Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मेरठ में एक डबल डेकर AC बस अचानक आग का गोला बन गई। यह बस जयपुर से हरिद्वार की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए इमरजेंसी गेट और खिड़कियों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
Ankit kumar
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मेरठ में एक डबल डेकर AC बस अचानक आग का गोला बन गई। यह बस जयपुर से हरिद्वार की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए इमरजेंसी गेट और खिड़कियों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात के डेरापुर कस्बे में मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में पारंपरिक श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजिये निकाले। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजियों के साथ युवाओं ने मातमपुर्सी की, वहीं अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक खेलों और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मोहल्ला अंसारान से तनवीर अकदस, मोहल्ला पठानान से नदीम खां और जावेद खां, तथा मोहल्ला मिरधान से मुकीद अहमद, जसीम अहमद, इलियास अहमद, सभासद लल्लू खां और बन्ने सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में ये ताजिये निकाले गए। यह जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ डेरापुर-रसधान मार्ग स्थित कर्बला पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, तलवारबाजी और अन्य पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर अपनी कला का परिचय दिया। कर्बला में फातिहा और दुआ के बाद ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई, जिसके तहत तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।1
- कानपुर देहात के मंगलपुर में आज सुबह से ही लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। इस बीच, हुई हल्की फुल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।1
- थाना मंगलपुर क्षेत्र के हवासपुर गांव में 24 जून को सीएचसी हवासपुर के पास गड्ढे में मिले एक युवक के शव के मामले में एक नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर अपने जेठ, जेठानी सहित कुल चार लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने और अपने बच्चों को सुपुर्द किए जाने की भी मांग की है। मृतक की पहचान हवासपुर गांव निवासी भरत लाल के रूप में हुई थी, जिनका शव 24 जून को एक गड्ढे में मिला था। मृतक की पत्नी सोनी देवी का आरोप है कि 20 जून को उसके पति के साथ जेठ संतोष कुमार, अमरलाल, जेठानी सन्नो देवी और मीना देवी ने मारपीट की थी। सोनी देवी के अनुसार, उन्होंने इस घटना की शिकायत थाना मंगलपुर पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने और आरोपियों के डर के कारण उसका पति 23 जून की सुबह बिना बताए घर से चला गया था। अगले दिन, 24 जून को, उसका शव सीएचसी हवासपुर के पास गड्ढे में पड़ा मिला। सोनी देवी ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के नाम उसने बताए हैं, उन्होंने ही उसके पति की हत्या करके शव को वहां फेंक दिया था। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह इस मामले की शिकायत लेकर दोबारा थाना मंगलपुर पहुंची, तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद, उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और अपने बच्चों को उसे सौंपने की मांग की है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा का माहौल है।1
- मोहर्रम के दृष्टिगत, डीआईजी यमुना प्रसाद ने ताजिया जुलूस के पूरे रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया है। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील मोड़ों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- कानपुर के बिल्हौर स्थित जी.टी. रोड पर जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में श्री बाँके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के पंचम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। इस दौरान कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं का रसपान किया। कथा व्यास पूज्य जगद्गुरु श्रीमद् हरि प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, संस्कार और सदाचार पर आधारित प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भागवत एवं श्रीमद्भगवद्गीता के प्रसंगों का सस्वर गायन करते हुए कहा कि कलियुग में भगवान के नाम, गुण और लीलाओं का स्मरण ही मानव जीवन के कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है। महाराज श्री ने श्रीरामचरितमानस की चौपाई "गुरुगृह पढ़न गए रघुराई, अल्पकाल विद्या सब आई" का भावार्थ समझाते हुए गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला, यह भी बताया कि स्वयं भगवान श्रीराम ने भी गुरु आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर समाज को आदर्श शिक्षा का संदेश दिया। कथा के दौरान गंगा अवतरण, भगवान वामन और राजा बलि के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया, जिससे त्याग, समर्पण और धर्मनिष्ठा का संदेश प्रवाहित हुआ। वहीं, पुष्प वाटिका में श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन, धनुष यज्ञ तथा सीता-राम विवाह के प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। उन्होंने चौपाई "प्रात काल उठि कै रघुनाथा, मातु पिता गुरु नावहि माथा" का उल्लेख करते हुए माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान को भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान बताया। साथ ही, सात्विक आहार और शुद्ध जीवनशैली अपनाने का आह्वान भी किया, जिससे मन, विचार और आचरण पवित्र होते हैं तथा ईश्वर की कृपा सहज रूप से प्राप्त होती है। इस कथा महोत्सव में अवधेश त्रिवेदी, अखिलेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला, हरिओम सिंह भदौरिया, सुमित गुप्ता, अमित मिश्रा, अनिल पाण्डेय, विशाल चतुर्वेदी, राजीव त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, नन्द किशोर शुक्ला, पंकज शुक्ला, सुनील शर्मा, रिंकू अग्निहोत्री, डॉ. संजय त्रिपाठी, अनिल यादव, नवले मिश्र, राजकुमार सिंह भदौरिया, अजयकान्त बाजपेई सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान कथा स्थल भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।4
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मेरठ में एक डबल डेकर AC बस अचानक आग का गोला बन गई। यह बस जयपुर से हरिद्वार की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए इमरजेंसी गेट और खिड़कियों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।1