पौथु डीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद; मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 103/26 के प्राथमिक अभियुक्त प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी के दौरान कमरे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पौथु डीह निवासी स्वर्गीय जंगली शर्मा के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त से पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पौथु थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #रफीगंज #पौथु_थाना #पुलिस_कार्रवाई #अपराध_समाचार #देसी_कट्टा #कारतूस_बरामद #अभियुक्त_गिरफ्तार #BiharPolice #CrimeNews
पौथु डीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद; मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 103/26 के प्राथमिक अभियुक्त प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी के दौरान कमरे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पौथु डीह निवासी स्वर्गीय जंगली शर्मा के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त से पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पौथु थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #रफीगंज #पौथु_थाना #पुलिस_कार्रवाई #अपराध_समाचार #देसी_कट्टा #कारतूस_बरामद #अभियुक्त_गिरफ्तार #BiharPolice #CrimeNews
- पौथु डीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद; मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 103/26 के प्राथमिक अभियुक्त प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी के दौरान कमरे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पौथु डीह निवासी स्वर्गीय जंगली शर्मा के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त से पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पौथु थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #रफीगंज #पौथु_थाना #पुलिस_कार्रवाई #अपराध_समाचार #देसी_कट्टा #कारतूस_बरामद #अभियुक्त_गिरफ्तार #BiharPolice #CrimeNews1
- रफीगंज के औरवां गांव में 2023 की हत्या का बदला लेने के आरोप में मुमताज की हत्या, 6 गिरफ्तार रफीगंज। औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव में दुर्गापूजा के दौरान हुए मुमताज हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन सहित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दाऊदनगर SDPO चंद्रभूषण ने बताया कि पुलिस पूछताछ में औरवां गांव निवासी रामपुकार यादव ने बताया कि उसे संदेह था कि वर्ष 2023 में दुर्गापूजा की सप्तमी के दिन उसके बेटे की हत्या गांव के ही मुमताज ने की थी। इसी पुरानी रंजिश और प्रतिशोध में वर्ष 2026 की दुर्गापूजा के दौरान मुमताज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।1
- अल्हन परासी में मिले मुमताज हत्याकांड का खुलासा, एसडीपीओ ने दी जानकारी गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के अल्हन परासी गांव में नाले से बरामद रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां निवासी मुमताज उर्फ मुन्ना मिस्री की हत्या का शनिवार को एसडीपीओ चंद्रभूषण ने पर्दाफाश किया।1
- हसपुरा औरंगाबाद कनाप रोड स्थित निजी क्लिनिक में पूर्व मंत्री की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई हसपुरा बाजार के कनाप रोड स्थित निजि क्लिनिक में पूर्व मंत्री स्व मुंद्रिका सिंह यादव की 9 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामएकबाल सिंह ने की जबकि संचालन शिक्षक संतोष कुमार ने किया1
- प्रखण्ड मुख्यालय डोभी के मुख्य गेट पर सेवा सेतु कैंप के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्रखण्ड मुख्यालय डोभी के मुख्य गेट पर सेवा सेतु कैंप के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन डोभी/गया शनिवार की शाम पांच बजे सेवा सेतु कैंप के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर डोभी प्रखंड मुख्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग की ओर से जारी प्रचार सामग्री के अनुसार, इस योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये और बिहार सरकार की ओर से 10 हजार रुपये, यानी कुल 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। वहीं, दो किलोवाट पर कुल 80 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर कुल 98 हजार रुपये तक अनुदान का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और घरेलू बिजली खर्च में कमी लाना है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लाभार्थियों को योजना की जानकारी, ऑनलाइन पंजीकरण और रूफटॉप सोलर लगवाने की प्रक्रिया से अवगत कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ, जेई, मीटर रीडर, संबंधित विद्युत कर्मी मौजूद रहे।4
- प्रतापपुर पुलिस की कार्रवाई, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के दो आरोपी गिरफ्तार प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 96/26 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविन्द कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों सिन्दुरिया गांव के निवासी हैं। इनके पिता का नाम स्वर्गीय रामवृक्ष यादव बताया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रतापपुर थाना कांड संख्या 96/26, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 126(2), 127(2), 115(2), 117(2), 109, 308(4), 351(3) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- सासाराम में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का नगर थाना पुलिस ने किया पर्दाफाश! रोहतास: जिला के सासाराम मुख्यालय में 24 अक्टूबर 2026 को शादी का झाँसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। इस घटना में शामिल नोखा निवासी ददन राम की पत्नी सीता देवी, मेराज फारुकी की पत्नी गुलबशा खातून तथा सासाराम नगर थाना के बौलिया-रोड निवासी गोरख चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए काला मोती से बना एक पीले रंग का मंगलसूत्र,चाँदी के रंग का दो पायल तथा एक मोबाइल बरामद किया है। इसकी पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम-1 विप्लव कुमार ने बताया है कि इस गिरोह की और आपराधिक घटनाओं को खंगाला जा रहा है। इस दिशा में पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी है।1
- नावाडीह में हत्याकांड का खुलासा,अंधविश्वास बना हत्या की वजह! तीन आरोपी गिरफ्तार, धान के खेत से कुल्हाड़ी बरामद मदनपुर प्रखंड के आजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव में हुई 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी धान के खेत से बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अंधविश्वास की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 को सुबह नावाडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आजन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान कर्मू रिकियासन (60 वर्ष), पिता स्वर्गीय तिलक रिकियासन, निवासी नावाडीह के रूप में हुई। इस मामले में आजन थाना कांड संख्या 416/26 दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर नावाडीह से कमलेश भुईयां, रघुनंदन भुईयां और जयनंदन भुईयां को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबाद #मदनपुर #आजनथाना #हत्याकांड #हत्या_का_खुलासा #तीन_आरोपी_गिरफ्तार #पुलिस_कार्रवाई #बिहार_पुलिस #CrimeNews #AurangabadNews #BiharNews #BreakingNews1