Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुई के वायरल बैध जी का शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने दिया जांच का आदेश
Jamui Samachar Tak news
जमुई के वायरल बैध जी का शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने दिया जांच का आदेश
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित चितरंजन रोड पर असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी दलितों और अति पिछड़ों का केवल वोट लेने का काम करती है, लेकिन उन्हें सम्मान और हिस्सेदारी देने में विफल रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि “ना कुर्सी दी जाती है, ना सम्मान—बल्कि समय आने पर अपमानित किया जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।1
- चकंदरा गांव में उत्कृष्ट चकंदरा परियोजना के तहत डीएम व डीडीसी का दौरा, बच्चों को मिली यूनिफॉर्म। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चकंदरा गांव में शुक्रवार को उत्कृष्ट चकंदरा परियोजना के तहत जिला पदाधिकारी (DM) एवं उप विकास आयुक्त (DDC) ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गांव स्थित लाइब्रेरी, आंगनवाड़ी केंद्र एवं “मेरा कार्ड मेरा अधिकार” कैंप का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों के बीच यूनिफॉर्म का वितरण भी किया गया।अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई एवं पोषण से जुड़ी जानकारी ली तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान “मेरा कार्ड मेरा अधिकार” कैंप में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट चकंदरा परियोजना के तहत गांव में शिक्षा, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- तारापुर थाना क्षेत्र में पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीन ने 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पति ने आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर कंपनी खोलने का झांसा दिया और असरगंज स्थित बैंक शाखा में खाता खुलवाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उनके नाम पर सावधि और नकद ऋण खाते खोलकर चेक व यूपीआई से रुपये की निकासी कर ली गई। ऋण वसूली नोटिस मिलने पर मामला सामने आया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/26 में आरोपी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।1
- पकरीबरावां जनता अल्ट्रासाउंड के संचालक डॉ इकवाल ने अल्ट्रासाउंड जांच को लेकर क्या बोलें देखें पूरी1
- TOP MUSIC PATNA में, कलाकार आए हुए कलाकार क्या कह रहे हैं, देखिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ,1
- शेखपुरा– असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर शेखपुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध जताया। जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ पटेल के नेतृत्व में आज पटेल चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। "अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं", "भाजपा होश में आओ", "राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान बंद करो" जैसे नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह लोकतंत्र में शोभा नहीं देता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं का अपमान है। भाजपा के नेता बौखलाहट में मर्यादा भूल रहे हैं।" वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ पटेल ने कहा, "सत्ता के नशे में भाजपा के नेता लगातार विपक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। अगर मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेगी।" कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत आक्षेप और अभद्र भाषा लोकतंत्र को कमजोर करती है। अंत में असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन में राहुल कुमार,बिपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, शिव शंकर महतो, गोरेलाल कुशवाहा, प्रमोद यादव, रामप्रसाद दास, दानी प्रसाद, पिंटू कुमार , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद उर्फ भैया जी, बरबीघा अध्यक्ष शंभू सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद सिन्हा , अरियरी प्रखंड अध्यक्ष केदार राम, दानी प्रसाद, चुनूं कुमार,नवल पाण्डेय संजय सिंह एडवोकेट सुमन कुमार बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.1
- करंडे गांव में प्रवेशोत्सव को लेकर बालिका विद्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। गौरतलब है कि करंडे गांव स्थित पीएम श्री प्लस टू परियोजना बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।रैली का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करती रही। छात्राओं ने इस दौरान गीत एवं नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों, विशेषकर बालिकाओं, का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारों के साथ रैली ने आमजन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में शिक्षक सत्येंद्र कुमार, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार, अनुष्का कुमारी, निखिल राज, जय किशन, विक्रम कुमार एवं पंकज कुमार सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेशोत्सव के तहत इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शिक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंच सके और अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। यह कार्यक्रम शुक्रवार की शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।3
- तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार धनपुरा के समीप स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति नशे की हालत में उत्पात मचा रहा है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी एसआई मो. हारून रशीद को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के बिचला टोला, हरपुर गांव निवासी कम्पनी पासवान के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल तारापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने भी शराब सेवन की पुष्टि कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही हरपुर थाना में दो और तारापुर थाना में एक शराब तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।1
- ASHOKA THE PAVAR न्यू song ASHOK SAMRAT1