logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तारापुर में फर्जी ऋण मामले में पति गिरफ्तार, मुंगेर न्यायालय में भेजा गया तारापुर थाना क्षेत्र में पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीन ने 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पति ने आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर कंपनी खोलने का झांसा दिया और असरगंज स्थित बैंक शाखा में खाता खुलवाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उनके नाम पर सावधि और नकद ऋण खाते खोलकर चेक व यूपीआई से रुपये की निकासी कर ली गई। ऋण वसूली नोटिस मिलने पर मामला सामने आया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/26 में आरोपी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

4 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
4 hrs ago

तारापुर में फर्जी ऋण मामले में पति गिरफ्तार, मुंगेर न्यायालय में भेजा गया तारापुर थाना क्षेत्र में पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीन ने 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पति ने आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर कंपनी खोलने का झांसा दिया और असरगंज स्थित बैंक शाखा में खाता खुलवाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उनके नाम पर सावधि और नकद ऋण खाते खोलकर चेक व यूपीआई से रुपये की निकासी कर ली गई। ऋण वसूली नोटिस मिलने पर मामला सामने आया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/26 में आरोपी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर थाना क्षेत्र में पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीन ने 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पति ने आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर कंपनी खोलने का झांसा दिया और असरगंज स्थित बैंक शाखा में खाता खुलवाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उनके नाम पर सावधि और नकद ऋण खाते खोलकर चेक व यूपीआई से रुपये की निकासी कर ली गई। ऋण वसूली नोटिस मिलने पर मामला सामने आया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/26 में आरोपी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र में पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीन ने 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पति ने आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर कंपनी खोलने का झांसा दिया और असरगंज स्थित बैंक शाखा में खाता खुलवाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उनके नाम पर सावधि और नकद ऋण खाते खोलकर चेक व यूपीआई से रुपये की निकासी कर ली गई।
ऋण वसूली नोटिस मिलने पर मामला सामने आया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/26 में आरोपी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शाहकुण्ड थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक Bhagalpur ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शाहकुण्ड थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक Bhagalpur ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पी.एम.श्री. जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद, मुंगेर के खेल मैदान में संकुल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। नवोदय विद्यालय समिति,पटना संभाग के कटिहार संकुल के समस्तीपुर, सीतामढी, दरभंगा, सुपौल,मधेपुरा, पूर्णिया, बेगुसराय,भागलपुर, कटिहार तथा जमुई जिले के दस नवोदय विद्यालयों से आई हुई टीमों के 14,17 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 50 बालक एवं 46 बालिकाओं सहित कुल 96 प्रतिभागियों के साथ मेजबान जवाहर नवोदय विद्यालय मुंगेर की हैंडबाल टीमें इस स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं। इस चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर जवाहर नवोदय विद्यालय,बक्सर में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टीम चुनी जाएगी जो प्रतियोगिता में कटिहार संकुल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य श्री अरुण कुमार ने सभी प्रतिभागियों,मार्ग रक्षकों और मैच आफिसियल्स का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलते हुए प्रतिभागियों से अपनी खेल प्रतिभा के सर्वोत्तम प्रदर्शन की मंगल कामना की और आशा जताई कि सभी आगंतुकों का प्रवास सुखद हो। इस खेल महोत्सव के आयोजन में वरीय शिक्षक श्री संजय कुमार, एस के नीरज,के सी कुमार, बी.एस. ग्रेवाल, राजीव रंजन,पी के सुंदरम, वर्षा आनंद,दिलीप कुमार, राकेश कुमार,मुंतशिर आलम,राजीव कुमार, बलराम साहू,अजय कुमार,श्रीकांत वर्मा,आकाश कुमार, श्रीकांत वर्मा, सुजीत चौबे,आशुतोष कुमार सिंह,नीरज शांडिल्य,सबा कौसर,नेहा कुमारी,एस बी तिर्की, निधि कौशल, श्रद्धांजलि प्रधान ,कृष्णा रानी,राखी कुमारी, संध्या देवी, अशोक कुमार,विवेक रंजन,विजय कुमार, नकुल कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार,एस एन दास,आदित्य अनमोल, संजीत कुमार, और दिग्विजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में कुलदीप मिश्रा,सुबोध कुमार और अशोक कुमार ने इस स्पर्धा के सफल आयोजन हेतु व्यवस्थागत सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपना सर्वविध सहयोग दिया। सभी स्पर्धियों,मार्गरक्षियों और मैच आफिशियल्स के प्रवास को सुखद बनाने में विद्यालय के कैटरिंग सुपरवाइजर अंशु कुमार के निर्देशन में अजय कुमार, मुहम्मद रिजवी और उनकी टीम ने अपना सर्वोत्तम संभव सहयोग दिया।
