नारकीय जीवन जी रहे गडरियन खेड़ा के ग्रामीण, सड़क पर बह रहा नालियो का गंदा पानी, गांववासी परेशान औरास, उन्नाव।* विकास के तमाम दावों के बीच मियागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत तियर के मजरा गडरियन खेड़ा की तस्वीर आज भी बदहाल है। गांव की मुख्य सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले गांव में खड़ंजे का कार्य कराया गया था, लेकिन वह खड़ंजा अब पूरी तरह से गायब हो चुका है। सड़क पर घरों और नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें हमेशा पानी भरा रहता है। बच्चे-बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में, राहगीर हो रहे हादसे का शिकार गंदे पानी के जमाव से बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर फिसलकर घायल हो जाते हैं। हालात ये हैं कि बाइक सवार राहगीरों को यदि दो सवारी हैं तो एक को उतारकर पैदल चलना पड़ता है और दूसरी बाइक को खींचकर निकालना पड़ता है, फिर भी अंदाजा नहीं रहता कि कहां गड्ढा है और कब बाइक गिर जाएगी। *विकास सिर्फ नारा, धरातल पर कुछ नहीं* ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चुनाव के समय माननीय आते हैं, कोरे वादे करके चले जाते हैं, उसके बाद 5 साल तक कोई झांकने तक नहीं आता। विकास के नाम पर सिर्फ नारे लगते हैं, धरातल पर विकास कहीं दिखाई नहीं देता। नाराज ग्रामीणों ने इस बार मन बना लिया है कि "जो बनवाएगा सड़क, उसी की होगी सरकार।"*
नारकीय जीवन जी रहे गडरियन खेड़ा के ग्रामीण, सड़क पर बह रहा नालियो का गंदा पानी, गांववासी परेशान औरास, उन्नाव।* विकास के तमाम दावों के बीच मियागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत तियर के मजरा गडरियन खेड़ा की तस्वीर आज भी बदहाल है। गांव की मुख्य सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले गांव में खड़ंजे का कार्य कराया गया था, लेकिन वह खड़ंजा अब पूरी तरह से गायब हो चुका है। सड़क पर घरों और नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें हमेशा पानी भरा रहता है। बच्चे-बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में, राहगीर हो रहे हादसे का शिकार गंदे पानी के जमाव से बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर फिसलकर घायल हो जाते हैं। हालात ये हैं कि बाइक सवार राहगीरों को यदि दो सवारी हैं तो एक को उतारकर पैदल चलना पड़ता है और दूसरी बाइक को खींचकर निकालना पड़ता है, फिर भी अंदाजा नहीं रहता कि कहां गड्ढा है और कब बाइक गिर जाएगी। *विकास सिर्फ नारा, धरातल पर कुछ नहीं* ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चुनाव के समय माननीय आते हैं, कोरे वादे करके चले जाते हैं, उसके बाद 5 साल तक कोई झांकने तक नहीं आता। विकास के नाम पर सिर्फ नारे लगते हैं, धरातल पर विकास कहीं दिखाई नहीं देता। नाराज ग्रामीणों ने इस बार मन बना लिया है कि "जो बनवाएगा सड़क, उसी की होगी सरकार।"*
- अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ 8574663222 लखनऊ- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल अपनी स्थापना की 33 वीं वर्षगांठ को स्वदेशी व्यापारी कुंभ के रूप में आयोजित करते हुए देश भर के व्यापारियों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में एकत्रित करेगा उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल् ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में हिस्सा लेने के लिए स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक और वरिष्ठ प्रचारक कश्मीरी लालजी का लखनऊ आगमन हो चुका है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि आज लखनऊ के व्यापारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रांगण से दो पहिया वाहन रैली निकाली जो उतरटिया, तेलीबाग, मुरलीनगर, विधानसभा मार्ग, हुसैनगंज होते हुए ऐशबाग रोड पर संपन्न हुई इस वाहन रैली के माध्यम से सभी व्यापारियों को कार्यक्रम स्थल पहुँचने के लिए कहा गया लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि 3 तीन सितंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में देश भर के व्यापारी एकत्रित होंगे और एक बड़ा व्यापारियों का जमावड़ा लगेगा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को केंद्रित करते हुए उनका सम्मान बढ़े और अलीगंज में हो रही सीलिंग, जैसी व्यवस्था बिना कनेक्शन के ही जल के बिल की समस्या जैसे विषयों को भी कुंभ में उठाया जाएगा उन्होंने कहा कि यूं तो प्रातःकाल से ही व्यापारियों का आना शुरू हो जाएगा, परंतु अधिकृत तरीके से बारह बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी.. स्वदेशी व्यापारी कुंभ में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अजय पदकी कुलपति विश्वविद्यालय राजकुमार मित्तल, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ राम कुमार तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, पंजाब