जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोसल मीडिया इन्फेलुन्सर्स के साथ की बैठक रमेश श्रीवास्तव। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ की बैठक, ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर। प्रतापगढ़। अजगरा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले बहुचर्चित ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मंगलवार को कार्यालय सभागार में जनपद के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। डीएम की पहल का उद्देश्य इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना और इसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। बैठक में जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया की प्रभावी पहुंच को देखते हुए इनफ्लुएंसर्स से आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रतापगढ़ की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। डीएम ने उपस्थित सोशल मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आयोजन की जानकारी को अपने-अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जिले के गांवों से लेकर शहर तक आमजन इस ऐतिहासिक पहल से जुड़ सके। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, प्रचार रणनीति और जनभागीदारी बढ़ाने के विभिन्न माध्यमों पर चर्चा हुई। प्रशासन का प्रयास है कि ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ एक यादगार आयोजन बनाया जाए। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अगुवाई में प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों के बीच सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की भागीदारी को आयोजन की पहुंच बढ़ाने में अहम कड़ी माना जा रहा है।

- रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया। बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया। कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।1
- रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।1
- रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई? रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?1
- प्रतापगढ़ व्यूरो रिपोर्ट प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण आज मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद किया1
- अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग1
- रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा (बाबूरिया) मजरा गांव में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों और अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है।1
- प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने का आरोप, महिला के जेवर लेकर युवक फरार* रामगंज (अमेठी)। सुल्तानपुर के लहिया बसंतपुर गांव की एक महिला ने एक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर होटल ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने बातचीत के दौरान उसे भरोसे में लिया और उसके पहने हुए सोने के जेवर उतरवा लिए। इसके बाद आरोपी युवक जेवर लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से उससे संपर्क में था और बातचीत के दौरान उसने उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोप है कि युवक महिला को बहला-फुसलाकर थाना रामगंज अंतर्गत छीड़ा के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ व्यभिचार किया गया महिला का यह भी आरोप है कि युवक ने बातों में उलझाकर उसके गहने उतरवा लिए और बाद में उन जेवरों को लेकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने रामगंज थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस से अपने जेवर वापस दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।2