Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार शाहपुरा पालिका क्षेत्र में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई (पुराना बस स्टैंड एवं मुसाफिर खाना के पास) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता जाँची गई और संबंधित संवेदक को सख्त निर्देश दिए गए कि: * रसोई में पूर्ण स्वच्छता बरती जाए * उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री का ही उपयोग किया जाए * समय पर रसोई खोली जाए * किसी भी प्रकार की शिकायत न आए निरीक्षण के दौरान पालिका के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत कुमार वैष्णव भी साथ रहे।
Bheru lal luxkar
श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार शाहपुरा पालिका क्षेत्र में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई (पुराना बस स्टैंड एवं मुसाफिर खाना के पास) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता जाँची गई और संबंधित संवेदक को सख्त निर्देश दिए गए कि: * रसोई में पूर्ण स्वच्छता बरती जाए * उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री का ही उपयोग किया जाए * समय पर रसोई खोली जाए * किसी भी प्रकार की शिकायत न आए निरीक्षण के दौरान पालिका के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत कुमार वैष्णव भी साथ रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Dev karan Mali1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक अध्यक्ष और सीईओ ने ली शपथ, लिए बड़े फैसले स्ट्रीट लाइट, पानी और सफाई पर फोकस2
- कपासन: विगत 15 वर्षों से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से जोड़कर उनके सपनों को उड़ान दे रहे 'शिव शिक्षा संस्थान' में स्वास्थ्य जागरूकता एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ शारदे के दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना था। रोजगारोन्मुखी कोर्सेज और जल्द शुरू होगा 'फोर-व्हीलर कोर्स' संस्थान के डायरेक्टर अमजद हुसैन मंसूरी ने संस्थान की 15 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, कॉर्पोरेट, असिस्टेंट नर्सिंग, बैंकिंग, टैली, सिलाई और ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक कोर्सेज सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। युवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए संस्थान द्वारा भविष्य में जल्द ही 'फोर-व्हीलर ड्राइविंग कोर्स' भी शुरू किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। ग्रामीण प्रतिभाओं को AI और स्वास्थ्य से जोड़ने की पहल बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग शिक्षक श्री भैरुलाल खटीक ने भारत सरकार की 'आभा योजना' (डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड) के लाभ बताए। वहीं, संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक ने कहा कि आज का युग एआई (AI), रोबोटिक्स और इंटरनेट का है। किसान और मजदूर का बच्चा भी तकनीकी ज्ञान में पीछे न रहे, इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। संस्था की कोषाध्यक्ष पूजा खटीक ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान कौशल सीखने की लगन और अनुशासन के लिए संस्थान के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कृत विद्यार्थियों में ऋषिका आचार्य, कोमल आचार्य, तेजस सूथार, सलमान खान, ट्विंकल दायमा, पूजा सोनी, गायत्री बैरवा, घनीता बावरी, कोमल प्रजापत, कविता अहीर और सेजल खटीक शामिल रहे। सफल प्रबंधन एवं उपस्थिति आयोजन को सफल बनाने में मुख्य ट्रेनर डॉ. तनवीर खान, रतन सालवी और राहुल माली का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य हितेश खटीक, रत्नी कुमारी भील, मोहम्मद सोहेल सहित नंदनी सिंह राजपूत, अश्काराबानो, कशिश देवड़ा, मनीषा बंजारा, मनीषा लक्षकार, दीपिका कंवर चुंडावत, आशा कुमारी जाट, सलमान खान, शेर खान और सैफ अली खान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के संस्थापक भेरूलाल खटिक द्वारा किया गया2
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- रायपुर (ब्यावर) हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर एंकर_ बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी। इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है । 1.बाइट _मंदिर पुजारी डूंगरसिंह 2. बाइट_धर्मवीर कीर श्रद्धालु4
- Post by Mansoor aalam1
- बर गांव के प्रवीण कीर ने 12वीं विज्ञान में 91% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड-कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) परीक्षा-2026 एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 का परिणाम जारी किया गया । जिसमें बर ग्राम के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रवीण कुमार कीर पुत्र मंगला राम कीर ने 12वीं विज्ञान संकाय में 91 प्रतिशत एक बनाने पर परिजनो के द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और बधाई व शुभकामनाएं देकर खुशी जताई । इस मौके पर छात्र प्रवीण कीर ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया हैं। जिनके मार्गदर्शन में अनुसार यह सफलता प्राप्त की है ।2