से राष्ट्रीय मंत्री सोमचंद गोयल, उत्तराखंड से रोहित अग्रवाल, भोपाल, मध्य प्रदेश से अजय गुप्ता नोएडा से सुमित बनंसल दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौधरी सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी, प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे सभी का स्वागत जबरदस्त ढोल बाजों एवं पुष्प वर्षा करके किया जाएगा। कुंभ स्थल पर छत्तीस वर्षों के इतिहास की एक विशिष्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज वाहन रैली में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगरअध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, शुभम मौर्य, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, सनत गुप्ता, संजय निधि अग्रवाल, मुकेश साहू, रमेश शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, कामेंद्र सिंह,पतंजली सिंह, ललित सक्सेना, प्रदेश महिला महामंत्री एकता अग्रवाल, कंचन श्रीवास्तव सीमा सिंह, रश्मि सिंह, सोमा सिन्हा कचनआनंद सहित कई व्यापारी शामिल हुए। संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ 8574663222 लखनऊ- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल अपनी स्थापना की 33 वीं वर्षगांठ को स्वदेशी व्यापारी कुंभ के रूप में आयोजित करते हुए देश भर के व्यापारियों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में एकत्रित करेगा उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल् ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में हिस्सा लेने के लिए स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक और वरिष्ठ प्रचारक कश्मीरी लालजी का लखनऊ आगमन हो चुका है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि आज लखनऊ के व्यापारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रांगण से दो पहिया वाहन रैली निकाली जो उतरटिया, तेलीबाग, मुरलीनगर, विधानसभा मार्ग, हुसैनगंज होते हुए ऐशबाग रोड पर संपन्न हुई इस वाहन रैली के माध्यम से सभी व्यापारियों को कार्यक्रम स्थल पहुँचने के लिए कहा गया लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि 3 तीन सितंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में देश भर के व्यापारी एकत्रित होंगे और एक बड़ा व्यापारियों का जमावड़ा लगेगा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को केंद्रित करते हुए उनका सम्मान बढ़े और अलीगंज में हो रही सीलिंग, जैसी व्यवस्था बिना कनेक्शन के ही जल के बिल की समस्या जैसे विषयों को भी कुंभ में उठाया जाएगा उन्होंने कहा कि यूं तो प्रातःकाल से ही व्यापारियों का आना शुरू हो जाएगा, परंतु अधिकृत तरीके से बारह बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी.. स्वदेशी व्यापारी कुंभ में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अजय पदकी कुलपति विश्वविद्यालय राजकुमार मित्तल, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ राम कुमार तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, पंजाब से राष्ट्रीय मंत्री सोमचंद गोयल, उत्तराखंड से रोहित अग्रवाल, भोपाल, मध्य प्रदेश से अजय गुप्ता नोएडा से सुमित बनंसल दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौधरी सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी, प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे सभी का स्वागत जबरदस्त ढोल बाजों एवं पुष्प वर्षा करके किया जाएगा। कुंभ स्थल पर छत्तीस वर्षों के इतिहास की एक विशिष्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज वाहन रैली में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगरअध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, शुभम मौर्य, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, सनत गुप्ता, संजय निधि अग्रवाल, मुकेश साहू, रमेश शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, कामेंद्र सिंह,पतंजली सिंह, ललित सक्सेना, प्रदेश महिला महामंत्री एकता अग्रवाल, कंचन श्रीवास्तव सीमा सिंह, रश्मि सिंह, सोमा सिन्हा कचनआनंद सहित कई व्यापारी शामिल हुए।4
- थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में CMS स्कूल के सामने नाबालिग किशोर की दबंगों ने बेरहमी से करी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के अंतर्गत CMS स्कूल के सामने नाबालिग की दबंगों ने बेरहमी से करी पिटाई, नाबालिग किशोर को बुरी तरह पीटते दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर तेजी से वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।1
