विद्युत रोशनी से जगमगाया लक्ष्मीनारायण मंदिर, मध्यरात्रि में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो धंबोला । कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कस्बे के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया है। *सेविका अंजना बेन मेहता ने किया प्रतिमा का विशेष श्रृंगार* जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर सेविका अंजना बेन मेहता ने लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। आकर्षक वस्त्र, आभूषण एवं विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री से प्रतिमा को सजाया गया। श्रृंगारित प्रतिमा के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। *रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव* मंदिर में शुक्रवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर में जयकारे गूंजेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
विद्युत रोशनी से जगमगाया लक्ष्मीनारायण मंदिर, मध्यरात्रि में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो धंबोला । कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कस्बे के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया है। *सेविका अंजना बेन मेहता ने किया प्रतिमा का विशेष श्रृंगार* जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर सेविका अंजना बेन मेहता ने लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। आकर्षक वस्त्र, आभूषण एवं विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री से प्रतिमा को सजाया गया। श्रृंगारित प्रतिमा के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। *रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव* मंदिर में शुक्रवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर में जयकारे गूंजेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
- समाज सेवा भजन मंडली ने कृष्ण भक्ति से बांधा समां श्याम के रंग में रंगा गांव, भजनों से गूंजा घर-आंगन धम्बोला। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाज सेवा भजन मंडली की ओर से गांव निवासी नर्वदाशंकर मोहनलाल पंड्या के घर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन मंडली की महिलाओं ने कृष्ण जन्म एवं बाल लीलाओं से जुड़े भक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।1
- 48 घंटे में लूट का खुलासा : रात के अंधेरे में राहगीरों को रोककर लूटते थे, पुलिस से बचने जंगल में महिला का भेष धरकर छिपे पांच बदमाश गोरादा घाटा में बाइक सवार तीन युवकों को ओवरटेक कर रोका, मारपीट के बाद पांच हजार रुपए और दो मोबाइल लूटे थे | दो पावर बाइक जब्त, आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। चौरासी थाना पुलिस ने रात के समय सुनसान इलाकों से गुजरने वाले राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाले गिरोह का महज 48 घंटे में पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में बने अलग-अलग झोपड़ीनुमा ठिकानों में महिलाओं का भेष बदलकर छिपे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो बिना नंबर की पावर बाइक जब्त की हैं। लूटे गए दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की बरामदगी को लेकर अनुसंधान जारी है। गोरादा घाटा में बाइक गिराकर की थी लूट पुलिस के अनुसार नालवड़ा निवासी कृष्णा मीणा ने 30 अगस्त को वरदा थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी मानस शंकर और अमिषा के साथ रात करीब ढाई बजे डूंगरपुर से सीमलवाड़ा की ओर बाइक से जा रहा था। गोरादा घाटा के पास पीछे से बिना नंबर की आरएस पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई और बाइक को नीचे गिरा दिया। इसी दौरान बदमाशों ने सामने की ओर इशारा कर एक अन्य बिना नंबर की पल्सर-220 बाइक पर सवार दो साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद पांचों बदमाशों ने तीनों के साथ मारपीट की और उनके पास से पांच हजार रुपए नकद तथा दो मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल और थाना पुलिस की टीम गठित वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लूट का खुलासा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के निकट सुपरविजन में चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जेटिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान लाडसौर गांव के पांच युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई तो वारदात के बाद उनके जंगलों में छिपे होने की जानकारी सामने आई। अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, महिला के भेष में मिले आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस ने लाडसौर के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस के अनुसार यहां पहाड़ियों पर बने अलग-अलग झोपड़ीनुमा ठिकानों में पांचों आरोपी महिलाओं के भेष में मिले। पुलिस ने पांचों को डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पांचों ने गोरादा घाटा में राहगीरों से लूट की वारदात करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मौज-शौक और शराब पीने के लिए रुपए की जरूरत होने