विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया विंढमगंज। विंढमगंज में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौलाना रुस्तम अली मिस्बाही की सदारत में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। महफिले मिलाद में मौलाना अनीश अहमद कादरी ने हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत और उनके जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नात-ए-पाक पेश की गई। मौलाना इमरान मिस्बाही और अदनान वारिश सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके बाद जामा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से विंढमगंज थाना पहुंचा। यहां से हलवाई गली, बैंक रोड, खान मोहल्ला और नाई मोहल्ला होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे और पूरे मार्ग में माहौल अकीदत से भरा रहा। इस मौके पर इस्लामिया मिल्लत सोसाइटी के सदर सुहेल अहमद खान, तंजीम रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित आरफीन अंसारी सेक्रेट्री ,शाहरुख खान, सबलू खां, अली राजा, नसीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, नन्हे खान, सदाम सिद्दीकी और सोयब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया विंढमगंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया विंढमगंज। विंढमगंज में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौलाना रुस्तम अली मिस्बाही की सदारत में महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। महफिले मिलाद में मौलाना अनीश अहमद कादरी ने हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत और उनके जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नात-ए-पाक पेश की गई। मौलाना इमरान मिस्बाही और अदनान वारिश सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके बाद जामा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से विंढमगंज थाना पहुंचा। यहां से हलवाई गली, बैंक रोड, खान मोहल्ला और नाई मोहल्ला होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे और पूरे मार्ग में माहौल अकीदत से भरा रहा। इस मौके पर इस्लामिया मिल्लत सोसाइटी के सदर सुहेल अहमद खान, तंजीम रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित आरफीन अंसारी सेक्रेट्री ,शाहरुख खान, सबलू खां, अली राजा, नसीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, नन्हे खान, सदाम सिद्दीकी और सोयब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
- भीषण सड़क हादसा: बिजली पोल से टकराई बाइक, दो बच्चे गंभीर हेमंत कुमारकी रिपोर्ट चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया-रंका मुख्य सड़क पर बड़का नाला से कुछ दूरी ऊपर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार डंडई थाना क्षेत्र के बालेखाड़ गांव निवासी दयाशंकर सिंह अपने बहनोई चिनिया थाना क्षेत्र के सरोइदोहर निवासी सुरेश सिंह और अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए, जबकि दो बच्चे मनीष कुमार उम्र 4 वर्ष तथा अंशु कुमारी 3 वर्ष की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, दोनों के सर पर गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चिनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक के निर्देश पर एएसआई काशी भूषण पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेजने में सहयोग किया।1
- jharkhand ,GARHWA के संग्रहे खुर्द-पंचायत के रेखा कुमारी शर्मा, ओडिशा मे पहली प्रराईज प्रारापत की l रेहला SPDC ओडिशा में महिला कॉलेज की छात्राएं , ओडिशा में संगीत पतियोगिता हेतु ,आपने मैम और शिक्षकों के साथ गये l संग्रहे खुर्द (Sangrahe Khurd) ग्राम पंचायत झारखंड के गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड (CD Block) में स्थित है। [1] मुख्य विवरण राज्य: झारखंड जिला: गढ़वा (Garhwa) प्रखंड / ब्लॉक: गढ़वा मुख्यालय से दूरी: यह पंचायत या गाँव गढ़वा जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शामिल क्षेत्र: इस ग्राम पंचायत के अंतर्गत बाना (Bana), चमराही (Chamrahi) और दुबियाही (Dubiyahi) सहित कुल 8 गाँव आते हैं। रेखा कुमारी शर्मा1
- मध्यप्रदेश में फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों की सुविधाओं को डिजिटल और सरल बनाया जा रहा है। इससे कम कागजी कार्रवाई में बैंक लोन, फसल बीमा, खाद-बीज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा : CM डॉ मोहन यादव1
