पंड्या, नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया, निवर्तमान प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, प्रदीप गामोठ, राजेश पाटीदार, रमेश कलाल, हिम्मतराम कटारा, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल डामोर, चंद्रेश व्यास, मयूरराज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ताज़ेंग पाटीदार ने किया, जबकि आभार नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया ने जताया।
गुप्ता की सक्रियता से सियासी चर्चा तेज
सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में भाजपा की ओर से संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने के बीच केके गुप्ता की सक्रिय भूमिका ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। एक ओर भाजपा वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है, तो दूसरी ओर स्वच्छता को विकास के प्रमुख एजेंडे के रूप में सामने रखकर मतदाताओं तक पहुंच बनाने की तैयारी दिखाई दे रही है।
अब देखने वाली बात होगी कि डूंगरपुर में चर्चा में रहा स्वच्छता मॉडल सागवाड़ा के चुनावी मैदान में भाजपा के लिए कितना प्रभावी साबित होता है और केके गुप्ता की सक्रियता चुनावी समीकरणों को किस हद तक प्रभावित करती है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर मानव गुप्ता ने क्या कहा सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर राजस्थान प्रदेश युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव मानव गुप्ता ने नगरपालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा नगर का विकास और तरक्की के लिए कांग्रेस का बोर्ड बनाने की अपील करते हुए क्या कहा देखिए
    1
    सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर मानव गुप्ता ने क्या कहा 
सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर  राजस्थान प्रदेश युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव मानव गुप्ता ने नगरपालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा नगर का विकास और तरक्की के लिए कांग्रेस का बोर्ड बनाने की अपील करते हुए क्या कहा देखिए
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.