शिवपुरी बैराड़ के दो स्कूलों में मध्यान्ह भोजन को लेकर सवाल, बच्चों ने 3-4 दिन से खाना नहीं मिलने की बात कही बैराड़। शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र के दो शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। मामला शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय, गांधी मार्केट के नीचे और शासकीय प्राथमिक विद्यालय, पुराना बैराड़, पुराने तालाब के पास का बताया जा रहा है। स्कूल के बच्चों के अनुसार उन्हें पिछले तीन से चार दिनों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिला है। स्कूल शिक्षक के मुताबिक मध्यान्ह भोजन का संचालन स्व सहायता समूह श्रीकांत शर्मा द्वारा किया जाता है। शिक्षक ने समूह संचालक से भोजन नहीं बांटे जाने का कारण पूछा तो उनके द्वारा हड़ताल पर होने की बात कही गई। शिक्षक के अनुसार इस दौरान एक दिन भोजन वितरित किया गया था। शिक्षक ने यह भी बताया कि अन्य स्कूलों में मध्यान्ह भोजन वितरित किए जाने की जानकारी समूह संचालक द्वारा दी गई है, हालांकि उन्होंने स्वयं अन्य स्कूलों में जाकर इसकी पुष्टि नहीं की है। बीईओ बोले- हड़ताल की जानकारी नहीं मामले को लेकर बीईओ अवधेश तोमर का कहना है कि उन्हें समूह संचालक की हड़ताल की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में समूह संचालक द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से मध्यान्ह भोजन का संचालन बंद करना पाया जाता है, तो नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की थाली खाली रहने पर उठे सवाल मध्यान्ह भोजन योजना का उद्देश्य स्कूल आने वाले बच्चों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि बच्चों को लगातार कई दिनों तक भोजन नहीं मिला है, तो यह व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है।
शिवपुरी बैराड़ के दो स्कूलों में मध्यान्ह भोजन को लेकर सवाल, बच्चों ने 3-4 दिन से खाना नहीं मिलने की बात कही बैराड़। शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र के दो शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। मामला शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय, गांधी मार्केट के नीचे और शासकीय प्राथमिक विद्यालय, पुराना बैराड़, पुराने तालाब के पास का बताया जा रहा है। स्कूल के बच्चों के अनुसार उन्हें पिछले तीन से चार दिनों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिला है। स्कूल शिक्षक के मुताबिक मध्यान्ह भोजन का संचालन स्व सहायता समूह श्रीकांत शर्मा द्वारा किया जाता है। शिक्षक ने समूह संचालक से भोजन नहीं बांटे जाने का कारण पूछा तो उनके द्वारा हड़ताल पर होने की बात कही गई। शिक्षक के अनुसार इस दौरान एक दिन भोजन वितरित किया गया था। शिक्षक ने
यह भी बताया कि अन्य स्कूलों में मध्यान्ह भोजन वितरित किए जाने की जानकारी समूह संचालक द्वारा दी गई है, हालांकि उन्होंने स्वयं अन्य स्कूलों में जाकर इसकी पुष्टि नहीं की है। बीईओ बोले- हड़ताल की जानकारी नहीं मामले को लेकर बीईओ अवधेश तोमर का कहना है कि उन्हें समूह संचालक की हड़ताल की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में समूह संचालक द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से मध्यान्ह भोजन का संचालन बंद करना पाया जाता है, तो नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की थाली खाली रहने पर उठे सवाल मध्यान्ह भोजन योजना का उद्देश्य स्कूल आने वाले बच्चों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि बच्चों को लगातार कई दिनों तक भोजन नहीं मिला है, तो यह व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है।
- पोहरी पर राधा अष्टमी के दिन मची धूम भगतों मै दिखा उत्साह। पोहरी पर आज राधा अष्टमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। नाच गा के जनता ने किया अभिवादन।2
- करैरा पुलिस की कार्रवाई: 11.15 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार करैरा। थाना करैरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त स्मैक की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई और पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्मैक लेकर समोहा की तरफ से करैरा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मछावली के आदिवासी पुरा के पास घेराबंदी की। इस दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कृष्णकांत पुत्र काशीराम कोली (26), निवासी ग्राम शेरगढ़, थाना नरवर तथा नरेन्द्र पुत्र गोपाल सिंह कुशवाहा (34), निवासी ग्राम पोहा, थाना नरवर बताए। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। मामले में थाना करैरा में अपराध क्रमांक 651/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से स्मैक के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जब्त मसरूका: 11.15 ग्राम स्मैक — कीमत करीब ₹2.20 लाख बजाज CT-100 मोटरसाइकिल — कीमत करीब ₹80 हजार कुल जब्ती — करीब ₹3 लाख करैरा पुलिस की कार्रवाई: 11.15 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार करैरा। थाना करैरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त स्मैक की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई और पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्मैक लेकर समोहा की तरफ से करैरा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मछावली के आदिवासी पुरा के पास घेराबंदी की। इस दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कृष्णकांत पुत्र काशीराम कोली (26), निवासी ग्राम शेरगढ़, थाना नरवर तथा नरेन्द्र पुत्र गोपाल सिंह कुशवाहा (34), निवासी ग्राम पोहा, थाना नरवर बताए। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। मामले में थाना करैरा में अपराध क्रमांक 651/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से स्मैक के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जब्त मसरूका: 11.15 ग्राम स्मैक — कीमत करीब ₹2.20 लाख बजाज CT-100 मोटरसाइकिल — कीमत करीब ₹80 हजार कुल जब्ती — करीब ₹3 लाख1