- अहमामऊ में नो-एंट्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां! डग्गामार वाहनों का ‘राज’, जाम में फंसी एंबुलेंस—जिम्मेदार मौन* Lucknow.... *अहमामऊ में नो-एंट्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां! डग्गामार वाहनों का ‘राज’, जाम में फंसी एंबुलेंस—जिम्मेदार मौन* नो-एंट्री के बावजूद अहमामऊ में बेखौफ दौड़ रहे डग्गामार वाहन *लखनऊ अहमामऊ क्षेत्र में नो-एंट्री के बावजूद मिक्सर, डग्गामार बसें, अर्टिगा और ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ते नजर आ रहे हैं* *वाहनों के बेतरतीब संचालन* से *सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है* जिससे आम राहगीरों के साथ एंबुलेंस भी जाम में फंसने को मजबूर हैं *स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर खबरें सामने आने के बावजूद जिम्मेदारों की कार्रवाई का असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा* सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावे भी सवालों के घेरे में हैं *सबसे बड़ा सवाल यह है कि नो-एंट्री में इन वाहनों को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है?* *जिम्मेदार विभाग की नजरों के सामने नियमों* की अनदेखी कैसे हो रही है और कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? *अब देखना होगा कि उच्चाधिकारी मामले का संज्ञान लेकर डग्गामार वाहनों और अव्यवस्थित यातायात के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं*1
- DM अंकल आए हैं कॉपी मिला है साइकिल मिला है टॉफी मिला है" वीडियो वायरल होने के बाद बलिया के DM मंगला प्रसाद रागिनी को ट्राइसाइकिल भेंट करने पहुंचे हैं. DM सहाब ने रागिनी की शिक्षा के साथ ही उसका घर व स्कूल को जाने वाली सड़क भी बनवाने की बात कहीं है. इस दौरान रागिनी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की. DM सहाब ने रागिनी को पैर का भी उपचार कराने का वादा किया.1
- राजधानी लखनऊ सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद अवैध चेंबरों को गिराने पहुँचा प्रशासन का दस्ता नगर निगम , ज़िला प्रशासन, पुलिस बल हुआ तैनात रजिस्ट्रार ऑफिस के आसपास बने अवैध चेंबरों को तोड़ने की तैयारी शुरू1
- सड़क के नियमों का पालन करें - एक पल की लापरवाही जान ले सकती है।।* *इसमें एक और ज़रूरी बात...* *सड़क के नियमों का पालन करें - एक पल की लापरवाही जान ले सकती है।।* *इसमें एक और ज़रूरी बात...* *अगर CCTV कैमरा नहीं होता, तो भीड़ पूरे एक्सीडेंट के लिए कार ड्राइवर को ही दोषी ठहराती, और कहती, "तेज़ रफ़्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।"* *वीडियो में साफ़ दिख रहा है - कार ठीक अपने रास्ते आ रही है। मोटर साइकिल वाला ही अचानक चौराहे पर बिना रुके और बिना देखे सड़क पार करता है और बीच में ही मोटरसाइकिल रोक देता है। आज, यह कैमरा ही असली जज है।*1
- Post by Ramakant1
- लखनऊ इंदिरा नगर के भूतनाथ बाजार में आवास विकास परिषद की टीम पहुंच गई है। मकान नंबर B-213 के सामने संचालित दुकानों को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कुछ ही देर में अभियान शुरू होगा, जिसमें थाना गाजीपुर पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई की जाएगी।1
- *13-साल इलाज की तारीख मिलती रही,आखिर बच्ची की मौत हुई:* कोटा की मासूम के दिल में छेद था, परिवार दिल्ली एम्स के चक्कर काटता रहा लंबा इंतजार: तन्वी के पिता मुकेश परियानी साल 2012 से अपनी बेटी के इलाज के लिए कोटा से दिल्ली एम्स के चक्कर काट रहे थे। परिवार का दावा है कि वे 100 से भी ज्यादा बार अस्पताल आ चुके थे।तारीखें बदलने का आरोप: परिजनों के अनुसार, साल 2014 में ऑपरेशन की रकम (करीब ₹1.25 लाख) और ब्लड बैंक की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सितंबर 2015 की तारीख दी गई थी। इसके बाद भी कई बार सर्जरी की तारीखें तय की गईं और बदली गईं, लेकिन ऑपरेशन कभी नहीं हुआ।दवाओं के भरोसे इलाज: अस्पताल द्वारा सर्जरी टालने के कारण तन्वी का इलाज पिछले 13 वर्षों से केवल दवाओं के सहारे चल रहा था। बीमारी के कारण उसके फेफड़ों तक खून पहुंचाने वाली नसें ठीक से काम नहीं कर रही थीं, जिससे उसे सांस फूलने और ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं रहती थीं।हालिया स्थिति: लगभग दो हफ्ते पहले (24 अगस्त) तन्वी को एम्स में दोबारा भर्ती कराया गया था, जहां संभावित हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट के लिए उसकी जांच चल रही थी। इसी जांच प्रक्रिया के दौरान उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।परिजनों की मांग और एम्स का रुखइंसाफ की गुहार: बेबस पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही और असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति से मामले में दखल देने और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।अस्पताल का स्पष्टीकरण: इस मामले पर एम्स प्रशासन का कहना है कि बच्ची की दिल की बनावट (एनाटॉमी) बेहद जटिल थी। शुरुआत में उसके केस में सर्जरी करना सुरक्षित या ठीक नहीं माना गया था, जिसके चलते दवाओं से उसका इलाज किया जा रहा था। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1