पर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दो पावर बाइक जब्त, अन्य वारदातों को लेकर जांच पुलिस ने पांचों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की आरएस पल्सर और पल्सर-220 सहित दो पावर बाइक जब्त की हैं। लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की बरामदगी के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब आरोपियों से यह भी पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इसी तरह की अन्य लूट की वारदातें तो अंजाम नहीं दी हैं। इसके लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ मनोवैज्ञानिक तरीके से भी पूछताछ की जा रही है। ये पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने लाडसौर निवासी शैलेष पुत्र सुरेश ननोमा मीणा, विजय पुत्र कांतिलाल ननोमा मीणा, राहुल पुत्र गटूलाल ननोमा मीणा, दूगर पुत्र खेमजी बरंजा मीणा और ताराचंद पुत्र देवीलाल ननोमा मीणा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पुलिस थाना चौरासी क्षेत्र के लाडसौर निवासी बताए गए हैं। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जेटिया, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरलाल, हेड कांस्टेबल खुशपाल सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल ललित, सुनील, कालूराम, सुरेश, विरमल, लोकेश, डायालाल तथा जिला साइबर सेल के कांस्टेबल आदित्य शामिल रहे। पुलिस के अनुसार साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।4
- के के गुप्ता की सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में एंट्री के बाद बीजेपी में बदलेंगे समीकरण? स्वच्छता मॉडल के चेहरे केके गुप्ता की सागवाड़ा चुनाव में एंट्री, बढ़ी सियासी हलचल डूंगरपुर को स्वच्छता में नई पहचान दिलाने वाले केके गुप्ता ने संभाली कमान, बोले—डेचा के नेतृत्व में सागवाड़ा को बनाएंगे स्वच्छता और विकास का नया मॉडल सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। चुनावी मैदान में अब डूंगरपुर के स्वच्छता मॉडल से पहचान बनाने वाले पूर्व सभापति केके गुप्ता की सक्रिय एंट्री हुई है। गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और जीत का मंत्र दिया। बैठक में विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल सहित पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान केके गुप्ता ने कहा कि सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक शंकरलाल डेचा के नेतृत्व में स्वच्छता और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता को लेकर लगातार काम किया जा रहा है और अब कार्यकर्ताओं को भी इसी संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचकर काम करना होगा। केके गुप्ता की पहचान डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देने वाले नेताओं के रूप में रही है। ऐसे में सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में उनकी सक्रियता को भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। गुप्ता ने दावा किया कि डूंगरपुर के साथ अब सागवाड़ा में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा और शहर को स्वच्छता एवं विकास का नया मॉडल बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव को महज राजनीतिक मुकाबला नहीं मानते हुए शहर के विकास और स्वच्छता से जोड़कर जनता के बीच जाने का आह्वान किया। गुप्ता की सक्रियता के बाद भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी अभियान को भी नई धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में स्वच्छता, विकास और संगठन की ताकत भाजपा के प्रमुख मुद्दों में शामिल होती दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या डूंगरपुर का स्वच्छता मॉडल सागवाड़ा के चुनावी मैदान में भाजपा के लिए वोटों का नया समीकरण तैयार कर पाएगा? फिलहाल केके गुप्ता की एंट्री ने सागवाड़ा के चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भाजपा देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक आयोजित: संगठनात्मक एकता और आगामी पंचायती राज चुनाव पर हुआ मंथन भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भाजपा देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक आयोजित: संगठनात्मक एकता और आगामी पंचायती राज चुनाव पर हुआ मंथन डूंगरपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देव सोमनाथ मंडल की मासिक बैठक देव सोमनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सुरमाल परमार, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी, सागवाड़ा प्रभारी व वरिष्ठ नेता सुरेश फलोजिया तथा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल कटारा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और आपसी एकता पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही, चयन प्रक्रिया में योग्य, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष वल्लभ पाटीदार, चतर सिंह चारण, मंडल महामंत्री महेंद्र पाटीदार, मंडल मंत्री हीरालाल खराड़ी सहित वरिष्ठ नेता प्रेमनाथ पाटीदार, नाथुलाल पाटीदार, वासुदेव कटारा, हरिदेव कटारा, दिनेश उपाध्याय, भारत सिंह, कान्तिलाल परमार, महेंद्र पाटीदार, अरविंद सिंह, गोतमलाल पाटीदार, धुलेश्वर पाटीदार, कन्यादान अहारी, लक्ष्मण अहारी व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विरमल परमार ने किया, जबकि मंडल महामंत्री कान्तिलाल पाटीदार ने आभार प्रकट किया।1
