*तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग।* *ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह।* *तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।* मऊ-हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। बरेली के दौरान, मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहें।
*तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग।* *ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह।* *तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।* मऊ-हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली
में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा
कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को
अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। बरेली के दौरान, मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहें।
- *तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग।* *ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह।* *तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।* मऊ-हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। बरेली के दौरान, मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहें।4
- बाइक सवार व्यक्ति द्वारा महिला के गले से झपट्टा मारकर लाकेट छीनने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद पीली धातु का लाकेट, एक अदद अवैध तमन्चा, एक अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद झपटमारी की घटना का सफल अनावरण मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 को डोडापुर मोड़ के पास से मु0अ0स0- 275/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी लैरोदोनवार थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 25 वर्ष के कब्जे से पीली धातु का लाकेट व एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया । उक्त प्रकरण में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी । उल्लेखनीय है कि अम्बेडकर प्रतिमा खालिसपुर मेन रोड के पास दिनांक 08 अगस्त 2026 को एक मोटर साइकिल सवार बदमाश द्वारा रास्ते मे जा रही महिला के गले मे झपट्टामारकर पीली धातु का लाकेट छीन लिया गया था, जिसके सम्बन्ध मे वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 275/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त/मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की तलाश व गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम मे थाना सरायलखंसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी लैरोदोनवार थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 25 वर्ष को डोडापुर मोड़ के पास से दिनांक 11.08.2026 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त सतीश कुमार के पैन्ट के जेब से छीनी हुयी पीली धातु का लाकेट व उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर बिना नम्बर प्लेट के बरामद किया गया ।2
- किसान-मजदूरों का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन गाजीपुर। किसान-मजदूर संगठनों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, किसान सभा और सीटू के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान व मजदूर प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने मजदूरों के लिए 26 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन और आठ घंटे का कार्यदिवस लागू करने की मांग की। साथ ही ओवरटाइम का दोगुना भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। किसानों के लिए सभी फसलों पर लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की कानूनी गारंटी, पूर्ण कर्जमाफी और कृषि सब्सिडी बढ़ाने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा चारों लेबर कोड वापस लेने, बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर का फैसला रद्द करने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने उठाई। मनरेगा में साल में 200 दिन काम और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, भूमिहीन गरीबों को जमीन उपलब्ध कराने तथा कॉरपोरेट कंपनियों को जल-जंगल-जमीन बेचने पर रोक लगाने की मांग की गई। महिला समूहों के नाम पर कथित निजी फाइनेंस कंपनियों की लूट रोकने और कर्ज माफ करने की मांग भी सामने रखी गई। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही जेल भरो आंदोलन चलाने का ऐलान किया गया। प्रदर्शन में राम अवध मास्टर, वीरेंद्र गौतम, पिंटू यादव, विनोद यादव, शीला देवी सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर मौजूद2
- गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सीआईएसएफ जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। गाजीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सीआईएसएफ जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना परिसर में आयोजित इस रैली में सीआईएसएफ के अधिकारी और बल सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। जवानों ने अनुशासन और उत्साह के साथ रैली निकालकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। सीआईएसएफ बल सदस्यों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य और महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही नागरिकों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा। जवानों ने कहा कि तिरंगा सिर्फ भारत की पहचान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है।1
- मीटर रीडर सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग, सभासद ने एसडीओ व एसडीएम को सौंपा पत्र बेल्थरा रोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने विद्युत विभाग के मीटर रीडर सुपरवाइजर सुशील कुमार सोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसडीओ विद्युत विभाग एवं उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड को पत्र देकर शिकायत की है। सभासद का आरोप है कि संबंधित मीटर रीडर सुपरवाइजर अक्सर अपने कार्यक्षेत्र में नहीं आते और कार्यवश फोन करने पर भी फोन नहीं उठाते। इससे उपभोक्ताओं को गलत मीटर रीडिंग और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा भविष्य में विद्युत उपभोक्ताओं को बिल संबंधी परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।3
- यूपी की योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव में देरी पर कहा कि सपा उसका कारण है। समाजवादी पार्टी ने मुकदमा हाई कोर्ट में दाखिल कराया और दाखिल होते ही अखिलेश यादव का पहला बयान आ गया कि पंचायत चुनाव नहीं होगा। आज हम तो तैयार हैं। मुकदमा उन्होंने किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया। अब हाई कोर्ट जो आदेश देगा, हम उसका पालन करेंगे।" #oprajbhar #samajwadiparty #panchayatelection1
- तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबोचा, मऊ में हुई थी वारदात महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा-कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में महिलाओं के साथ होने वाली छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।1