Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीनियर सिटीज़न स्कीम के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, द्वारकापुरी की बुजुर्ग महिला से 6 लाख की ठगी इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाते हुए एक बुजुर्ग महिला से सीनियर सिटीज़न स्कीम के नाम पर करीब 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठग ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताते हुए फोन किया और APK फाइल भेजकर जानकारी भरवाई। इसके बाद महिला के खाते से बड़ी रकम गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अनजान कॉल, लिंक और APK फाइल से सतर्क रहने की अपील की है।
Amin sisgar
सीनियर सिटीज़न स्कीम के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, द्वारकापुरी की बुजुर्ग महिला से 6 लाख की ठगी इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाते हुए एक बुजुर्ग महिला से सीनियर सिटीज़न स्कीम के नाम पर करीब 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठग ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताते हुए फोन किया और APK फाइल भेजकर जानकारी भरवाई। इसके बाद महिला के खाते से बड़ी रकम गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अनजान कॉल, लिंक और APK फाइल से सतर्क रहने की अपील की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by कमलेश मौर्य6
- इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहशत फैलाकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजनगर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आरोपी रोहित मराठा को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाके में घुमाया, जहां उसने लोगों से माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।1
- चंदन नगर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी पर पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है । आरोपी को पुलिस क्षेत्र में लेकर पहुंची जहां उसने लोगों से माफी भी मांगी ।1
- इंदौर नगर निगम की तानाशाही चरम पर है। छोटी ग्वाल टोली में रहने वाला 14 साल का एक बच्चा, जिसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, अपने घर का खर्च चलाने के लिए सब्ज़ी का ठेला लगाता था। यही उसका रोज़गार था, यही उसकी ज़िंदगी। लेकिन इंदौर नगर निगम ने अवैध वसूली के बाद उसका सब्ज़ी ठेला ज़ब्त कर लिया और आज तक वापस नहीं किया। इतना ही नहीं, नगर निगम कमिश्नर द्वारा साफ़ कहा गया — “ठेला वापस नहीं दिया जाएगा, जो करना है कर लो।” एक तरफ़ सरकार रोज़गार बढ़ाने की बात करती है, दूसरी तरफ़ एक अनाथ बच्चे से उसका एकमात्र रोज़गार छीना जा रहा है। अब सवाल ये है — वो बच्चा अपना घर कैसे चलाएगा? अगर वो मजबूरी में नशे या गलत रास्ते पर चला गया, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? ये सिर्फ़ खबर नहीं है, ये इंदौर के सिस्टम की सच्चाई है,जिसे हमने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के ज़रिए सामने रखा है।”1
- एंकर,,,,,,,,,,,,,, इंदौर के नन्दा नगर बीमा अस्पताल में एक नया मामला सामने आया जिसमें वहां के कर्मचारियों से रुपए मांगने की बात सामने आई,,,,,,,,,,,,,,,,,, वीयो,,,,,,,,,,,,,,,,, कलेक्टर कार्यालय मे बीमा अस्पताल के हाउसकीपिंग कर्मचारी पहुंचे जो विगत 15 वर्षों से वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे मामला कुछ इस प्रकार हे की बीमा अस्पताल में नई कंपनी कामथेन के द्वारा आठवीं पास की मार्कशीट आवश्यक है नहीं तो हाउसकीपिंग कर्मचारियों को काम से बाहर किया जावेगा कोरोना कल के समय 12-12 घंटा सेवाएं प्रदान करने वाले ऐसे कर्मचारी को अब मार्कशीट की आवश्यकता पड़ने लग गई है बात यही खत्म नही होती है अब कंपनी के द्वारा कहा जा रहा है कि कम पर आना है तो ₹30000 लगेंगे और हर माह ₹4000 अलग से देना होगा कर्मचारी पिछले कई सालों से सुपरवाइजर संजय पाल दिलीप चौक से योगेश चौधरी को ₹2000 महीना देते आ रहे थे या कर्मचारी पिछले 5 से 15 वर्ष से अस्पताल में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं संजय पाल योगेश चौधरी दिलीप चौक से हॉस्पिटल के सुपरवाइजर है में सुपरवाइजर के द्वारा ₹2000 के लिए कर्मचारियों को डराया धमकाया जाता है कई बार कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में इन तीनों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की किंतु अस्पताल द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई इनकी करतूत कभी खुलकर सामने नहीं आई है संजय पाल दिलीप चौकासे योगेश चौधरी द्वारा कर्मचारियों को कहा जाता है कि यहां के कर्ताधर्ता हम है जो करना है कर लो हम किसी से डरते नहीं आज इस हेतु हम इंदौर जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन करने आए हैं कि इन तीनों सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए और इन्हें अस्पताल से बेदखल किया जाए,,,,,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट1
- हिंदुस्तान में गंदगी फैलाने वाले कुछ लोगों को जगाने निकला है एक स्वच्छता प्रहरी1
- Post by Rajesh Solanki1
- Post by कमलेश मौर्य5