Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना नगर निगम का हड़ताल सड़क पर उतरे नगर निगम कर्मी
NEW NEWS BHARAT 365
पटना नगर निगम का हड़ताल सड़क पर उतरे नगर निगम कर्मी
More news from बिहार and nearby areas
- सीने अभिनेता सन्नी देओल पहुँचे पटना साहिव गुरुद्वारा/गुरु महाराज जी के चरणों मे टेका मत्था फिल्म स्टार सनी देओल आज पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे जहां उन्होंने दरबार साहिब में गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के चरणों में माथा ठेका। जब सनी देओल पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तरफ से सनी देओल को प्रबन्धक कमिटी के तरफ से सरोपा भेंट किया गया।3
- मंदिर तोड़ने से स्थानीय लोगों में आक्रोश #foryou #viral1
- दुल्हिनबाजार स्थित राजदेव राय आई टी आई में छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित दुल्हिनबाजार स्थित राजदेव राय आई टी आई में लगभग 200छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित1
- देखिए वीडियो किस कदर सावन महोत्सव में झूम रही हैं महिलाएं, गीत-संगीत और फैशन शो ने बांधा समां Mukhiyajee Reporter | Patna सुकन्या इवेंट्स की ओर से सावन मैरेज हॉल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुकन्या इवेंट्स की प्रोप्राइटर शोभा भारती ने किया। महोत्सव में शहर की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सावन के रंग में सराबोर होकर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.सुकन्या इवेंट्स के संस्थापक टोनी और शोभा भारती ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सेल्फी जोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां महिलाओं और युवतियों ने आकर्षक सजावट और सेल्फी फ्रेम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सेल्फी थीम पर आधारित विशेष ड्रेस और फैशन शो ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान सावन से जुड़े पारंपरिक गीत, नृत्य, संगीत, समूह नृत्य, लोकगीत, झूला गीत, फैशन शो, फोटो सेशन, गेम्स और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण ग्रीन थीम रही, जिसमें प्रतिभागियों ने हरे रंग की आकर्षक वेशभूषा पहनकर सावन की हरियाली का संदेश दिया। महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्वीन प्रतियोगिता, रैंप वॉक, डांस प्रस्तुति, म्यूजिकल गेम्स, कपल एवं ग्रुप परफॉर्मेंस, भी आयोजन किया गया। शोभा भारती ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न और पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे आयोजन में उत्सव, उल्लास और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।2
- 🚨 फौजी और उनके पिता पर गोली चलाने वालों के घर गरजा बुलडोजर! 🚨 फौजी और उनके पिता पर गोली चलाने वालों के घर गरजा बुलडोजर!1
- बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पहुंचे पटना .पटना गुरुद्वारा में माथा ठेका बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे। रविवार शाम उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु घर में हाजिरी लगाई। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया। अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रचार अभियान की शुरुआत बिहार से करते हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ रविवार शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे , गुरुद्वारा पहुंचने पर सनी देओल ने दरबार साहिब में मत्था टेककर गुरु घर में हाजिरी लगाई और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन अस्त्र-शस्त्र के दर्शन किए। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने अभिनेता सनी देओल का सरोपा भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। इससे पहले पटना पहुंचने पर सनी देओल ने एक होटल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत की। उनकी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947', जो देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।1
- सांसद महोदय आरोप पर सवाल पूछने पर पत्रकार के कान में बोल.............1
- पटना नगर निगम का हड़ताल सड़क पर उतरे नगर निगम कर्मी1
- रोहतास जिला के डेहरी कार्यपालक पदाधिकारी कि हत्या पुलिस जांच में जुटी रोहतास के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या, औरंगाबाद में देर रात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की शनिवार की देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई, इसके बाद दोनों जिलों के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात विमल कुमार डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नहर मार्ग स्थित एक सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। आशंका है कि अपराधियों ने लूट-पाट के दौरान उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान मौत अपराधियों के हमले में गंभीर रूप से घायल विमल कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उपचार के लिए रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। सड़क किनारे खेत में गिरा वाहन दरअसल कार्यपालक पदाधिकारी की गाड़ी सड़क किनारे खेत में गिरी मिली, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या एवं दुर्घटना के एंगल से मामले की जांच कर रही है। अस्पताल पहुंचे डीएम एसपी घटना की सूचना मिलते ही रोहतास जिलाधिकारी दीपक मिश्रा एवं एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा सासाराम नगर आयुक्त विकास कुमार, सदर एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, औरंगाबाद एसडीएम गौरव सिंह , डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह समेत कई आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये। जांच शुरू वहीं औरंगाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अपराधियों की पहचान तथा हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ मामले में जिलाधिकारी दीपक मिश्रा ने कहा कि बीती रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि डेहरी ईओ घायल हैं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। डीएम के अनुसार चालक मिथिलेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है तथा जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।1