Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहबाद के बीलखेडा माल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला बीलखेड़ा माल गांव में पलकों नदी किनारे कच्चे रास्ते पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। रास्ता खराब होने से एक टायर कच्ची मिट्टी में धंस गया और ट्रॉली एक तरफ झुक गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को तत्काल सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रॉली पूरी तरह पलट गई। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा कराया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हर्षित भार्गव
शाहबाद के बीलखेडा माल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला बीलखेड़ा माल गांव में पलकों नदी किनारे कच्चे रास्ते पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। रास्ता खराब होने से एक टायर कच्ची मिट्टी में धंस गया और ट्रॉली एक तरफ झुक गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को तत्काल सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रॉली पूरी तरह पलट गई। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा कराया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पोहरी पर राधा अष्टमी के दिन मची धूम भगतों मै दिखा उत्साह। पोहरी पर आज राधा अष्टमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। नाच गा के जनता ने किया अभिवादन।2
- श्योपुर जिले गौरस में तहसील पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के लोग ग्रामीणों ने बताया कि बह गौरस के तहसील पर अपनी समस्या को लेकर पहुंचे है पर अधिकारी से लेकर कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है1
- डीएसटी चित्तौड़गढ़ की कार्रवाई* *3 साल से फरार ₹15,000 का इनामी पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बारां *डीएसटी चित्तौड़गढ़ की कार्रवाई* *3 साल से फरार ₹15,000 का इनामी पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार*। चित्तौड़गढ़, 19 सितंबर 2026। डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना गंगधार, जिला झालावाड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹15,000 के इनामी एवं थाना गंगधार के हिस्ट्रीशीटर राकेश तेली को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ के प्रकरण में अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस के मामले में वांछित चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस द्वारा 01अवैध पिस्टल 02 मैगजीन 02 जिंदा कारतूस एव 3 लाख रुपए जप्त किए जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में अवैध हथियार सप्लायर राकेश तेली पिता कचरु लाल तेली निवासी गंगाधर जिला झालावाड़ फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा ₹15000 का इनाम घोषित किया गया एवं डीएसटी की एक विशेष टीम एएसआई , सूरज कुमार, मय जाब्ता कांस्टेबल रामकेश, वीरेंद्र, सुरेश सुंडा,जगदीश,अरविंद, कृष्णकांत ,अशोक तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार का गठन किया गया । 17 सितंबर 2026 को जरिए मुखबिर से एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि चित्तौड़ जिले का ₹15000 का इनामी आरोपी जो थाना गंगधार जिला झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर भी है कल सुबह रतलाम से चोमहला आएगा एवं फिर घर गंगधार पर जाएगा सूचना पुख्ता होने से एएसआई सूरज मय जाब्ता के रवाना हो गंगधार पहुंचे एवं गंगधार थाने के थानाधिकारी किशोर सिंह मय जाप्ता कांस्टेबल नवरत्न, रामशरण, दिनेश की सहायता से उक्त हिस्ट्रीशीटर राकेश को गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल नवरत्न का विशेष योगदान रहा आरोपी थाना गंगधार जिला झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर हो अवैध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ में भी आर्म्स एक्ट एवं हथियार सप्लायर का मुकदमा दर्ज हो चालान हुआ है।1
- भुवाखेड़ी,खाटूश्याम मंदिर निकट स्थित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर 3 मिनिट तक तेज बारिश छबड़ा:कस्बे से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर है बाबा श्याम का मंदिर,शनिवार को 1 बजे के लगभग भुवाखेड़ी,खाटूश्याम मंदिर निकट स्थित ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर 3 मिनिट तक तेज बारिश हुयीं।1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मंगरौनी में लगा शिविर, मौके पर सुनी गईं आमजन की समस्याएं खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विशेष जनसुनवाई एवं शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बस स्टैंड स्थित बीसीसी ग्राउंड में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में शिवपुरी जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही करैरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश प्रसाद खटीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में नगर परिषद के सीएमओ, पटवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के बीच पहुंचाकर उनकी समस्याओं को सुनना और जहां संभव हो, उनका मौके पर समाधान करना है। इसी क्रम में मंगरौनी में आयोजित शिविर में भी अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- मंदिर में सभी जाति वर्ग के लोग पैसा चढ़ाई मंदिर बनवाए पर मलाई पूजा पाठ पुजारी पंडित भी सभी जाति वर्ग के होने चाहिए एक जाति वर्ग के पैसा खाते पैसों की चोरी करके सोना चांदी ले जाते1
- बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में कटी पड़ी उड़द की फसल कस्बाथाना क्षेत्र में लगातार बने बारिश के मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में उड़द की फसल कटाई के बाद जगह-जगह पड़ी है। आसमान में छाए बादलों से किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। बारिश में कटी फसल भीगने से दानों में नमी आने के साथ रंग व गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में परेशानी हो रही है। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल को समेटकर सुरक्षित किया जा सके।1
- शिवपुरी महिला पुलिस अधीक्षक ओर विधायक देवेंद्र जैन पहुंचे सरस्वती विद्यापीठ स्कूल सरस्वती विद्यापीठ स्कूल शिवपुरी में आज हैंड बोल प्रतियोगिता के शुभ आरंभ पर जिले की महिला पुलिस अधीक्षक ओर विधायक देवेंद्र जैन ने प्रेरणा देते हुए अपने विचार साझे।1
- स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: लंका कॉलोनी UPHC की बदहाली और 5 साल से जमीं स्टाफ पूजा चौहान की तानाशाही के खिलाफ CMHO व डिप्टी CMHO को वार्ड वासी ने सौंपा ज्ञापनबारां। 📌 स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: लंका कॉलोनी UPHC की बदहाली और 5 साल से जमीं स्टाफ पूजा चौहान की तानाशाही के खिलाफ CMHO व डिप्टी CMHO को वार्ड वासी ने सौंपा ज्ञापनबारां। स्थानीय लंका कॉलोनी, वार्ड नंबर 19 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को हो रही भारी परेशानी और स्टाफ के दुर्व्यवहार को लेकर आज जागरूक नागरिकों द्वारा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) एवं डिप्टी CMHO को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में मुख्य रूप से UPHC स्टाफ पूजा चौहान की गंभीर और लिखित शिकायत की गई है। पीड़ितों ने बताया कि पूजा चौहान पिछले 5 वर्षों से यहाँ डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर जमी हुई हैं और अपनी भारी मनमानी चला रही हैं। नर्सिंग स्टाफ होने के बावजूद वह खुद अवैध रूप से 'डॉक्टर' बनकर मरीजों का इलाज और जांचें कर रही हैं, जो मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है।इसके अलावा, बीते 17 तारीख को पूजा चौहान की शिकायत CMHO से की गई थी, जिसके बाद से ही वह खुन्नस पाले बैठी थी। इसी रंजिश की वजह से पूजा चौहान ने शिकायतकर्ता की बुजुर्ग माताजी के साथ बेहद अभद्र व्यवहार (बदतमीजी) किया और उन्हें अस्पताल से बिना इलाज कराए बाहर निकाल दिया।ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:❌ 5 साल से डेपुटेशन और खुद 'डॉक्टर' बनना: स्टाफ पूजा चौहान पिछले 5 साल से एक ही जगह डेपुटेशन पर हैं। नियमों को ताक पर रखकर वह खुद डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज और दवाइयां लिख रही हैं। उनकी इस तानाशाही से स्थानीय जनता त्रस्त है।❌ शिकायत का बदला और बुजुर्ग महिला से बदतमीजी: 17 तारीख को हुई शिकायत की रंजिश में पूजा चौहान ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए शिकायतकर्ता की माताजी के साथ बदतमीजी की और उन्हें इलाज दिए बिना ही अस्पताल से बाहर खदेड़ दिया।❌ प्रॉपर जांचें नहीं होना: स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस UPHC में निशुल्क जांचों की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मरीजों की जांचें प्रॉपर (सही तरीके से) नहीं की जा रही हैं। मशीनें खराब होने या अन्य बहाने बनाकर मरीजों को टाल दिया जाता है, जिससे उन्हें बाहर से महंगी जांचें करवानी पड़ रही हैं।❌ डॉक्टरों की भारी कमी: वार्ड नंबर 19 UPHC में डॉक्टरों के स्वीकृत पद खाली होने या समय पर ड्यूटी पर न रहने के कारण मरीजों को इलाज के लिए घंटों भटकना पड़ता है।विभाग की मंशा पर पानी फेर रहा स्थानीय प्रशासन:प्रतिनिधियों ने कहा कि उच्च स्तर पर स्वास्थ्य विभाग सेवाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन लंका कॉलोनी UPHC में ऐसी गुंडागर्दी और लापरवाही के कारण आम जनता परेशान हो रही है। नागरिकों ने मांग की है कि इस पूरे मामले और पूजा चौहान के अवैध रूप से डॉक्टर बनने के खेल की तुरंत उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, उनका डेपुटेशन तुरंत रद्द कर सख्त विभागीय कार्रवाई हो। यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो मजबूरन उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान मनोज यादव, महावीर सिंह हाड़ा, महावीर शर्मा, जुगनू पठान, महेश, राकेश, ललित, लोकेश, विमला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और पीड़ित उपस्थित रहे।4