Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में कटी पड़ी उड़द की फसल कस्बाथाना क्षेत्र में लगातार बने बारिश के मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में उड़द की फसल कटाई के बाद जगह-जगह पड़ी है। आसमान में छाए बादलों से किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। बारिश में कटी फसल भीगने से दानों में नमी आने के साथ रंग व गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में परेशानी हो रही है। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल को समेटकर सुरक्षित किया जा सके।
हर्षित भार्गव
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में कटी पड़ी उड़द की फसल कस्बाथाना क्षेत्र में लगातार बने बारिश के मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में उड़द की फसल कटाई के बाद जगह-जगह पड़ी है। आसमान में छाए बादलों से किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। बारिश में कटी फसल भीगने से दानों में नमी आने के साथ रंग व गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में परेशानी हो रही है। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल को समेटकर सुरक्षित किया जा सके।
More news from राजस्थान and nearby areas
- शाहबाद उपखंड में किसानों को रास आ रही गेंदे की खेती, खेतों में लग रहीं फूलों की बगिया शाहबाद उपखंड क्षेत्र में किसान परंपरागत फसलों के साथ अब गेंदे के फूल की खेती की ओर भी रुख कर रहे हैं। क्षेत्र में कई किसानों ने खेतों में गेंदे की बगिया तैयार की है। किसानों के अनुसार कम समय में तैयार होने वाली इस फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद रहती है। त्योहारी सीजन में फूलों की मांग बढ़ने से किसानों को बाजार में बेहतर भाव मिलने की संभावना रहती है। खेती के बढ़ते रुझान से क्षेत्र में फूलों की बगिया आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।1
- एक ऐसा रोड जो बन चुका है 28 गांव का सपना जनता का भारी आक्रोश। शिवपुरी जिले के छर्च क्षेत्र का रोड बनने का इंतजार अब एक सपना बन चुका है 28 गांव का।1
- शिवपुरी में स्मार्ट मीटर लगने से मच गया हर काम पुराने मित्रों को खींचकर लगा रहे थे नया मीटर तभी होने लगा विरोध और वीडियो वायरल1
- तेंदुआ थाना क्षेत्र में तीन मंदिरों में चोरी, करीब दो क्विंटल घंटे ले गए चोर! शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चिलावद में चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, एक ही रात में तीन मंदिरों में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि भैरव बाबा के मंदिरों सहित अन्य मंदिरों से करीब दो क्विंटल घंटे चोरी कर लिए गए। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए घंटों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- शिवपुरी बैराड़ के दो स्कूलों में मध्यान्ह भोजन को लेकर सवाल, बच्चों ने 3-4 दिन से खाना नहीं मिलने की बात कही बैराड़। शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र के दो शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। मामला शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय, गांधी मार्केट के नीचे और शासकीय प्राथमिक विद्यालय, पुराना बैराड़, पुराने तालाब के पास का बताया जा रहा है। स्कूल के बच्चों के अनुसार उन्हें पिछले तीन से चार दिनों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिला है। स्कूल शिक्षक के मुताबिक मध्यान्ह भोजन का संचालन स्व सहायता समूह श्रीकांत शर्मा द्वारा किया जाता है। शिक्षक ने समूह संचालक से भोजन नहीं बांटे जाने का कारण पूछा तो उनके द्वारा हड़ताल पर होने की बात कही गई। शिक्षक के अनुसार इस दौरान एक दिन भोजन वितरित किया गया था। शिक्षक ने यह भी बताया कि अन्य स्कूलों में मध्यान्ह भोजन वितरित किए जाने की जानकारी समूह संचालक द्वारा दी गई है, हालांकि उन्होंने स्वयं अन्य स्कूलों में जाकर इसकी पुष्टि नहीं की है। बीईओ बोले- हड़ताल की जानकारी नहीं मामले को लेकर बीईओ अवधेश तोमर का कहना है कि उन्हें समूह संचालक की हड़ताल की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में समूह संचालक द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से मध्यान्ह भोजन का संचालन बंद करना पाया जाता है, तो नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की थाली खाली रहने पर उठे सवाल मध्यान्ह भोजन योजना का उद्देश्य स्कूल आने वाले बच्चों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि बच्चों को लगातार कई दिनों तक भोजन नहीं मिला है, तो यह व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है।2
- फ्रेंड्स क्लब बारां में धूमधाम से मनाया राधा अष्टमी पर्व 🪷🌸 🌸🪷 फ्रेंड्स क्लब बारां में धूमधाम से मनाया राधा अष्टमी पर्व 🪷🌸 ✨ सजी 56 भोग की भव्य झांकी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने ✨ बारां।..... फ्रेंड्स क्लब की संस्थापिका (अध्यक्ष) सपना गोयल ने बताया क्लब द्वारा खाती कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में राधा अष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में 56 भोग की भव्य झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। फ्रेंड्स क्लब की महिलाएं सुंदर पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में आए। महिलाओं एवं बच्चों ने भजन-कीर्तन पर जमकर नृत्य किया और पूरा वातावरण राधे-राधे एवं कृष्ण भक्ति से गूंज उठा। सभी ने मस्ती और भक्ति के साथ राधा अष्टमी पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में रुचि जैन, अंजना अरोड़ा, योगिता चौधरी, सुशीला पिपलानी, सुशीला बंसल आदि महिलाएं का भी सहयोग रहा मिनल चौरसिया, भाविक चौरसिया स्वामी, सान्वी सुमन आदि बच्चे राधा बनकरआए सभी बच्चों को क्लब की तरफ से पारितोषिक दिए गए फ्रेंड्स क्लब की संस्थापिका एवं अध्यक्ष सपना गोयल ने सभी को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, भक्ति, संस्कार और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। “राधा के प्रेम में रंगा हर मन प्यारा, 56 भोग से सजा आज बारां हमारा।” 💖 🙏 राधे-राधे • जय श्री कृष्ण 🙏4
- श्योपुर की रागिनी उम्र 4 साल फर्राटेदार बोलती है हनुमान चालीसा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत बूढ़ेरा गांव में 4 साल की रागनी शर्मा जो बिना हिचकिचाहट के फर्राटेदार हनुमान चालीसा बोल रही है इसे देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- शाहबाद के बीलखेडा माल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला बीलखेड़ा माल गांव में पलकों नदी किनारे कच्चे रास्ते पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। रास्ता खराब होने से एक टायर कच्ची मिट्टी में धंस गया और ट्रॉली एक तरफ झुक गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को तत्काल सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रॉली पूरी तरह पलट गई। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा कराया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।1