- शाहबाद उपखंड में किसानों को रास आ रही गेंदे की खेती, खेतों में लग रहीं फूलों की बगिया शाहबाद उपखंड क्षेत्र में किसान परंपरागत फसलों के साथ अब गेंदे के फूल की खेती की ओर भी रुख कर रहे हैं। क्षेत्र में कई किसानों ने खेतों में गेंदे की बगिया तैयार की है। किसानों के अनुसार कम समय में तैयार होने वाली इस फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद रहती है। त्योहारी सीजन में फूलों की मांग बढ़ने से किसानों को बाजार में बेहतर भाव मिलने की संभावना रहती है। खेती के बढ़ते रुझान से क्षेत्र में फूलों की बगिया आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।1
- कट्टर सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी के बयान से मची सियासी हलचल भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में मंच से दूर रहीं इमरती देवी मंच से दूरी बनाकर मीडिया से बोली“मंच पर हत्या के आरोपी बैठे हैं, ऐसे लोगों के साथ मंच बैठना उचित नहीं ...? इमरती देवी ने व्यंग्य करते हुए कहा समय सबका बदलता है।” पहले किसी और का था, अब किसी और का है और आगे किसी और का होगा।”1
- विजयपुर में ‘छात्रों की गूंज’: गांधी चौराहे पर बड़ी स्क्रीन, युवाओं ने देखा राहुल गांधी का छात्र संवाद,शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा; ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित हुआ लाइव प्रसारण कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत शनिवार को विजयपुर के गांधी चौराहे पर इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।कार्यक्रम देखने के लिए गांधी चौराहे पर छात्र, युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से शिक्षा, रोजगार और उनके सामने आ रही चुनौतियों को लेकर संवाद किया। विजयपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान गांधी चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई। कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में छात्र और युवा जुटने लगे। कॉलेज विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी कार्यक्रम को देखा। विजयपुर में आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिकिशन कुशवाह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रिया, रोजगार तथा पेपर लीक जैसे विषयों पर युवाओं के बीच चर्चा हुई। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के सामने रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संसाधन तथा महंगी कोचिंग जैसी चुनौतियां हैं। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद रोजगार के अवसरों की तलाश और प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी जैसी समस्याएं उनके लिए महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को आगामी दिनों में तहसील एवं जिला स्तर पर उठाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गांधी चौराहे पर युवाओं की मौजूदगी और लाइव प्रसारण को लेकर उत्साह देखने को मिला। इंदौर का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शनिवार को ही आयोजित हुआ, जिसमें राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद किया।3
- रतनगढ मंदिर का एक और वीडियो सामने आया जहां पर रस्ते में बसई मलिक मोड़ पर सब लोगो ने मुंह बांध रखा पार्किंग को ले कर फिर से हुआ हांगमा शासन प्रशासन क्यों नहीं दे रहा है इस पर कोई जवाब1
- शिवपुरी महिला पुलिस अधीक्षक ओर विधायक देवेंद्र जैन पहुंचे सरस्वती विद्यापीठ स्कूल सरस्वती विद्यापीठ स्कूल शिवपुरी में आज हैंड बोल प्रतियोगिता के शुभ आरंभ पर जिले की महिला पुलिस अधीक्षक ओर विधायक देवेंद्र जैन ने प्रेरणा देते हुए अपने विचार साझे।1
- करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा करैरा। अवैध लकड़ी के परिवहन के खिलाफ करैरा वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दिनारा-पिछोर मार्ग पर डामरौन के पास एक ट्रक को पकड़कर जब्त किया है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में लकड़ी का परिवहन पाया गया, जिसके बाद वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़ा गया ट्रक हरियाणा पासिंग का बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान रेंजर लक्ष्मण मीणा के साथ डिप्टी रेंजर कुलदीप गौर सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग द्वारा जब्त लकड़ी के स्रोत, परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। वन विभाग ने मामले में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा सच के साथ हर कदम करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा करैरा। अवैध लकड़ी के परिवहन के खिलाफ करैरा वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दिनारा-पिछोर मार्ग पर डामरौन के पास एक ट्रक को पकड़कर जब्त किया है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में लकड़ी का परिवहन पाया गया, जिसके बाद वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़ा गया ट्रक हरियाणा पासिंग का बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान रेंजर लक्ष्मण मीणा के साथ डिप्टी रेंजर कुलदीप गौर सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग द्वारा जब्त लकड़ी के स्रोत, परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। वन विभाग ने मामले में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा सच के साथ हर कदम1
- शाहबाद के बीलखेडा माल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला बीलखेड़ा माल गांव में पलकों नदी किनारे कच्चे रास्ते पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। रास्ता खराब होने से एक टायर कच्ची मिट्टी में धंस गया और ट्रॉली एक तरफ झुक गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को तत्काल सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रॉली पूरी तरह पलट गई। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा कराया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।1