Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद आगरा के कस्बा फतेहाबाद में DCP अभिषेक अग्रवाल ने दीपावली त्यौहार पर फतेहाबाद पुलिस के साथ पैदल गस्त किया
Gyadeen Verma
जनपद आगरा के कस्बा फतेहाबाद में DCP अभिषेक अग्रवाल ने दीपावली त्यौहार पर फतेहाबाद पुलिस के साथ पैदल गस्त किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद आगरा के कस्बा फतेहाबाद में DCP अभिषेक अग्रवाल ने दीपावली त्यौहार पर फतेहाबाद पुलिस के साथ पैदल गस्त किया1
- दीपावली पर्व को लेकर एसीपी ने पटाखा बिक्री स्थलों का किया निरीक्षण, विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के निर्देश फतेहाबाद। दीपावली पर्व के दृष्टिगत एसीपी फतेहाबाद ने कस्बे में पटाखा बिक्री स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पटाखा विक्रेताओं से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसीपी ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाए। दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए तथा ज्वलनशील पदार्थों को पटाखों से सुरक्षित दूरी पर रखा जाए। उन्होंने सभी विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए। एसीपी ने कहा कि दीपावली का त्योहार खुशियों और उल्लास का पर्व है। ऐसे में सभी लोग सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।1
- आगरा के किरावली में ऐसा क्रिकेट स्टेडियम तैयार हुआ है, जहां रात में क्रिकेट का नजारा देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.. MTF NEWS With जाहिद अली1
- 🙏 ननिहाल की मिट्टी, अपनों का प्यार और सेवा का सौभाग्य! 🙏 🙏 ननिहाल की मिट्टी, अपनों का प्यार और सेवा का सौभाग्य! 🙏 आज अपने ननिहाल कासगंज के ग्राम किसरौली में आयोजित भंडारे के पावन कार्यक्रम में अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ❤️ इस शुभ अवसर पर अपनों से मुलाकात हुई और सेवा, समर्पण एवं भाईचारे की भावना देखने को मिली। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति, एकता और आपसी प्रेम को मजबूत बनाते हैं। भंडारे में सेवा करने वाले सभी सम्मानित लोगों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏 रिश्ते भी निभाएंगे, समाज के साथ भी खड़े रहेंगे। ✍️ आपका अपना पत्रकार लक्की ठाकुर केसरिया खबरें LIVE 🚩 जय श्री राम 🚩1
- एमएसएमई डीएसओ अधिकारियों पर कानून के खुले उल्लंघन का आरोप, सरकारी नियमों पर उठे सवाल आगरा। एमएसएमई विभाग के डीएसओ अधिकारियों पर कानून और सरकारी नियमों के खुले उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों ने निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर मनमाने तरीके से कार्य किया। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी व्यवस्था और कानून के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी कानून से ऊपर हैं? क्या इस मामले में उच्च अधिकारी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? A MISSION TV की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि कानून का उल्लंघन साबित होता है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए। A MISSION TV – अत्याचार और भेदभाव की हर खबर एमएसएमई विभाग के डीएसओ अधिकारियों पर कानून और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। आखिर अधिकारियों ने किस आधार पर नियमों को दरकिनार किया? क्या सरकारी कानून सिर्फ आम जनता के लिए हैं? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। देखिए पूरी खबर A MISSION TV पर। अत्याचार और भेदभाव की हर खबर। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। #AMissionTV #MSME #DSO #AgraNews #BreakingNews #अधिकारी #कानून #HindiNews1
- राजाखेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव देवदास का पुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, घटना को लेकर मृतका के पिता ने राजाखेड़ा थाना पुलिस में पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका के पिता छोटेलाल निवासी गढ़ी रमपुरा जैतपुर बाह उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी विमलेश की शादी करीब 6 साल पहले देवदास का पुरा गांव निवासी टिंकू के साथ हुई थी जब से शादी हुई वह उसकी बेटी को पैसों के लिए परेशान कर रहा था, पैसे मांगता था कहीं से भी ला उसे पैसे लाकर दे। बेटी को जो जेवर दिया था वह भी बेच दिया फिर भी हमने उससे कुछ भी नहीं कहा। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के करीब टिंकू ने कॉल किया की लड़की को ले जाओ नहीं तो मार दूंगा उसके बाद मैंने कॉल किया तो नहीं उठाया उसके बाद हमें 5:00 बजे के करीब लड़की की मौत की खबर आई। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके पति टिंकू ने विमलेश को मार कर सारा परिवार कल से ही फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इनका कहना है-: मृतका के पिता की शिकायत पर मामले में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है,मामले की जांच की जा रही है। सीओ मनिया खलील अहमद। राजाखेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव देवदास का पुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, घटना को लेकर मृतका के पिता ने राजाखेड़ा थाना पुलिस में पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका के पिता छोटेलाल निवासी गढ़ी रमपुरा जैतपुर बाह उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी विमलेश की शादी करीब 6 साल पहले देवदास का पुरा गांव निवासी टिंकू के साथ हुई थी जब से शादी हुई वह उसकी बेटी को पैसों के लिए परेशान कर रहा था, पैसे मांगता था कहीं से भी ला उसे पैसे लाकर दे। बेटी को जो जेवर दिया था वह भी बेच दिया फिर भी हमने उससे कुछ भी नहीं कहा। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के करीब टिंकू ने कॉल किया की लड़की को ले जाओ नहीं तो मार दूंगा उसके बाद मैंने कॉल किया तो नहीं उठाया उसके बाद हमें 5:00 बजे के करीब लड़की की मौत की खबर आई। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके पति टिंकू ने विमलेश को मार कर सारा परिवार कल से ही फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इनका कहना है-: मृतका के पिता की शिकायत पर मामले में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है,मामले की जांच की जा रही है। सीओ मनिया खलील अहमद।1
- थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव दरिगापुर मे 16 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद इलाज के दौरान हुई मौत उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 31 अक्टूबर 2026 को 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जानलेवा हमले का मामला सामने आया था, जिसकी उपचार के दौरान शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र के दरिगापुर गांव का है | पीड़िता 31 अक्टूबर की शाम को घर से निकली थी और 1 नवंबर की सुबह बेहोशी की हालत में एक खेत में पड़ी मिली थी। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। गंभीर हालत होने पर उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 6 दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में तीनों आरोपियों (आरोपी प्रेमी, उसके दोस्त और भाई) को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी थी। शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचने पर तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया और देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। Updated News-07/नवंबर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें | प्रधान संपादक - अनुज रावत1
- राजाखेड़ा में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान रविंद्र पुत्र रामसूजन, उम्र 23 वर्ष, निवासी अम्बरपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि रविंद्र तीन भाइयों में बीच का था और हलवाई का काम करता था। वह करीब डेढ़ माह पहले ही घर वापस आया था और वर्तमान में घर पर रहकर कृषि कार्य कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना अधिकारी वीर सिंह, मनिया, खलील अहमद सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। राजाखेड़ा में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान रविंद्र पुत्र रामसूजन, उम्र 23 वर्ष, निवासी अम्बरपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि रविंद्र तीन भाइयों में बीच का था और हलवाई का काम करता था। वह करीब डेढ़ माह पहले ही घर वापस आया था और वर्तमान में घर पर रहकर कृषि कार्य कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना अधिकारी वीर सिंह, मनिया, खलील अहमद सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।1