हंटरगंज प्रखंड पूरे क्षेत्र एवं पाण्डेयपुरा डाकघर का पिन कोड बदला, लोगों से नया पिन कोड 825414उपयोग करने की अपील हंटरगंज (चतरा): डाक विभाग ने हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा एवं हंटरगंज क्षेत्र के सभी डाकघर के पिन कोड में बदलाव कर दिया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब क्षेत्र से संबंधित सभी पत्र, पार्सल और अन्य डाक सामग्री नए पिन कोड **825414** के साथ ही भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार पहले पाण्डेयपुरा पोस्ट ऑफिस का पिन कोड **825401** था, जिसे अब बदलकर **825414** कर दिया गया है। हंटरगंज पूरे क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस का पिन कोड अब एक ही रहेगा,डाक विभाग ने यह बदलाव डाक वितरण व्यवस्था को अधिक सुचारु और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया है। पाण्डेयपुरा पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर पुष्पांजलि जी ने बताई कि पुराने पिन कोड के उपयोग से डाक सामग्री के पहुंचने में देरी होने की संभावना बनी रह सकती है। इसलिए लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द नए पिन कोड का उपयोग शुरू करें। विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों—जैसे बैंक खाता, आधार कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात—में नया पिन कोड 825414 अपडेट कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि डाक भेजते समय नए पिन कोड का ही प्रयोग करें, जिससे डाक सेवा सुचारु रूप से संचालित हो सके।

- Post by Hindustan Express News1
- चतरा: हजारीबाग जोन के आईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में हाल के आपराधिक घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने संगठित अपराध, नारकोटिक्स और सक्रिय गैंगों पर सख्ती के संकेत दिए। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में टीपीसी और जेजेएमपी जैसे संगठनों के नाम पर हुई लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी गहन समीक्षा की गई है। इन मामलों में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंग के सक्रिय सदस्यों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए आईजी ने बताया कि पहले अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया था और हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती भी हुई है। आईजी ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। अंत में आईजी ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नक्सली अभी भी छिपे हुए हैं, तो वे झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट सकते1
- Post by Ashutosh kumar1
- गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल केंद्रीय कारा कराने हेतु केंद्रीय कारा के उत्तरी गेट पर अनशन कार्यक्रम गया केंद्रीय कारा का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांति वीर योद्धा शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर करवाने हेतु वर्षो से की जा रही मांग को बिहार सरकार द्वारा अभी तक अनसुनी करने के खिलाफ गया जिला के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र - नौजवानों के आह्वान पर शहीद बैकुंठ शुल्क विचार मंच के बैनर तले 10 मई 2026 से केंद्रीय कारा के उत्तरी गेट पर शांतिपूर्ण अनशन देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहीद बैकुंठ शुक्ल विचार मंच से जुड़े कॉंग्रेस नेता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, रंजीत कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, सुधीर कुमार, राधे कांत शर्मा, टिंकू गिरी, आदि ने कहा कि गया, मगध एवं बिहार के लोगों के लगातार मांग के बाद भी महान क्रांति वीर बैकुंठ शुक्ल जिन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के फांसी की सजा में मुखबिरी एवं इकबालिया गवाह देने वाला बेतीया निवासी फनीनद्र नाथ घोष को मौत की नींद सुलाने के जुल्म में उन्हें ब्रिटिश हुकूमत ने 14 मई 1934 को गया केंद्रीय कारा में फांसी की सजा देने का काम किया था। नेताओं ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में खुदी राम बोस को फांसी की सजा होने के कारण उसका नाम शहीद खुदी राम बोस केंद्रीय कारा है, तो भागलपुर केंद्रीय कारा में जुबा सहनी को फांसी की सजा होने के कारण इसका नाम शहीद जुबा सहनी केंद्रीय कारा है, परंतु गया केंद्रीय कारा में बैकुंठ शुक्ल की फांसी की सजा मिलने के 92 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुल्क केंद्रीय कारा नहीं हुआ है, जिससे राज्य की जनमानस में काफी आक्रोश है। नेताओं ने कहा विगत 30 वर्षों से लगातार प्रति वर्ष बैकुंठ शुक्ल के शहादत दिवस 14 मई को शहीद बैकुंठ शुक्ल विचार मंच के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सरकार को विस्तृत ज्ञापन भेज कर गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल केंद्रीय कारा करने, इनके नाम पर गया गांधी मैदान के दक्षिण _ पूर्व में बने द्वार का जीर्णोद्धार करने, इनके नाम पर गया के चाणक्यपुरी में बने पार्क में इनकी आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग लगातार करने के बाद भी राज्य सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है, । नेताओं ने कहा कि इस बार भी अब 14 मई आने में एक माह की देरी है, परंतु अभी तक जिला एवं जेल प्रशासन द्वारा कई बार केंद्रीय कारा गया का नामकरण शहीद बैकुंठ शुल्क करने की अनुशंसा एवं सरकार को सभी प्रकार की जानकारी भेजे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी मायूसी है, इसलिए बैकुंठ शुक्ल विचार मंच से जुड़े सभी लोगों ने यह फैसला लिया कि 10 मई 2026 से लगातार अनशन का कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सरकार के कुंभकर्णी निद्रा को तोड़वाने तथा जब तक गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल नहीं होता तब तक अनशन जारी रहेगा। ,भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- गोह(औरंगाबाद) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गोह थाना क्षेत्र के NH120 गया-दाऊदनगर मुख्य पथ पर निजामपुर लाइन होटल के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने बाइक से नगाइन जा रहा था, जैसे ही निजामपुर लाइन होटल के समीप पहुँचा की दाउदनगर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हसपुरा थाना क्षेत्र के चिरैया टाड़ निवासी नसीम शेख के पुत्र नईअर शेख का अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से गोह सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरा युवक किसी आवश्यक कार्य से गयाजी जा रहा था।1
- सम्राट चौधरी बने सीएम तो खत्म होगी शराबबंदी? अनंत सिंह का बड़ा बयान #v#fbreelsfyp #nitishkumarnews #janadeshnews #trending #BiharCM1
- हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में एसी मिस्त्री मो. सलीम उर्फ गुड्डू की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि काम के दौरान कोई सेफ्टी सुविधा नहीं दी गई थी। घटना के विरोध में परिजनों ने सदर अस्पताल गेट के सामने जाम कर दिया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।1
- जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या के समाधान हेतु नल-जल योजनाओं का घर-घर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया, ताकि हर घर तक शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। 💧 #JalJeevanMission #Aurangabad #PublicService #GoodGovernance #WaterForAll #नलजल Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar1