logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुश्री अंजुम चोपड़ा जी से आत्मीय भेंट हुई। भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने और अपनी उपलब्धियों से देश की अनगिनत बेटियों को क्रिकेट के मैदान तक पहुँचने की प्रेरणा देने के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

1 hr ago
user_Kailash Fulwari
Kailash Fulwari
अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago

आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुश्री अंजुम चोपड़ा जी से आत्मीय भेंट हुई। भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने और अपनी उपलब्धियों से देश की अनगिनत बेटियों को क्रिकेट के मैदान तक पहुँचने की प्रेरणा देने के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुश्री अंजुम चोपड़ा जी से आत्मीय भेंट हुई। भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने और अपनी उपलब्धियों से देश की अनगिनत बेटियों को क्रिकेट के मैदान तक पहुँचने की प्रेरणा देने के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
    1
    आज पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुश्री अंजुम चोपड़ा जी से आत्मीय भेंट हुई। भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने और अपनी उपलब्धियों से देश की अनगिनत बेटियों को क्रिकेट के मैदान तक पहुँचने की प्रेरणा देने के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नीरज पेप्सू गुर्जर जाती का शेर नीरज पेप्सु गुर्जर जाती का शेर
    1
    नीरज पेप्सू  गुर्जर जाती का शेर नीरज पेप्सु  गुर्जर जाती का शेर
    user_शंकर गुर्जर
    शंकर गुर्जर
    Grain Shop अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अजमेर JLN मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटरों का प्रदर्शन | 2 महीने से अटका वेतन, PF-ESI पर सवाल अजमेर के JLN मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पन्नाधाय एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों और अन्य संविदा कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीनों से PF जमा नहीं हुआ और ESI खातों में भी गड़बड़ियां हैं। उन्होंने प्रशासन पर वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों ने बकाया वेतन, PF-ESI का पूरा हिसाब और स्थायी समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
    1
    अजमेर JLN मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटरों का प्रदर्शन | 2 महीने से अटका वेतन, PF-ESI पर सवाल
अजमेर के JLN मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पन्नाधाय एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों और अन्य संविदा कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीनों से PF जमा नहीं हुआ और ESI खातों में भी गड़बड़ियां हैं। उन्होंने प्रशासन पर वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों ने बकाया वेतन, PF-ESI का पूरा हिसाब और स्थायी समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कांग्रेस में दो फाड़ क्या कहां पूर्व अध्यक्ष ने लाइक करें सब्सक्राइब करें कांग्रेस में दो फाड़ क्या कहां पूर्व अध्यक्ष ने
    1
    कांग्रेस में दो फाड़ क्या कहां पूर्व अध्यक्ष ने लाइक करें सब्सक्राइब करें
कांग्रेस में दो फाड़ क्या कहां पूर्व अध्यक्ष ने
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ग्राम पंचायत भूडोल में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जिससे रोज़मर्रा की आवाजाही बेहद कठिन हो गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत भूडोल में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जिससे रोज़मर्रा की आवाजाही बेहद कठिन हो गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि लगातार अनदेखी के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
    1
    ग्राम पंचायत भूडोल में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जिससे रोज़मर्रा की आवाजाही बेहद कठिन हो गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


ग्राम पंचायत भूडोल में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जिससे रोज़मर्रा की आवाजाही बेहद कठिन हो गई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि लगातार अनदेखी के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
    user_GD न्यूज़ 24 राजस्थान
    GD न्यूज़ 24 राजस्थान
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रखा गया- सच की कलम ✍🏻 अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रखा गया। जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रखी अपनी बात। हेमंत भाटी ने कहा जो कार्य करते है जिनका चेहरा देखते ही लोग कहते है ये कांग्रेस कार्यकर्ता है उसे ही पार्षद का टिकट मिलना चाहिए। यदि इस बार सही ढंग से टिकट वितरण नहीं हुआ तो हाईकमान से बात की जाएगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कोई भी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नहीं है और ये कार्यक्रम भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए रखा गया है। और आपके दर्द को आगे तक पहुंचाया जाएगा आपको भी महत्व दिया जायेगा। विजय नागौरा,गुलाम मुस्तफा,प्रताप यादव ने तो जबरदस्त भाषण देते हुए वर्तमान DCC को चेताया कहा निगम चुनाव में यदि सीटें लानी है तो पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को सम्मान दिया जाए। अन्य सभी ने अपनी बात रखी। इस दौरान प्रताप यादव,एडवोकेट वैभव जैन,शिव बंसल,बलराम शर्मा,अमोलक सिंह छाबड़ा,आलोक गुप्ता,नरेश सोलीवाल,अजय गुर्जर,महेश चौहान,नरेश सत्यावना,श्रवण टोनी,बाल मुकुंद टाक,बीना टाक,हितेश्वरी टाक,मंजू सोनी,श्रीमती अनीता चौरसिया,लोकेश शर्मा,मनीष चौरसिया,इमरान भाई,अरुणा कछावा,रश्मि हिंगोरानी,विपिन बेसिल,महेंद्र कटारिया भोला,सोना धनवानी,रेखा पिंगोलिया,निर्मल बैरवाल,डॉ हरकेश जगरवाल,अमित टाक,श्याम प्रजापति,दिलीप सामनानी,मनोज सोनी,ललित गुर्जर,शमशुद्दीन,एडवोकेट भोमराज गुर्जर,दिनेश शर्मा,पुनीत सांखला,मनीष सेठी,सोनू तंवर,अमित,उपस्थित रहे।
    4
    शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रखा गया- सच की कलम ✍🏻 अजमेर
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रखा गया। जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रखी अपनी बात। हेमंत भाटी ने कहा जो कार्य करते है जिनका चेहरा देखते ही लोग कहते है ये कांग्रेस कार्यकर्ता है उसे ही पार्षद का टिकट मिलना चाहिए। यदि इस बार सही ढंग से टिकट वितरण नहीं हुआ तो हाईकमान से बात की जाएगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कोई भी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नहीं है और ये कार्यक्रम भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए रखा गया है।  और आपके दर्द को आगे तक पहुंचाया जाएगा आपको भी महत्व दिया जायेगा।
विजय नागौरा,गुलाम मुस्तफा,प्रताप यादव ने तो जबरदस्त भाषण देते हुए वर्तमान DCC को चेताया कहा निगम चुनाव में यदि सीटें लानी है तो पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को सम्मान दिया जाए।
अन्य सभी ने अपनी बात रखी। 
इस दौरान प्रताप यादव,एडवोकेट वैभव जैन,शिव बंसल,बलराम शर्मा,अमोलक सिंह छाबड़ा,आलोक गुप्ता,नरेश सोलीवाल,अजय गुर्जर,महेश चौहान,नरेश सत्यावना,श्रवण टोनी,बाल मुकुंद टाक,बीना टाक,हितेश्वरी टाक,मंजू सोनी,श्रीमती अनीता चौरसिया,लोकेश शर्मा,मनीष चौरसिया,इमरान भाई,अरुणा कछावा,रश्मि हिंगोरानी,विपिन बेसिल,महेंद्र कटारिया भोला,सोना धनवानी,रेखा पिंगोलिया,निर्मल बैरवाल,डॉ हरकेश जगरवाल,अमित टाक,श्याम प्रजापति,दिलीप सामनानी,मनोज सोनी,ललित गुर्जर,शमशुद्दीन,एडवोकेट भोमराज गुर्जर,दिनेश शर्मा,पुनीत सांखला,मनीष सेठी,सोनू तंवर,अमित,उपस्थित रहे।
    user_Piyush surana
    Piyush surana
    Department of Social Services अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश फुलवारी विकास उपलब्धियों से सजी जिला प्रगति प्रदर्शनी, दिखी ब्यावर की तीन वर्षों की विकास यात्रा ब्यावर, 7 अगस्त। ब्यावर जिले के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी जिले की बीते तीन वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी प्रयासों का जीवंत दस्तावेज बनकर उभरी। प्रदर्शनी में जिले के गठन के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों, नवाचारों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक फोटो एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जिला प्रगति प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे प्रदर्शनी में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, रसद, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। विभागवार प्रदर्शनी में जिले में हुए आधारभूत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई प्रगति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने अतिथियों को जिले में पूर्ण हो चुके तथा वर्तमान में प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला गठन के बाद विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ब्यावर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को ब्यावर जिले के गठन से अब तक की विकास यात्रा से रूबरू कराने के साथ ही भविष्य की विकास संभावनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदर्शनी ने जिले की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकास कार्यों में जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत किया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में ब्यावर जिले के विकास को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और सरकार का प्रयास है कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा जिले का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी ने ‘विकास की उपलब्धियों से नए संकल्प की ओर बढ़ते ब्यावर’ की तस्वीर प्रस्तुत की। प्रदर्शनी जिलेवासियों के लिए अपनी विकास यात्रा को देखने, उपलब्धियों पर गौरव करने और भविष्य के विकास के लिए नए संकल्प लेने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी
    1
    न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश फुलवारी  विकास उपलब्धियों से सजी जिला प्रगति प्रदर्शनी, दिखी ब्यावर की तीन वर्षों की विकास यात्रा
ब्यावर, 7 अगस्त। ब्यावर जिले के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी जिले की बीते तीन वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी प्रयासों का जीवंत दस्तावेज बनकर उभरी। प्रदर्शनी में जिले के गठन के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों, नवाचारों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक फोटो एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया
जिला प्रगति प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
प्रदर्शनी में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, रसद, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। विभागवार प्रदर्शनी में जिले में हुए आधारभूत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई प्रगति प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने अतिथियों को जिले में पूर्ण हो चुके तथा वर्तमान में प्रगतिरत विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला गठन के बाद विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ब्यावर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को ब्यावर जिले के गठन से अब तक की विकास यात्रा से रूबरू कराने के साथ ही भविष्य की विकास संभावनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदर्शनी ने जिले की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकास कार्यों में जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत किया
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में ब्यावर जिले के विकास को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और सरकार का प्रयास है कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा जिले का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला प्रगति प्रदर्शनी ने ‘विकास की उपलब्धियों से नए संकल्प की ओर बढ़ते ब्यावर’ की तस्वीर प्रस्तुत की। प्रदर्शनी जिलेवासियों के लिए अपनी विकास यात्रा को देखने, उपलब्धियों पर गौरव करने और भविष्य के विकास के लिए नए संकल्प लेने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • घर में सोते रहे पिता-पुत्र, गेट फांदकर घुसे चोर! iPhone 15 समेत 6 मोबाइल चोरी, 2.87 लाख का नुकसान अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर (विस्तार) क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सोते समय चोर मुख्य गेट फांदकर घर में घुसे और दरवाजे की कुंडियां तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोर आईफोन 15 समेत कुल 6 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.87 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    1
    घर में सोते रहे पिता-पुत्र, गेट फांदकर घुसे चोर! iPhone 15 समेत 6 मोबाइल चोरी, 2.87 लाख का नुकसान 
अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर (विस्तार) क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सोते समय चोर मुख्य गेट फांदकर घर में घुसे और दरवाजे की कुंडियां तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोर आईफोन 15 समेत कुल 6 महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.87 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.