- कांग्रेस ने डूंगरपुर शहर में आचार संहिता का लगाया आरोप, जिला निर्वाचन को शिकायत कर की कार्रवाई की मांग डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने डूंगरपुर शहर में आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है | आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन मामले में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया | वही जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत कर नगर परिषद क्षेत्र में आचार संहिता के दौरान नियम विरुद्ध कराए जा रहे विकास कार्यों की शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच की मांग की गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पीसीसी प्रदेश प्रवक्ता डॉ शंकर यादव सहित अन्य कांग्रेसी नेता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए | वही डूंगरपुर नगरपरिषद क्षेत्र में आचार संहिता के बावजूद शहर में किए जा रहे विकास कार्यो के खिलाफ प्रदर्शन किया | इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ शंकर यादव ने आरोप लगाया कि नगर परिषद क्षेत्र में वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में अचानक नए निर्माण कार्य, सड़क निर्माण, जेसीबी मशीनों से सफाई व अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इन कार्यों के दौरान संबंधित भाजपा प्रत्याशी मौके पर उपस्थित रहकर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दे रहे हैं तथा कार्य अपनी देखरेख व निर्देशन में करवा रहे हैं। इससे स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है कि सरकारी मशीनरी और नगर परिषद के संसाधनों का चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से उपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है | वही आचार संहिता के दौरान नगर परिषद द्वारा प्रारंभ किए गए सभी नए निर्माण, सड़क निर्माण और सफाई कार्यों की जांच करवाने, संबंधित कार्य कब स्वीकृत हुए, कब से प्रस्तावित थे और आचार संहिता लागू होने के बाद क्यों प्रारंभ किए गए, इसकी गहन जांच करवाने, आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भाजपा प्रत्याशी, नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की है |1
- द्वारकाधीश मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुबह महा आरती इसके बाद भजन संध्या सभी महिलाएं एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आज कृष्ण जन्म मनाया गया शाम को भजन संध्या महा आरती भी होगी सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम में सहयोग किया द्वारकाधीश मंदिर कमेटी के द्वारा महाप्रसाद का भी आयोजन किया गयाकी ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया1
- विद्युत रोशनी से जगमगाया लक्ष्मीनारायण मंदिर, मध्यरात्रि में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो धंबोला । कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कस्बे के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया है। *सेविका अंजना बेन मेहता ने किया प्रतिमा का विशेष श्रृंगार* जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर सेविका अंजना बेन मेहता ने लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। आकर्षक वस्त्र, आभूषण एवं विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री से प्रतिमा को सजाया गया। श्रृंगारित प्रतिमा के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। *रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव* मंदिर में शुक्रवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर में जयकारे गूंजेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।1
- सागवाड़ा के रण में उतरे ‘स्वच्छता मॉडल’ के चेहरे केके गुप्ता, भाजपा ने साधा चुनावी मैदान प्रत्याशियों और वार्ड संयोजक-प्रभारियों की बैठक में बनी रणनीति, गुप्ता बोले—डेचा के नेतृत्व में सागवाड़ा को बनाएंगे स्वच्छता और विकास का नया मॉडल सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा की सियासत में अब चुनावी रंग और गहरा गया है। भाजपा ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय कर दिया है। इसी कड़ी में डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व सभापति केके गुप्ता ने सागवाड़ा के चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका संभाल ली है। गुप्ता की एंट्री को भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक कार्यालय में भाजपा प्रत्याशियों, वार्ड संयोजकों एवं प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव को लेकर वार्डवार रणनीति, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखने पर मंथन किया गया। बैठक में विधायक शंकरलाल डेचा, जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व सभापति केके गुप्ता, चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, चुनाव संयोजक हेमंत दादा पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘मतदान तक वार्ड में रहें, मतदाताओं से लगातार संपर्क बढ़ाएं’ बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने वार्ड संयोजकों और प्रभारियों को चुनाव तक पूरी सक्रियता के साथ मैदान में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में संगठन की गतिविधियां तेज की जाएं और कार्यकर्ता मतदान होने तक लगातार मतदाताओं के बीच रहें। उन्होंने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में सकारात्मक भूमिका निभाने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग का संदेश देने पर जोर दिया। केके गुप्ता ने संभाली कमान, स्वच्छता को बनाया चुनावी मुद्दा बैठक में पूर्व सभापति केके गुप्ता की सक्रिय मौजूदगी ने चुनावी चर्चा को खासा गरमा दिया। डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान को लेकर अपनी पहचान बनाने वाले गुप्ता ने सागवाड़ा को भी स्वच्छता और विकास का मॉडल बनाने की बात कही। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अब सागवाड़ा में भी इसी सोच के साथ स्वच्छता और विकास को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया। गुप्ता ने कहा कि विधायक शंकरलाल डेचा के नेतृत्व में सागवाड़ा में स्वच्छता और विकास को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से चुनाव को केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं मानकर शहर के विकास और बेहतर व्यवस्था के संकल्प के रूप में लेने की अपील की। डूंगरपुर के बाद सागवाड़ा पर नजर केके गुप्ता को डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप देने वाले प्रमुख चेहरों में गिना जाता रहा है। ऐसे में सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में उनकी सक्रियता को भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा स्वच्छता, विकास और संगठन की मजबूती को चुनावी अभियान का प्रमुख आधार बनाने की तैयारी में है। गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के समक्ष डूंगरपुर के स्वच्छता मॉडल का हवाला देते हुए सागवाड़ा में भी बेहतर सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। इससे भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी अभियान को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वार्ड स्तर पर मजबूत होगी भाजपा की पकड़ बैठक में वार्ड संयोजकों और प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर काम करने और प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने की बात कही। बैठक में वरिष्ठ नेता नानालाल दर्जी, पूर्व उप प्रधान नरेंद्र पंड्या, नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया, निवर्तमान प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, प्रदीप गामोठ, राजेश पाटीदार, रमेश कलाल, हिम्मतराम कटारा, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल डामोर, चंद्रेश व्यास, मयूरराज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ताज़ेंग पाटीदार ने किया, जबकि आभार नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया ने जताया। गुप्ता की सक्रियता से सियासी चर्चा तेज सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में भाजपा की ओर से संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने के बीच केके गुप्ता की सक्रिय भूमिका ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। एक ओर भाजपा वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है, तो दूसरी ओर स्वच्छता को विकास के प्रमुख एजेंडे के रूप में सामने रखकर मतदाताओं तक पहुंच बनाने की तैयारी दिखाई दे रही है। अब देखने वाली बात होगी कि डूंगरपुर में चर्चा में रहा स्वच्छता मॉडल सागवाड़ा के चुनावी मैदान में भाजपा के लिए कितना प्रभावी साबित होता है और केके गुप्ता की सक्रियता चुनावी समीकरणों को किस हद तक प्रभावित करती है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 हरियालो राजस्थान अभियान: बिछीवाड़ा के वेड चौकी में जिला स्तरीय बैठक आयोजित, वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 हरियालो राजस्थान अभियान: बिछीवाड़ा के वेड चौकी में जिला स्तरीय बैठक आयोजित, वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा । डूंगरपुर। 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए पंचायत समिति बिछीवाड़ा के वन क्षेत्र स्थित वेड चौकी में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वन संरक्षक मुकेश सैनी, डूंगरपुर जिला कलक्टर देशलदान एवं उप वन संरक्षक मोहित गुप्ता सहित समस्त संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला कलक्टर देशलदान ने अभियान के तहत अब तक हुए वृक्षारोपण के लक्ष्यों और उपलब्धियों का विभागवार जायजा लिया। उन्होंने जिन विभागों की प्रगति अब तक शेष या कम पाई गई है, उनके अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने लक्ष्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। मुख्य वन संरक्षक मुकेश सैनी ने सभी पौधों की सुरक्षा और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि अभियान का उद्देश्य धरातल पर सफल हो सके। बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।1