    4
    हवेली खड़गपुर 
आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पी.एम.श्री. जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद, मुंगेर के खेल मैदान में संकुल स्तरीय खेल-कूद  प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। नवोदय विद्यालय समिति,पटना संभाग के कटिहार संकुल के समस्तीपुर, सीतामढी, दरभंगा, सुपौल,मधेपुरा, पूर्णिया, बेगुसराय,भागलपुर, कटिहार तथा जमुई जिले के दस नवोदय विद्यालयों से आई हुई टीमों के 14,17 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग  के 50 बालक एवं 46 बालिकाओं सहित कुल 96 प्रतिभागियों के साथ मेजबान जवाहर नवोदय विद्यालय मुंगेर की हैंडबाल टीमें इस स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं। इस चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों  द्वारा दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर जवाहर नवोदय विद्यालय,बक्सर में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टीम  चुनी जाएगी जो प्रतियोगिता में कटिहार संकुल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन करते  हुए प्राचार्य श्री अरुण कुमार ने सभी प्रतिभागियों,मार्ग रक्षकों और मैच आफिसियल्स का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलते हुए प्रतिभागियों से अपनी खेल प्रतिभा के सर्वोत्तम प्रदर्शन की मंगल कामना की और आशा जताई कि सभी आगंतुकों का प्रवास सुखद हो।
इस खेल महोत्सव के आयोजन में वरीय शिक्षक श्री संजय कुमार, एस के नीरज,के सी कुमार, बी.एस. ग्रेवाल, राजीव रंजन,पी के सुंदरम, वर्षा आनंद,दिलीप कुमार, राकेश कुमार,मुंतशिर आलम,राजीव कुमार, बलराम साहू,अजय कुमार,श्रीकांत वर्मा,आकाश कुमार, श्रीकांत वर्मा, सुजीत चौबे,आशुतोष कुमार सिंह,नीरज शांडिल्य,सबा कौसर,नेहा कुमारी,एस बी तिर्की, निधि कौशल, श्रद्धांजलि प्रधान ,कृष्णा रानी,राखी कुमारी, संध्या देवी, अशोक कुमार,विवेक रंजन,विजय कुमार, नकुल कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार,एस एन दास,आदित्य अनमोल, संजीत कुमार, और दिग्विजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में कुलदीप मिश्रा,सुबोध कुमार और अशोक कुमार ने इस स्पर्धा के सफल आयोजन हेतु व्यवस्थागत सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपना सर्वविध सहयोग  दिया। सभी स्पर्धियों,मार्गरक्षियों और मैच आफिशियल्स के प्रवास को सुखद बनाने में विद्यालय के कैटरिंग सुपरवाइजर अंशु कुमार के निर्देशन में अजय  कुमार, मुहम्मद रिजवी और उनकी टीम ने अपना सर्वोत्तम संभव सहयोग दिया।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 12 के ईदगाह मैदान स्थित सेट रोड में ढक्कन सहित नवनिर्मित नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने किया। इस योजना पर 9 लाख 6 हजार 129 रुपये की लागत आई है। वहीं वार्ड पार्षद बीबी गुलशन आरा ने नारियल फोड़कर किया इसके साथ ही वार्ड संख्या 2 में 10 लाख 66 हजार 786 रुपये की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दयावती देवी ने पूजा-पाठ कर नारियल फोड़कर सड़क का शुभारंभ किया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि नगर क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और लोगों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनका लक्ष्य है। वार्ड पार्षद बीबी गुलशन आरा ने कहा कि नाली निर्माण से जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं दयावती देवी ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से अब आवागमन सुगम होगा। मौके पर वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी एवं सुभाष पोद्दार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
    1
    सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 12 के ईदगाह मैदान स्थित सेट रोड में ढक्कन सहित नवनिर्मित नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने किया। इस योजना पर 9 लाख 6 हजार 129 रुपये की लागत आई है। वहीं वार्ड पार्षद बीबी गुलशन आरा ने नारियल फोड़कर किया 
इसके साथ ही वार्ड संख्या 2 में 10 लाख 66 हजार 786 रुपये की लागत से नवनिर्मित  पीसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दयावती देवी ने पूजा-पाठ कर नारियल फोड़कर सड़क का शुभारंभ किया।
नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि नगर क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और लोगों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनका लक्ष्य है। वार्ड पार्षद बीबी गुलशन आरा ने कहा कि नाली निर्माण से जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं दयावती देवी ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से अब  आवागमन सुगम होगा।
मौके पर वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी एवं सुभाष पोद्दार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by Sindhu Devi
    1
    Post by Sindhu Devi
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Amarpur, Banka•
    5 hrs ago
  • गुप्त सूचना पर छापेमारी, रेलवे क्वार्टर से 5 युवक गिरफ्तार, घटना की थी आशंका जमालपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोको कॉलोनी स्थित एक परित्यक्त रेलवे क्वार्टर से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि सभी युवक किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार युवकों में सदर बाजार निवासी मोहम्मद मुन्ना आलम का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मासूम, मीडियाविजन गली वार्ड संख्या 21 निवासी जलेश्वर वर्मा का 21 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार वर्मा, 19 वर्षीय करण कुमार, दीपक दास का 19 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार तथा छोटी दौलतपुर के वर्ग के निकट निवासी राजेश विष्णु रावत का 21 वर्षीय पुत्र गौरव उर्फ बिट्टू शामिल हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक लोको कॉलोनी के एक खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध स्थिति में जुटे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से सभी पांचों युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सभी युवक किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। गिरफ्तार युवकों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर अनुमंडल न्यायालय भेज दिया गया है।
    1
    गुप्त सूचना पर छापेमारी, रेलवे क्वार्टर से 5 युवक गिरफ्तार, घटना की थी आशंका
जमालपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोको कॉलोनी स्थित एक परित्यक्त रेलवे क्वार्टर से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि सभी युवक किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार युवकों में सदर बाजार निवासी मोहम्मद मुन्ना आलम का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मासूम, मीडियाविजन गली वार्ड संख्या 21 निवासी जलेश्वर वर्मा का 21 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार वर्मा, 19 वर्षीय करण कुमार, दीपक दास का 19 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार तथा छोटी दौलतपुर के वर्ग के निकट निवासी राजेश विष्णु रावत का 21 वर्षीय पुत्र गौरव उर्फ बिट्टू शामिल हैं।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक लोको कॉलोनी के एक खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध स्थिति में जुटे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से सभी पांचों युवकों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सभी युवक किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
गिरफ्तार युवकों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर अनुमंडल न्यायालय भेज दिया गया है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार धनपुरा के समीप स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति नशे की हालत में उत्पात मचा रहा है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी एसआई मो. हारून रशीद को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के बिचला टोला, हरपुर गांव निवासी कम्पनी पासवान के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल तारापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने भी शराब सेवन की पुष्टि कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही हरपुर थाना में दो और तारापुर थाना में एक शराब तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार धनपुरा के समीप स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति नशे की हालत में उत्पात मचा रहा है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी एसआई मो. हारून रशीद को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के बिचला टोला, हरपुर गांव निवासी कम्पनी पासवान के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल तारापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने भी शराब सेवन की पुष्टि कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही हरपुर थाना में दो और तारापुर थाना में एक शराब तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.