- रंका में पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा रंका। रंका दर्जी मोहल्ला स्थित इस्लाहुल मुसलमीन कमेटी के तत्वावधान में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस पूरे उत्साह, अनुशासन और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जुलूस रंका दर्जी मोहल्ला से निकलकर रंका थाना मोड़ पहुंचा, जहां सोनपुरवा की ओर से निकाला गया जुलूस भी आकर इसमें शामिल हुआ। इसके बाद दोनों जुलूस एक साथ रंका मुख्य बाजार की ओर रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालु पूरे जोश के साथ ‘सरकार की आमद मरहबा’ सहित विभिन्न धार्मिक नारों का उद्घोष कर रहे थे। जुलूस के दौरान वातावरण पूरी तरह धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। जुलूस रंका मुख्य बाजार होते हुए चेकनाका पहुंचा। इसके बाद सभी लोग तक्कू साह दाता के मजार शरीफ पर पहुंचे, जहां नमाज अदा कर अमन, शांति, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से वापस रंका दर्जी मोहल्ला पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। मौके पर लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद किया। इस्लाम धर्म में हजरत मोहम्मद साहब को पैगंबर माना जाता है। उनका जन्म अरब के मक्का शहर में हुआ था। उन्होंने मानवता, सत्य, दया, न्याय, भाईचारे, गरीबों की मदद और शांति का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान रखने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने की सीख दी। उनके जीवन और शिक्षाओं को मुस्लिम समाज के लिए आदर्श माना जाता है। जुलूस में रंका सदर शोएब खलीफा, डॉक्टर इस्लाम शाह, मोहम्मद खान, मोहम्मद नजीर, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद मुर्तुजा, मोहम्मद शमीम उर्फ गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- नगर परिषद मुख्यालय में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस ए मोहम्मदी,सरकार की आमद मरहबा से गुंजा क्षेत्र विश्रामपुर नगर परिषद व आंचलिक क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर परंपरागत तरीके से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। क्षेत्र के विभिन्न मदरसों से जुलूस निकला और विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में सभी जुलूस शामिल हुआ। जहां सभी जुलूस एक साथ होकर एसबीआई बैंक चौक से बस स्टैंड,थाना चौक होते हुये पुनः बस स्टैंड आया। जहां जुलूस का समापन हुआ।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🌾 सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन! बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया में 5 साल से बदहाल सड़क के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतरे। ओम चौराहा से रेणुका नदी तक करीब 2 किमी सड़क गड्ढों और जलभराव से बेहाल, करीब 10 हजार की आबादी परेशान। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, जलनिकासी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी। #Sonbhadra #BreakingNews #Khairtiya #RoadIssue1
- सलोनी कुमारी का सबसे पहला नशा मुक्ति (शराबबंदी) से जुड़ा गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बोल "नशा छोड़ के ना... दारू ना पीना भैया" (2) वायरल गर्ल सलोनी कुमारी (Viral Girl Saloni Kumari) का दूसरा सबसे ज्यादा चर्चा में आया और वायरल हुआ गीत "पापा के पगड़िया" (Gire Mat Diha Beti, Papa Ke Pagadiya) है। वायरल होने की कहानी स्कूली जीवन: बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सलोनी कुमारी सबसे पहले अपने सरकारी स्कूल में सुरीली आवाज़ में सामाजिक और नशा-मुक्ति गीत गाकर चर्चा में आई थीं। पहला वीडियो: उनका स्कूल और स्थानीय परिवेश में गाया गया नशा-मुक्ति गीत लोगों को बहुत पसंद आया और वह रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गईं। अन्य प्रसिद्ध गीत: इसके बाद उनके अन्य गीत जैसे "गिरे मत दिहा बेटी, पापा के पगड़िया" ने भी बहुत लोकप्रियता हासिल की। (2) गीत की मुख्य जानकारीगीत का नाम: पापा के पगड़िया (Papa Ke Pagadiya)गायक: सलोनी कुमारीगीतकार: समुंदर सिंहविषय: यह गीत बेटियों को समाज में संभलकर चलने और पिता की पगड़ी (इज्जत) का हमेशा मान रखने का संदेश देता है।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र एंबुलेंस में छिपाकर गांजा तस्करी का भंडाफोड़! 🚑🌿 हाथीनाला पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 81.3 किलो गांजा बरामद कर चालक समीर सरकार को गिरफ्तार किया। गांजा एंबुलेंस के गुप्त कैबिनेट में एल्युमिनियम की चादर के नीचे छिपाया गया था। 📍 ओडिशा के सम्बलपुर से सुल्तानपुर होनी थी डिलीवरी 💰 गांजे की कीमत करीब 41 लाख, एंबुलेंस समेत 48 लाख का माल बरामद ⚖️ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा, नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी। #Sonbhadra #BreakingNews #GanjaSmuggling #PoliceAction1
- सिंगरौली: जमीन की रजिस्ट्री के विवाद में दामाद ने की सास की हत्या। बरगवां पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, गमछे से गला घोंटकर वारदात को दिया अंजाम सिंगरौली। बरगवां थाना पुलिस ने अंधी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जमीन अपने नाम रजिस्ट्री नहीं किए जाने से नाराज आरोपी ने अपनी सास की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गमछा भी जब्त कर लिया है।1