आजमगढ़ : गम्भीरपुर में पुलिस मुठभेड़: गोकशी और दुष्कर्म जैसे दर्जनभर मामलों का वांछित बदमाश विशाल यादव घायल, गिरफ्तार आजमगढ़ l थाना गम्भीरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोकशी की सूचना पर की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दर्जनों मुकदमों में वांछित अपराधी विशाल यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को गम्भीरपुर पुलिस को क्षेत्र में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 वर्षीय अभियुक्त विशाल यादव (पुत्र अनिल यादव, निवासी किशनपुर काशीनाथ, थाना गम्भीरपुर) के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विशाल यादव के खिलाफ आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और सामूहिक दुष्कर्म जैसे करीब एक दर्जन गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा था। पुलिस ने मौके से अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद किया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस द्वारा इस पूरे प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़ : गम्भीरपुर में पुलिस मुठभेड़: गोकशी और दुष्कर्म जैसे दर्जनभर मामलों का वांछित बदमाश विशाल यादव घायल, गिरफ्तार आजमगढ़ l थाना गम्भीरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोकशी की सूचना पर की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दर्जनों मुकदमों में वांछित अपराधी विशाल यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को गम्भीरपुर पुलिस को क्षेत्र में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 वर्षीय अभियुक्त विशाल यादव (पुत्र अनिल यादव, निवासी किशनपुर काशीनाथ, थाना गम्भीरपुर) के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विशाल यादव के खिलाफ आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और सामूहिक दुष्कर्म जैसे करीब एक दर्जन गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा था। पुलिस ने मौके से अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद किया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस द्वारा इस पूरे प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश मऊ । हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। बरेली के दौरान, मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहें।4
- अम्बेडकरनगर — जिले को पहली बार टॉप-10 में मिली जगह! 🏆 अम्बेडकरनगर जिले ने हासिल किया चौथा स्थान। जिले को प्रदेश की टॉप-10 सूची में पहली बार स्थान मिलने पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने इसकी जानकारी दी। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। अम्बेडकरनगर के विकास और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। 👏 जिलाधिकारी सहित समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।1
- *तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग।* *ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह।* *तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।* मऊ-हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। बरेली के दौरान, मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहें।4
- क्या होगा देश का अब कॉमेडी वीडियो 😂🤣! एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर नगर जनपद को 684 करोड रुपए की सौगात दे कर रवाना संत जनपद के विकास के लिए 201 परियोजनाओं के लिए 684 करोड रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पणकर संत कबीर और जनपद के विकास को नई गति प्रदान कर सपा शासन में हुए हत्या बलात्कार की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि अब सपा अखिलेश का जंगल राज नहीं है अब यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज है हमारे राज्य में हत्या डकैती बलात्कार नहीं होते यह सुशासन का राज है। सबका साथ सबका विकास यह हमारा वादा है1
- तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- सप्ताह के दिन मंगलवार को सुन्दर कांड आयोजित किया जाता है। जनपद जौनपुर तहसील केराकत के गाँव बम्बावन में, सप्ताह के दिन मंगलवार को सुन्दर कांड आयोजित किया जाता है। आप लोगो को बतादे कि ग्राम सभा बम्बावन में, मंगलवार दोपहर दो बजे से चार बजे तक सुन्दरकांड का आयोजन होता है। वही स्थानीय निवासी आलोक सिंह ने बताया कि हमारे गाँव सभा में,निरंतर बीते वर्षों से सप्ताह के मंगलवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक सुन्दरकांड आयोजित होता है। जो गोमती नदी तट घाट के समीप गुरु जी की कूटिया के नाम से बना है। जो श्री राम हनुमान श्री कृष्ण राधा का भी प्रतिमा मौजूद है। यह सुन्दरकांड यहा स्थानीय युवाओं के माध्यम से संपन्न होता है। यहाँ के स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कार्य की मांग किया कि, अभी तक यह कुटिया तक रास्ता ईट के खड़ेजे पर ही सिमीत है, जो वह भी ईट का खड़जा टूट चुका है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया आरसीसी सड़क के संबंध में।4
- महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबोचा, मऊ में हुई थी वारदात महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा-कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में महिलाओं के साथ होने वाली छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।1